UPSSSC PET 2022 Top Scoring Topics: इतिहास के इन टॉपिक से ही पूछे जाते है अधिक सवाल, इन्हें जरूर पढ़ लें

Spread the love

UPSSSC PET 2022 Scoring Topics: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)  द्वारा आयोजित की जाने वाली प्राररम्भिक आहर्ता परीक्षा (UPSSSC PET) दूसरी बार आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी हासिल करने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, यह परीक्षा 18 सितम्बर को आयोजित की जाएगी ऐसें में परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यर्थीयो के पास कुछ सप्ताह ही शेष रह गए है। परंतु एक सही रणनीति के साथ पढ़ाई करके UPSSSC PET परीक्षा में आसानी से सफलता हासिल की जा सकती है। इस आर्टिकल में हम UPSSSC PET परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण विषय इतिहास के उन महत्वपूर्ण टॉपिक्स को शेअर कर रहे है जिनसे परीक्षा में सबसे अधिक सवाल पूछे जाते है।

Read More: UPSSSC PET 2022 Scoring Topics: 18 सितंबर को है UPSSSC PET की परीक्षा, जाने स्टेटिक जीके के महत्वपूर्ण टॉपिक, जो परीक्षा में करेंगे सहायता 

जानें क्या है UPSSSC PET परीक्षा का पैटर्न

UPSSSC द्वारा यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो  PET परीक्षा के 100 अंकों का पेपर पूरा करने मे अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा, जिसमें कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है, जिसकेअंतर्गत प्रत्येक चार गलत आंसर पर 1 अंक काटे जाएंगे। PET परीक्षा मे 15 अलग-अलग विषयों पर प्रश्न पूछे जाते है, जो नीचे इस आर्टिकल मे दिए हुए है। 

किस विषय से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे, इसकी जानकारी नीचे तालिका में दी गयी है-

टॉपिक का नाम प्रश्नों कि संख्या 
इतिहास (प्राचीन+मध्य) 5
इतिहास (आधुनिक)5
राजनीति 5
अर्थव्यवस्था 5
भूगोल 5
करेंट अफ़ेयर्स10
विज्ञान 5
गणित 5
सांख्यिकी (ग्राफ)10 
सांख्यिकी (टेबल)10
हिन्दी 5
रीज़निंग 5
अंग्रेज़ी5
जनरल अवेयरनेस10
अपठित गद्यान्श10
कुल 100

PET परीक्षा में हिस्ट्री के इन टॉपिक्स से पूछे जाते है सबसे अधिक सवाल-

अगर आप भी इस UPSSSC PET परीक्षा की तैयारी मे लगे हुए है तो इस आर्टिकल मे हम हिस्ट्री से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक को शेयर किए है, जिनकी सहायता से आप PET परीक्षा मे अपने 10 अंक पक्के कर सकते है, इस परीक्षा मे इतिहास (प्राचीन+मध्य) से 5 अंक के प्रश्न और इतिहास (आधुनिक) से 5 नंबर के प्रश्न पूछे जाएंगे जिनके महत्वपूर्ण चुनिंदा टॉपिक इस लेख मे दिए गए है। 

आधुनिक इतिहास, प्राचीन और मध्य इतिहास के महत्वपूर्ण टॉपिक की लिस्ट नीचे दी गई है इन इतिहास के इन टॉपिक्स से लगभग 60 से 70% प्रश्न पूछे जाने की सम्भावना है। 

आधुनिक इतिहास-

  • यूरोपीय देशों का भारत आगमन 
  • 1857 की क्रांति 
  • ब्रिटिश के खिलाफ भारत के आंदोलन 
  • गवर्नर जनरल/ वायसराय 
  • गांधी जी से संबंधित
  • Indian national movement 

प्राचीन और मध्य इतिहास के महत्वपूर्ण टॉपिक 

  • दिल्ली सल्तनत 
  • मुगल का भारत आगमन 
  • वेदिक काल 
  • सिंधु सभ्यता 
  • बोध धर्म / जैन धर्म 
  • हर्षवर्धन 
  • मौर्य वंश : सम्राट अशोक 
  • राजपूत काल 
  • गुप्त वंश : समुद्र गुप्त,चन्द्रगुप्त द्वितीय 
  • सल्तनत काल 
  • मुगल साम्राज्य 
  • मराठा

ये भी पढ़ें-

UPSSSC PET EXAM 2022: यूपीएसएसएससी PET एग्जाम में GK से पूछे जाने वाले इन सवालों का निकाले हल और चेक करें अपना स्कोर


Spread the love

Leave a Comment