Tokyo Olympics 2021 Indian Players list | Indian Qualified Athletes & Team

Spread the love

Tokyo Olympics 2021 Indian Players list: जापान के टोक्यो मे आयोजित “Tokyo Olympics 2021” मे भारत की दिग्गज मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम और हॉकी कप्तान मनप्रीस सिंह को भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है. पहली बार ऐसा हुआ है, जब ओलंपिक में भारत के दो ध्वजवाहक (एक पुरुष और एक महिला) रहे है।

ये भी पढ़ें | Tokyo Olympics 2021 Indian Players Winners List

इस आर्टिकल में Tokyo Olympics 2021

के लिए क्वालीफाई करने वाले सभी भारतीय एथलीटों के नाम (Tokyo Olympics 2021 Indian Players list ) उनके खेल, अनुशासन और श्रेणी के आधार शेअर किए है।

Tokyo Olympics 2021 Indian Players list

एथलेटिक्स:

भारत की तरफ से सबसे पहले ओलंपिक का टिकट हासिल करने वाले केटी इरफान (KT Irfan) थे, जिन्होंने मार्च 2019 में 2020 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था, तो वहीं भारत की महिला धावक दुती चंद (Dutee Chand) अपने दूसरे ओलंपिक के लिए तैयार हैं।

Note: टोक्यो 2020 में इस बार 4×400 मिक्स्ड रिले टीम पहली बार शुरूआत करते हुए नजर आएगी, इस टीम में एशियन गेम्स 2019 के स्वर्ण पदक विजेता मोहम्मद अनस (Muhammed Anas) है, जिन्होंने 2019 में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया था।

  1. केटी इरफान, मेंस 20 किलो मीटर रेस वॉकिंग, व्यक्तिगत
  2. संदीप कुमार, मेंस 20 किलो मीटर रेस वॉकिंग, व्यक्तिगत
  3. राहुल रोहिला, मेंस 20 किलो मीटर रेस वॉकिंग, व्यक्तिगत
  4. भावना जट: वूमेंस 20 किमी रेस वॉकिंग, व्यक्तिगत
  5. प्रियंका गोस्वामी, वूमेंस 20 किलो मीटर रेस वॉकिंग, व्यक्तिगत
  6. अविनाश साबले, 3000 मीटर स्टीपलचेज़, व्यक्तिगत
  7. मुरली श्रीशंकर, मेंस लॉन्ग जंप, व्यक्तिगत
  8. एम. पी. जबीर, मेंस 400 मीटर हर्डल्स
  9. नीरज चोपड़ा: जेवलिन थ्रो
  10. शिवपाल सिंह, जेवलिन थ्रो
  11. अन्नू रानी, वूमेंस जेवलिन थ्रो
  12. तेजिंदरपाल सिंह तूर, मेंस शॉट पुट
  13. दुती चंद्र, वूमेंस 100 और 200 मीटर
  14. कमलप्रीत कौर, वूमेंस डिस्कस थ्रो, व्यक्तिगत
  15. सीमा पूनिया, वूमेंस डिस्कस थ्रो, व्यक्तिगत
  16. 4×400 मिक्स्ड रिले
  17. मेंस 4×400 मिक्स्ड रिले टीम

हॉकी:

  1. पुरुष हॉकी टीम
  2. महिला हॉकी टीम

ओलंपिक खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम 20वीं बार हिस्सा लेगी, वहीं महिला हॉकी टीम तीसरी बार ओलंपिक में शिरकत करते हुए दिखाई देगी।

पुरुष टीम की कप्तानी मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) के पास है, रानी रामपाल (Rani Rampal) महिला टीम का नेतृत्व करेंगी। दोनों टीमों ने नवंबर 2019 में क्वालीफाई किया था। दोनों ही टीमें 16 खिलाड़ियों के साथ टोक्यो 2020 में भारत की तरफ से मैदान पर उतरेगीं।

आर्चरी:

  1. तरुणदीप राय, मेंस रिकर्व, व्यक्तिगत
  2. अतानु दास, मेंस रिकर्व, व्यक्तिगत
  3. प्रवीण जाधव, मेंस रिकर्व, व्यक्तिगत
  4. दीपिका कुमारी, वूमेंस रिकर्व, व्यक्तिगत

टोक्यो 2020 में यह तीनों पुरुष खिलाड़ी एक टीम के तौर पर भी खेलेंगे।

बैडमिंटन:

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु (PV Sindhu) वूमेंस सिंगल्स में टोक्यो में कोर्ट में उतरने के साथ ही पिछले गेम्स में जीते रजत पदक को स्वर्ण में बदलने का लक्ष्य को अपने सामने रखेंगी। उनके साथ मेंस सिंगल्स में बी साई प्रणीत होंगे (B Sai Praneeth) तो मेंस डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) और चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) की जोड़ी दम दिखाएगी।

1. पीवी सिंधु वूमेंस, सिंगल्स

2. बी साई प्रणीत, मेंस सिंगल्स

3. सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, मेंस डबल्स

बॉक्सिंग:

भारतीय मुक्केबाज़ों ने टोक्यो 2020 की फेहरिस्त में अपना नाम दर्ज कर लिया है। अम्मान, जॉर्डन में चल रहे एशियन बॉक्सिंग ओलंपिक क्वालिफायर्स के दौरान 9 भारतीय मुक्केबाज़ों को टोक्यो 2020 का स्थान पुख्ता करते देखा गया है।

  1. विकास कृष्ण (मेंस 69 किग्रा)
  2. लवलीना बोरगोहेन (वूमेंस 69 किग्रा)
  3. आशीष कुमार (मेंस 75 किग्रा)
  4. पूजा रानी (वूमेंस 75 किग्रा)
  5. सतीश (मेंस +91 किग्रा)
  6. अमित पंघल (मेंस 52 किग्रा)
  7. एम सी मैरी कॉम (वूमेंस, 51 किग्रा)
  8. सिमरनजीत कौर (वूमेंस, 60 किग्रा)
  9. मनीष कौशिक (मेंस 63 किग्रा)

घुड़सवारी:

भारत के फौआद मिर्जा (Fouaad Mirza) 20 साल बाद ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले घुड़सवार हैं। उन्होंने नवंबर 2019 में दक्षिण पूर्व एशिया और ओशनिक क्वालिफायर में इंडिविजुअल इवेंट कैटेगरी के समूह में शीर्ष पर रहने के बाद टोक्यो के लिए कोटा हासिल किया था।

फेंसिंग:

भवानी देवी (Bhavani Devi) ओलंपिक में क्वालिफ़ाई करने वाली पहली भारतीय फेंसर बन गईं हैं। चेन्नई की रहने वाली इस तीरंदाज़ ने हंगरी में हुए ओलंपिक क्वालिफ़ाइंग इवेंट में बुडापेस्ट साब्रे वर्ल्ड कप में एडजस्टेड ऑफ़िशियल रैंकिंग (AOR) के ज़रिए टोक्यो 2020 का टिकट हासिल किया है।

गोल्फ:

इस बार टोक्यो 2020 में गोल्फ में भारत के लिए पुरुषों की तरफ से अनिर्बान लाहिड़ी और उदयन माने (Udayan Mane) होंगे, वहीं महिला स्पर्धा में अदिति अशोक (Aditi Ashok) अपनी दावेदारी पेश करेंगी, दूसरे गोल्फर के हट जाने की वजह से उदयन ओलंपिक में पदार्पण करेंगे।

  1. अनिर्बान लाहिड़ी
  2. उदयन माने
  3. अदिति अशोक

जिमनास्टिक्स:

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली प्रणति नायक दूसरी भारतीय महिला जिम्नास्ट हैं। कलात्मक जिमनास्ट ने मई में एक महाद्वीपीय कोटे के माध्यम से टोक्यो 2020 के लिए स्थान पक्का किया।

जूडो:

जूडो में भारत की तरफ से सुशीला देवी लिकमाबम टोक्यो 2020 में भारत की एकमात्र एथलीट होंगी। सुशीला ने ओलंपिक गेम कोटा (ओजीक्यू) रैंकिंग लिस्ट में शीर्ष 18 के बाहर महिलाओं के अतिरिक्त-हल्के (48 किग्रा) डिवीजन में सर्वोच्च रैंकिंग वाली एशियाई जुडोका के रूप में अपनी जगह बनाई है।

रोइंग:

भारतीय रोवर्स अर्जुन जाट और अरविंद सिंह ने मई में जापान में हुए एशियाई क्वालीफायर में पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा में क्वालीफाई किया था।

सेलिंग:

अप्रैल 2021 में आयोजित मुसनाह ओपन चैंपियनशिप में भारत की नेत्रा कुमानन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला नाविक बनीं। इसके अलावा तीन अन्य भारतीय नाविकों ने भी ओमान में टोक्यो के लिए कट बनाया। पहली बार एक से अधिक नौकायन स्पर्धाओं में जिनमें लेजर रेडियल, लेजर स्टैंडर्ड और 49er में भारत प्रतिस्पर्धा करेगा। इससे पहले कभी भी एक ओलंपिक में भारत के दो से अधिक नाविक नहीं थे।

  1. नेत्रा कुमानन, लेजर रेडियल
  2. विष्णु सरवनन, लेजर स्टैंडर्ड
  3. केसी गणपति और वरुण ठक्कर, 49er

शूटिंग:

टोक्यो के लिए अब तक 15 भारतीय निशानेबाजों ने ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया है, जो अबतक का किसी भी खेल में देश का सबसे बड़ा दल बन गया है।

युवा खिलाड़ी दिव्यांश सिंह पंवार (पुरुष) और इलावेनिल वलारिवन (महिला) 10 मीटर एयर राइफल में सर्वोच्च स्थान पर हैं, जबकि मनु भाकर  (Manu Bhaker) ने अपने खेल से सबको प्रभावित किया है।

जबकि बाकी अगले एथलीटों ने अपनी-अपनी श्रेणी में कोटा स्थान हासिल किया, इन एथलीटों के शोपीस इवेंट में भागीदारी का फैसला नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने किया। इसके बाद फाइनल टीम ने चिंकी यादव का कोटा राइफल शूटर इलावेनिल वलारिवन को दे दिया।

  1. अंजुम मौदगिल, 10 मीटर वुमेंस एयर राइफल, व्यक्तिगत
  2. अपूर्वी चंदेला, 10 मीटर वुमेंस एयर राइफल, व्यक्तिगत
  3. दिव्यांश सिंह पंवार, 10 मेंस मीटर एयर राइफल, व्यक्तिगत
  4. दीपक कुमार, 10 मीटर मेंस एयर राइफल, व्यक्तिगत
  5. तेजस्विनी सावंत, 50 मीटर वुमेंस राइफल 3 पोज़ीशन, व्यक्तिगत
  6. संजीव राजपूत, 50 मीटर मेंस राइफल 3 पोज़ीशन, व्यक्तिगत
  7. ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, 50 मीटर मेंस राइफल 3 पोज़ीशन, व्यक्तिगत
  8. मनु भाकर, 10 मीटर वुमेंस एयर पिस्टल, व्यक्तिगत
  9. यशस्विनी सिंह देसवाल, 10 मीटर वुमेंस एयर पिस्टल, व्यक्तिगत
  10. सौरभ चौधरी, 10 मीटर मेंस एयर पिस्टल, व्यक्तिगत
  11. अभिषेक वर्मा, मेंस एयर पिस्टल, व्यक्तिगत
  12. राही सर्नोबत, 25 मीटर वुमेंस पिस्टल, व्यक्तिगत
  13. इलावेलिन वलारिवन, 25 मीटर वुमेंस पिस्टल, व्यक्तिगत
  14. अंगद वीर सिंह बाजवा, मेंस स्कीट, व्यक्तिगत
  15. मिराज अहमद खान, मेंस स्कीट, व्यक्तिगत

स्विमिंग:

साजन प्रकाश (Sajan Prakash) ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में सीधे प्रवेश करने वाले भारतीय हैं, साजन अपने दूसरे ओलंपिक के लिए टोक्यो जाएंगे। वो 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में भाग लेंगे। इसके अलावा 100 मीटर बैकस्ट्रोक में श्रीहरि नटराज ने भी टोक्यो का टिकट हासिल कर लिया है। साजन और श्रीहरि के साथ गुजरात की माना पटेल (Maana Patel) ने यूनिवर्सलिटी कोटे के तहत ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है, ऐसा करने वाली माना पटेल पहली भारतीय महिला है।

  1. साजन प्रकाश
  2. श्रीहरि नटराज
  3. माना पटेल

टेबल टेनिस:

क़तर के दोहा में आयोजित मार्च में एशियन क्वालिफ़ायर्स में भारत के चार टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया। इनमें दिग्गज शरत कमल (Sharath Kamal) भी शामिल हैं, जिनकी ओलंपिक में ये चौथी उपस्तिथि होगी। तो वहीं साथियान गणानाशेखरन (Sathiyan Gnanasekaran) और सुतीर्था मुखर्जी (Sutirtha Mukherjee) ने भी ओलंपिक में स्थान पक्का कर लिया, इन दोनों ने अपने अपने ग्रुप में जीत दर्ज की। जबकि मनिका बत्रा (Manika Batra) और शरत कमल को उनकी रैंकिंग के आधार पर टोक्यो का टिकट मिला।

  1. शरत कमल
  2. साथियान गणानाशेखरन
  3. सुतीर्था मुखर्जी
  4. मनिका बत्रा

टेनिस:

साल 1992 के बाद से ऐसा पहली बार होगा जब कोई भारतीय पुरुष टेनिस खिलाड़ी ओलंपिक खेलों में नहीं खेलेगा। केवल सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने अपनी प्रोटेक्टेड (संरक्षित) रैंकिंग के माध्यम से टोक्यो 2020 के लिए क्वालीफाई किया है, और उन्होंने अंकिता रैना (Ankita Raina) को महिला युगल में अपनी साथी चुना है।

  1. सानिया मिर्जा और अंकिता रैना (महिला युगल)

भारातोलन:

टोक्यो 2020 में मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) भारत के लिए भारोत्तोलन में एकमात्र प्रतिनिधि होंगी। पूर्व विश्व चैंपियन महिलाओं के 49 किग्रा भार वर्ग में रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है, और पदक जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक है।

रेसलिंग:

टोक्यो 2020 में भारत की तरफ से प्रतिस्पर्धा करने वाले सात पहलवान होंगे। जहां पहलवानों ने अपनी अपनी कैटेगरी में देश के लिए कोटा स्थान हासिल किया है, वहीं भारतीय कुश्ती संघ ने टोक्यो 2020 के लिए अपनी सीटों की पुष्टि कर दी है। सोनम मलिक ने 62 किग्रा वर्ग में कोटा जीता है। रियो 2016 की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक (Sakshi Malik) टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती नहीं करेंगी।

  1. विनेश फोगाट, वूमेंस फ्रीस्टाइल 53 किग्रा, व्यक्तिगत
  2. सीमा बिस्ला, वूमेंस फ्रीस्टाइल 50 किग्रा, व्यक्तिगत
  3. बजरंग पुनिया, मेंस फ्रीस्टाइल 65 किग्रा, व्यक्तिगत
  4. रवि कुमार दहिया, मेंस फ्रीस्टाइल 57 किग्रा, व्यक्तिगत
  5. दीपक पुनिया, मेंस फ्रीस्टाइल 86 किग्रा, व्यक्तिगत
  6. सोनम मलिक, वूमेंस फ्रीस्टाइल 62 किग्रा, व्यक्तिगत
  7. अंशु मलिक, वूमेंस फ्रीस्टाइल 57 किग्रा, व्यक्तिगत
tokyo olympics 2021 indian players news update
tokyo olympics 2021 indian players news update

ये भी पढ़ें

>> [Top 10 Sports] List of Famous Cups and Trophies in Sports

>> Sports GK Update: वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment