UPSSSC Lekhpal Notification 2022 Released: यूपी लेखपाल के 8 हजार से अधिक पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Spread the love

UPSSSC Lekhpal Notification 2022: यूपी लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है! उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमिशन (UPSSSC) द्वारा लेखपाल के 8000 से अधिक पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सभी योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी 2022 से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in

पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, आवेदन की अंतिम तारीख 28 जनवरी 2022 है।

UPSSSC द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तर प्रदेश लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती की जानी है, जिसमें अनारक्षित श्रेणी के 3271 पद अन्य पिछड़े वर्ग के 2174 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के 1960 पद तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 152 पद आरक्षित हैं, इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 798 पद शामिल किए गए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन 7 जनवरी 2022 से 28 जनवरी 2022  तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आमंत्रित किए जाएंगे। परीक्षा फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2022 निर्धारित है।

UPSSSC Lekhpal Notification 2022

यूपी लेखपाल परीक्षा हेतु योग्यता

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा या फिर सरकार द्वारा इनके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई भी परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 18 साल से 40 साल तक होना चाहिए हालांकि आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक करें।

Note: उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास “प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 2021” (preliminary eligibility test PET-2021) स्कोरकार्ड होना आवश्यक है।

यूपी लेखपाल एग्जाम पैटर्न– UPSSSC Lekhpal Exam Pattern 2022

यूपी लेखपाल लिखित परीक्षा में 100 बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें 100 अंक निर्धारित हैं होंगे उम्मीदवारों से सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्रामीण समाज एवं विकास से ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा और प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/4 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

SectionNo. of QuestionsMarks
General Hindi (सामान्य हिंदी)2525
Maths (गणित)2525
General Knowledge (सामान्य ज्ञान)2525
Rural Development and Rural Society (ग्राम समाज एवं विकास)2525
Total100100

महत्वपूर्ण बिंदु: 

  • UPSSSC लेखपाल में किसी भी गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • परीक्षा की कुल समयावधि 120 मिनट (2 घंटा ) होगी।
  • यूपी लेखपाल परीक्षा में कोई साक्षात्कार नहीं होगा।

ये भी पढ़ें-

UP Lekhpal Syllabus 2021 in Hindi

UP Lekhpal Gramin Parivesh Important Questions| ग्रामीण विकास एवं सामाजिक परिवेश

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment