hindi current affairs news Archives - ExamBaaz https://exambaaz.com/tag/hindi-current-affairs-news/ News, Govt. Jobs, Exam Notes, TET Guide & More Sun, 10 Oct 2021 03:43:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 https://exambaaz.com/wp-content/uploads/2020/08/cropped-exambaaz-fevi-150x150.jpg hindi current affairs news Archives - ExamBaaz https://exambaaz.com/tag/hindi-current-affairs-news/ 32 32 करेंट अफेयर्स हिन्दी प्रश्नोत्तरी: 10 अक्टूबर 2021 https://exambaaz.com/hindi-current-affairs-update-10-october-2021/ https://exambaaz.com/hindi-current-affairs-update-10-october-2021/#respond Sun, 10 Oct 2021 03:42:33 +0000 https://exambaaz.com/?p=17868 Hindi Current Affairs Update (10 October 2021): आज के करेंट अफेयर्स अपडेट मे देश दुनिया से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न ...

Read moreकरेंट अफेयर्स हिन्दी प्रश्नोत्तरी: 10 अक्टूबर 2021

The post करेंट अफेयर्स हिन्दी प्रश्नोत्तरी: 10 अक्टूबर 2021 appeared first on ExamBaaz.

]]>
Hindi Current Affairs Update (10 October 2021): आज के करेंट अफेयर्स अपडेट मे देश दुनिया से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल किए गए है। ये जानकारी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियो के लिए अतिमहत्वपूर्ण है।

 1. विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 2021 (World Migratory Bird Day) कब मनाया गया?

 उत्तर- 9 अक्टूबर

हर वर्ष विश्व प्रवासी पक्षी दिवस  (World Migratory Bird Day) आधिकारिक तौर पर साल में दो बार मनाया जाता है सबसे पहले यह मई के दूसरे शनिवार और फिर अक्टूबर के दूसरे शनिवार को आयोजित किया जाता है  विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य – संकटग्रस्त प्रवासी पक्षियों और उनके आवास के संरक्षण की आवश्यकताओं के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना है इस वर्ष 2021 विश्व प्रवासी पक्षी दिवस की थीम- “Sing fly soar like a bird”

2. फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट (forbs india rich list) में शीर्ष स्थान पर कौन रहे हैं?

 उत्तर- मुकेश अंबानी 

दुनिया भर में अमीरों की जानकारी देने वाली मैगजीन  फोर्ब्स  के अनुसार साल 2021 में मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं आपको बता दें कि इस सूची में भारत के  100 सबसे अमीर भारतीयों के नाम शामिल हैं जिसमें मुकेश अंबानी 2008 से लगातार  14 साल से अरबपतियों की लिस्ट में शीर्ष स्थान पर हैं। 

3. प्रतिदिन लगभग 15 लाख लोगों को टीका लगाने के लक्ष्य के साथ “मिशन कवच कुंडल”  को किस राज्य की सरकार द्वारा लांच किया गया है?

 उत्तर- महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार के द्वारा कोरोनावायरस टीका लगाने के लिए मिशन कवच कुंडल की शुरुआत की गई है इसके तहत महाराष्ट्र सरकार  ने प्रतिदिन 15 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है  यह अभियान 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2021 तक चलेगा। 

4. विश्व डाक दिवस (world post day) कब मनाया गया?

 उत्तर-  9 अक्टूबर

 व्याख्या-  विश्व डाक दिवस (world post day) प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य डाक सेवाओं और डाक विभाग के महत्व को बताना  और दैनिक जीवन में डाक क्षेत्र की भूमिका और देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में उनके योगदान के बारे में जन जन तक जागरूकता फैलाना है इस साल 2021  के डाक दिवस की थीम- “Innovate to recover”  रखी गई है। 

5. भारत के लिए वर्ष 2021 की “स्टेट ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट” किस संस्था द्वारा लांच की गई है?

उत्तर- UNESCO

इस साल विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर UNESCO ने भारत के लिए अपनी 2021 स्टेट ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट जारी की जिसका नाम  “NO TEACHER NO CLASS” रखा गया। 

ये भी पढ़ें – शांति नोबेल पुरस्कार 2021 विजेता: पत्रकार मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव की पूरी कहानी

The post करेंट अफेयर्स हिन्दी प्रश्नोत्तरी: 10 अक्टूबर 2021 appeared first on ExamBaaz.

]]>
https://exambaaz.com/hindi-current-affairs-update-10-october-2021/feed/ 0