UP Budget 2021-22: उत्तर प्रदेश बजट 2021 के महत्वपूर्ण प्रश्न!!

Spread the love

UP Budget 2021 Important Questions: इस आर्टिकल मे हम उत्तर प्रदेश बजट 2021 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न शेयर कर रहे है। यूपी सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अपनी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है।योगी सरकार ने बजट में 27,598 करोड़ रुपये की नई योजनाओं का एलान किया है। बजट में अयोध्या के विकास के लिए 140 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अयोध्या में बन रहे एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा करने का एलान किया गया।

Click Here« UP Current Affairs 2021 In Hindi

उत्तर प्रदेश बजट 2021 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (UP Budget 2021 Important Questions)

(1) उत्तर प्रदेश का पहला पेपरलेस बजट हाल ही में विधानसभा में  किसने प्रस्तुत किया?

 उत्तर- वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना 

(2)  22 फरवरी 2021 को विधानमंडल के दोनों सदनों में योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2021 22 के लिए कुल कितने रुपए का बजट पेश किया?

उत्तर- 5,50,270.78 करोड़ 

(3) उत्तर प्रदेश बजट 2021-22 में  कोरोना वैक्सीन के लिए कितना फंड निर्धारित किया गया है?

 उत्तर- 50 करोड़ 

(4) श्रमिक कल्याण हेतु उत्तर प्रदेश बजट 2021-22 में  कौन-कौन सी योजनाओं की घोषणा की गई? 

 उत्तर- मुख्यमंत्री प्रवासी श्रमिक उद्यमिता विकास योजना, मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना

1. मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना-  इस योजना के अंतर्गत पीएम जन आरोग्य से छोटे लोगों के लिए इसे योजना में 100  करोड़ का प्रावधान है 

2. मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना –  असंगठित क्षेत्र के कामगारों,श्रमिकों,वाह पल्लेदारों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए 12 करोड़ रु

3. मुख्यमंत्री प्रवासी श्रमिक उद्यमिता विकास योजना –  इस योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रदेशों से लौटे श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए इस योजना के अंतर्गत 100  करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई 

(5) उत्तर प्रदेश बजट 2021 में पहली बार उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान की घोषणा की गई यह किससे संबंधित है?

 उत्तर- साहित्यकारों व कलाकारों को सम्मानित करने से  (इसमें प्रत्येक वर्ष 5 कलाकार व साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा. प्रत्येक को 11-11  लाख की राशि सम्मान निधि जाएगी।  60 वर्ष से अधिक के कलाकारों और साहित्यकारों को 2000 मासिक की पेंशन मिलेगी। )

(6) उत्तर प्रदेश के बजट 2021 में शिक्षा हेतु कितनी राशि आवंटित की गई है? 

 उत्तर- 75,410 करोड़ रुपए 

(7)  उत्तर प्रदेश बजट 2021 में अयोध्या में प्रस्तावित मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट के लिए कितनी धनराशि आवंटित हुई है? 

 उत्तर- 101 करोड़ रुपए 

(8) उत्तर प्रदेश बजट 2021 में धार्मिक स्थलों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए कितनी धनराशि की व्यवस्था की गई? 

 उत्तर- 791 करोड़ रुपए 

(9) उत्तर प्रदेश बजट 2021 में कितने शहरों में राज्य स्मार्ट सिटी योजना शुरू करने की घोषणा की गई है?

 उत्तर- 7 (केंद्र की योजना से वंचित 7 नगर निगमों वाले शहरों  मेरठ, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, गोरखपुर, मथुरा वृंदावन, अयोध्या और शाहजहांपुर को विकसित करने के लिए 175  करोड़ की व्यवस्था हुई है।)

(10) वृद्धावस्था और किसान पेंशन हेतु उत्तर प्रदेश बजट 2021 22 में कितने रुपए आवंटित किए गए हैं?

 उत्तर- 3100 करोड़ रुपए 

(11) आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना के लिए उत्तर प्रदेश बजट 2021 में कितनी धनराशि आवंटित की गई है?

 उत्तर- 100 करोड़ रुपए 

(12) उत्तर प्रदेश बजट 2021 में कुल कितने सोलर पंपों को स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है? 

 उत्तर- 15000 

(13) महिलाओं को कुपोषण से  मुक्ति और समर्थ बनाने के लिए उत्तर प्रदेश बजट 2021 में कितना धन आवंटित किया गया है?

 उत्तर- 5088 करोड़ रुपए 

(14) उत्तर प्रदेश बजट 2021 में महिलाओं को कुपोषण से मुक्ति और समर्थ बनाने के लिए कौन-कौन सी योजना शुरू की गई है?

 उत्तर-  महिला सामर्थ्य योजना और मुख्यमंत्री समक्ष सुपोषण योजना 

(15)  उत्तर प्रदेश बजट 2021 के अनुसार प्रदेश के हर घर में पाइप के द्वारा जल पहुंचाने की व्यवस्था किस वर्ष तक पूरी हो जाएगी?

 उत्तर-  2024 

(16) उत्तर प्रदेश के बजट 2021 मनरेगा के तहत कुल कितने धन आवंटन वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए किया गया है?

 उत्तर- 5548  करोड रुपए 

(17)  उत्तर प्रदेश के बजट 2021 में लखनऊ के बाद दूसरे चरण के 5 शहरों में सिर्फ सिटी योजना के लिए कितनी राशि आवंटित की गई है? 

 उत्तर- 309.43 करोड़ रुपए 

(18) उत्तर प्रदेश बजट 2021 में सबके लिए आवास योजना के अंतर्गत कितने भवनों का लक्ष्य रखा गया है?

 उत्तर- 4  लाख 

(19) उत्तर प्रदेश बजट 2021 में कान्हा गौशाला व बेसहारा पशुओं के आश्रय के लिए कितनी धनराशि आवंटित की गई है?

 उत्तर- 80  करोड़ 

(20) उत्तर प्रदेश बजट 2021 में कितने करोड़ रुपए की विधायक निधि का प्रावधान किया गया है?

 उत्तर- 1512 करोड़ रुपए 

(21) उत्तर प्रदेश बजट 2021 में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) के लिए  कितना बजट आवंटित किया गया है?

 उत्तर- 120 करोड़ रुपए 

(22) उत्तर प्रदेश बजट 2021 में समाज कल्याण विभाग  के लिए कितनी धनराशि आवंटित की गई है?

 उत्तर- 40 हजार करोड़ 

(23) प्रदेश के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने  के उद्देश्य से निशुल्क कोचिंग के लिए प्रारंभ की गई योजना का नाम क्या है?

 उत्तर-   मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 

(24) उत्तर प्रदेश बजट 2021 में धार्मिक स्थलों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए कितनी धनराशि की व्यवस्था की गई है?

 उत्तर- 791 करोड़ रुपए 

(25) उत्तर प्रदेश बजट 2021 में ‘One District One Product’ योजना को कितनी धनराशि आवंटित हुई है? 

 उत्तर- 250 करोड़ रुपए

♦ UP Budget 2021 Important Facts ♦

  • 22 फरवरी, 2021 को, उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट विधानसभा में पेश किया।
  • यह यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है।
  • बजट का आकार  5,50,270.78 करोड़ रु।
  • यह पिछले बजट की तुलना में 37.410 हजार करोड़ अधिक है।
  • बजट में 27, 598.40 करोड़ रुपये की नई योजनाएं शामिल की गई हैं। बजट में कुल व्यय 5,50.270.78 करोड़ रुपये स्वीकृत है।
  • यह राज्य का पहला पेपरलेस बजट भी है।
  • “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि” योजना के तहत, राज्य में 2 करोड़ 40 लाख किसानों को 27 हजार 123 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।
  • मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 600 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान प्रस्तावित है।
  • किसानों को नहरों और सरकारी नलकूपों से मुफ्त पानी की सुविधा के लिए 700 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है।
  • महिला सशक्तिकरण के लिए 01 अप्रैल 2019 से राज्य सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ लागू की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देना और समाज के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। बच्ची का जन्म।
  • इसके तहत, पात्र लड़कियों को 06 विभिन्न श्रेणियों में 15,000 रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है। रुपये का प्रावधान। योजना के लिए 1,200 करोड़ रुपये बजट में प्रस्तावित है।
  • महिलाओं और बच्चों में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए, वित्तीय वर्ष 2021-2022 से एक नई योजना ‘मुख्यमंत्री मुद्रा योजना’ लागू की जाएगी।
  • अयोध्या शहर के सर्वांगीण विकास के लिए अयोध्या में सूर्यकुंड के विकास सहित कुल 140 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे।
  • कानपुर मेट्रो रेल परियोजना की स्वीकृत लागत 11,076 करोड़ रुपये है। वित्तीय वर्ष 2021-2022 के बजट में परियोजना के लिए 597 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है।
  • आवास के लिए 10,029 करोड़ रुपये, अमृत योजना के लिए 2,200 करोड़ रुपये, स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए 2,000 करोड़ रुपये, मुख्‍यमंत्री संपर्क योजना विकास योजना के लिए 1,000 रुपये, पीएम आवास योजना के लिए 7,000 रुपये, पीएम सदन योजना के लिए 5,000 रुपये का प्रावधान किया गया है।

♦ ये भी पढे ♦ 

उत्तर प्रदेश के चर्चित शहरों के उपनाम Click Here
उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान,वन्य जीव विहार एवं पक्षी विहार Click Here
up government scheme Click Here
उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध मेले एवं उत्सव Click Here
उत्तर प्रदेश के प्रमुख शोध संस्थान Click Here
(Hindi) Uttar Pradesh Current Affairs  Click Here
Up Gk Free Mock Test Click Here
उत्तर प्रदेश के महोत्सव Click Here
उत्तर प्रदेश के प्रमुख हवाई अड्डे Click Here
Uttar Pradesh Ke Pramukh Udyog Click Here
उत्तर प्रदेश के प्रमुख लोकनृत्य  Click Here
उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिर 
Click Here
उत्तर प्रदेश की प्रमुख फसलें
Click Here
उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध खिलाड़ी एवं उनसे संबंधित खेल Click Here
ग्रामीण समाज एवं विकास Notes Click Here
उत्तर प्रदेश के प्रमुख कवि Click Here

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here


Spread the love

Leave a Comment