Uncategorized

UP B.Ed. Entrance Exam Result: आज होगा उत्तर प्रदेश बी.एड. प्रवेश परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, जानें इस वर्ष का अनुमानित कट-ऑफ

UP B. Ed. Entrance Exam Result: महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा उत्तरप्रदेश बी.एड. प्रवेश परीक्षा 6 जुलाई  2022 को आयोजित कराई गई थी। यूपी बी.एड. प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस परीक्षा का रिज़ल्ट आज दिनांक 5 अगस्त 2022 को घोषित किया जाएगा। रिज़ल्ट जारी होते ही इस परीक्षा में सम्मिलित हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upbed2022.in पर जाकर अपना रिज़ल्ट चेक व डाऊनलोड कर सकेंगे। 

Advertisement

आपको बता दें, इस वर्ष तकरीबन 6,72,456 अभ्यर्थियों नें इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 92.26 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए थे। परीक्षा 6 जुलाई 2022 को 2 शिफ्टों में आयोजित कराई गई थी। आज किसी भी समय इस परीक्ष का रिज़ल्ट जारी किया जा सकता है। रिज़ल्ट जारी होने के बाद प्रवेश के लिए काउन्सलिंग की प्रक्रिया को प्रारम्भ किया जाएगा। 

Read More: UPSSSC PET Exam 2022 (GK/GS): आवेदन प्रक्रिया समाप्त, डेढ़ माह बाद होगा PET, रट लीजिए ये सवाल

कितना हो सकता है इस वर्ष का श्रेणीवार कट-ऑफ? यहाँ जानें 

उत्तरप्रदेश बी.एड. प्रवेश परीक्षा का इस वर्ष का अनुमानित श्रेणीवार कट-ऑफ जानने के लिए नीचे दी गयी तालिका चेक करें- 

कैटगरीकुल  अंकअपेक्षित बीएड कट ऑफ
अनारक्षित (UR)400341-351
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)400331-340
अनुसूचित जाति (SC)400201-215
अनुसूचित जनजाति (ST)400200-212
UP B. Ed. Entrance Exam Expected Cut off 2022

जाने कैसे कर सकेंगे रिज़ल्ट चेक 

अभ्यर्थी अपना रिज़ल्ट इस प्रक्रिया के जरिये चेक कर सकेंगे- 

1. सबसे पहले यूपी बी.एड. की आधिकारिक वेबसाइट upbed2022.in पर जाएँ। 

2. होमपेज पर दिख रही “UP B.Ed. JEE Result 2022” की लिंक पर क्लिक करें। 

3. नया पेज खुलेगा, यहाँ पूछी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें। 

4. रिज़ल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाऊनलोड करें व प्रिंट निकलवाएँ।

Read More:

RRB NTPC 2022 CBTST City Slip: आरआरबी एनटीपीसी स्किल टेस्ट परीक्षा के लिए सिटि इन्फॉर्मेशन स्लिप जारी, कैसे करें डाउनलोड?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button