UPSC: क्या आप जानते है यूपीएससी क्वालीफाई करने के बाद किन पदों पर मिलती है नौकरी? जानें रोचक जानकारी

Spread the love

UPSC Posts: संघ लोक सेवा यानि यूपीएससी परीक्षा मे सफलता प्राप्त कर अधिकारी बनकर देश की सेवा करना देश के लाखों अभ्यर्थियों का सपना होता है। यूपीएससी द्वारा प्रतिवर्ष 1000 पदों के लगभग नियुक्ति के लिए एक परीक्षा आयोजित करता है जिसे हम यूपीएससी परीक्षा के नाम से जानते है।

इस परीक्षा के लिए हर साल लाखों की संख्या मे आवेदन होते है। कुछ लोग हमेशा यही समझ रहे होते है कि यूपीएससी परीक्षा मे सफलता के पश्चात अभ्यर्थी IPS, IAS और IFS  बनते है लेकिन आपको बता दे कि IPS, IFS तथा IAS जैसे पद उच्च ग्रैड हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को ही मिलते है इसके अलावा यूपीएससी परीक्षा के जरिए अभ्यर्थियों को बहुत से सरकारी अधिकारियों का पद मिलता है, आज इस लेख मे आपको इन्ही पद के बारे में बताने वाले है, जाने के लिए लेख को अंत जरूर पढे।  

यूपीएससी परीक्षा के माध्यम से प्राप्त होने वाले सभी पद- UPSC Posts

दरअसल IAS, IFS और IPS ये ऐसी सेवाये है जिनकी मांग ज्यादातर बनी रहती है, और परीक्षा मे टॉप मेरिट मे आने वाले अभ्यर्थी ही इन पदों के लिए मान्य होते है। लेकिन जो लोग IAS, IPS एवं IFS नहीं बन पाते है उन्हे अन्य सेवाओ मे भी जाने का मौका मिलता है। बता दे कि यूपीएससी मे कुल तीन तरह की सर्विसेस होती है.- 1. आल इंडिया सिविल सर्विसेस, 2. ग्रुप ए सिविल सर्विसेस 3. ग्रुप बी सिविल सर्विसेस। 

1. आल इंडिया सिविल सर्विसेस

आल इंडिया सिविल सर्विस के अंतर्गत तीन सर्विसेस आती है, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और तीसरी भारतीय वन सेवा (IFS) आती है।

2. ग्रुप ए सिविल सर्विसेस

ग्रुप ए सिविल सर्विस की बात करे तो इन सेवा के अंतर्गत कुछ सेवाये आती है जो कि इस प्रकार है-

  • भारतीय राजस्व सेवा (Indian Revenue Service),
  • भारतीय राजस्व सेवा आईटी ग्रुप ए,
  • भारतीय डाक सेवा(Inidian Postel Service) Group A,
  • भारतीय सूचना सेवा (junior Grade Group A),
  • इंडियन पी एंड टी अककौनट्स एण्ड फाइनैन्स सर्विस ग्रुप ए,
  • इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस,
  • इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस,
  • इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज सर्विस,
  • इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस,
  • इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस,
  • इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस,
  • इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस,
  • रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर का पद,
  • इंडियन डिफेंस एस्टेट सर्विस,
  • इंडियन ट्रेड सर्विस,
  • इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस, आदि है। 

3. ग्रुप बी सिविल सर्विसेस

इन पोस्ट के अलावा ग्रुप वी मे भी कुछ पोस्ट होती है इन पोस्ट का कंट्रोल राज्य सरकार के पास होता है, जिनमे सशस्त्र बाल मुख्यालय, पांडुचरी सिविल सेवा, तथा DANICS- दिल्ली, अंडमान, निकोबार आइलैंड, लक्षद्वीप, दादरा नगर हवेली, दमन और दीव की Administrative services के लिए यह पद होता है। जो Ministry of Home Affairs के अंतर्गत आती है।

ये भी पढ़ें-

Career Options After B.Pharmacy: बी फ़ार्मेसी के बाद क्या करना होगा सही? जानें सभी बेस्ट करियर ऑप्शन

UPSSSC PET Static GK: प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा में पूछे जाएंगे सामान्य ज्ञान के यह रोचक सवाल, यहां पढ़िए महत्वपूर्ण प्रश्न


Spread the love

Leave a Comment