UPSSSC PET EXAM 2022: प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा में पूछे जाएंगे भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े कुछ ऐसे सवाल, अभी पढ़े

Spread the love

Indian National Movement MCQ for UPSSSC PET: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर 2022 को किया जाएगा इसके आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है इस बार वर्ष 2021 में आयोजित PET परीक्षा की तुलना में अधिक आवेदन किए गए हैं इसके साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए अब अभ्यर्थियों के पास 2 महीनों से भी कम का समय शेष बचा है सिलेबस को ध्यान में रखते हुए एक रणनीति के तहत  पढ़ाई पर फोकस करने से ही एग्जाम में बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं.

 उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए हमारे द्वारा नियमित रूप से पाठ्यक्रम के अनुसार प्रैक्टिस सेट उपलब्ध करवाए जा रहे हैं उसी संख्या को आगे बढ़ाते हुए आज के इस आर्टिकल में हम इतिहास के अंतर्गत ‘भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन’ से पूछे जाने वाले कुछ 15 चुनिंदा सवालों का संकलन आपके लिए लेकर आए हैं, जिनका ध्यान आपको जरूर करना चाहिए.

परीक्षा पैटर्न पर आधारित भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन से पूछे जाने वाले 15 संभावित सवाल, यहां पढ़िए—MCQ on Indian National Movement for UPSSSC PET Exam 2022

1. 09 अगस्त, 1942 को शुरू होने वाले भारत छोड़ो आंदोलन के अलावा स्वतंत्रता सेनानियों की अन्य कौन-सी सनसनीखेज कार्रवाई 09 अगस्त को की गई थी ?

a. नमक सत्याग्रह

b. साइमन कमीशन का बहिष्कार

c. चंपारण सत्याग्रह

d. काकोरी गाड़ी की लूट

Ans- d

2. गांधी का अहमदाबाद सत्याग्रह किसके विरुद्ध था ?

a. ब्रिटिश मिल मालिक और सरकारी कर्मचारी

b. भारतीय मिल मालिक और गैर-सरकारी कर्मचारी

c. ब्रिटिश गैर-सरकारी कर्मचारी

d. भारत सरकार के कर्मचारी

Ans- b

3. भारत में निम्नलिखित में से कौन-से एक्ट के द्वारा साम्प्रदायिक निर्वाचक वर्ग शुरु किया गया था ?

a. इण्डियन काउन्सिल एक्ट, 1861

b. इण्डियन काउन्सिल एक्ट, 1962 

c. इण्डियन काउन्सिल एक्ट, 1909

d. गवर्नमेंट ऑफ इण्डिया एक्ट, 1935

 Ans- c

4. वह राष्ट्रीय नेता कौन था जिसने अंडमान के सेलुलर जेल की दीवारों पर भारत का इतिहास लिखा था?

a. नंदलाल बोस

b. अंबेडकर

c. वीर सावरकर

d. ज्योतिबा फुले

Ans- c

5. निम्नलिखित में से 1926 में स्थापित हुई पंजाब नौजवान भारत सभा का संस्थापक कौन था?

a. लाला लाजपत राय

b. सरदर भगत सिंह

c. लाला हरदयाल

d. सोहन सिंह भाखना

Ans- b

6. निम्नलिखित कथनों में कौन-से सही है?

a. लॉर्ड डफरिन के वायसराय की पदावधि के दौरान भारतीय राष्ट्रीय काँगेस की स्थापना हुई थी.

b. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्द्र बनर्जी थे

c. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का प्रथम अधिवेशन कलकत्ता में हुआ था. 

d. भारतीय राष्ट्रीय कणिस के प्रथम अधिवेशन में कुछ सरकारी अधिकारी भी उपस्थित थे.

a. 1,2 तथा 3

b. 1.2 तथा 4

C. 3 तथा 4

d. 1.2.3 तथा 4

Ans- b

7. भारतीय स्वंत्रता आंदोलन के दौरान बंगाल में निम्नलिखित में से किस एक नेता के अनुयायियों को ‘यंग बंगाल’ कहा जाता था?

a. केशव चंद्र सेन 

b. हेनरी डेरोजियो

C. सुरेन्द्रनाथ बनर्जी

d. मधुसूदन दत्त

Ans- b 

8. निम्नलिखित का सही कालानुक्रम हैं?

a. बारदोली सत्याग्रह

b. चम्पारण सत्याग्रह 

c. रौलेट सत्याग्रह

a. 2 – 3 – 1

b. 3 – 2 – 1

C. 2 – 1 – 3

d. 1 – 2 – 3

Ans- a

9. निम्नलिखित कथनो में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a. साइमन कमीशन की सिफारिशों के परिणामस्वरूप, शिमला, दिल्ली तथा कलकत्ता में तीन गोल मेज सम्मेलन आयोजित किए गए. 

b. गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1935 में स्वशासन के लिए समर्थन निहित था जिसकी सर्वप्रथम मोटेग्यू-चेम्सफोर्ड रिपोर्ट में प्रस्तावना की गई थी.

a. केवल 1

b. केवल 2

C. दोनों 1 और 2

d. न ही 2 और न ही 2

Ans- b 

10. निम्नलिखित में से कौन, स्वराज दल का एक संस्थापक था?

a. वल्लभ भाई पटेल

b. राजेन्द्र प्रसाद

C. सीआर दास

d. नरेन्द्र देव

Ans- c

11. अरुणा आसफ अली निम्नलिखित में से किस एक से संबंधित थी?

a. बारदोली सत्याग्रह

b. भारत छोड़ो आंदोलन

C. सविनय अवज्ञा आंदोलन

d. खिलाफत आंदोलन

Ans- b 

12. निम्नलिखित में से किस एक राष्ट्रीय नेता ने 1945 में आजाद हिंद फौज के सेनानियों के मुकदमें में उनकी पैरवी करना मंजूर नहीं किया?

a. सर तेजबहादुर सा

b. मूलाभाई देसाई

C. सी राजगोपालचारी

d. जवाहर लाल नेहरू

Ans- c

13. सविनय अवज्ञा आंदोलन प्रारंभ किए जाने के समय में भारत का वाइसराय (Viceroy ) कौन था ?

a. लॉर्ड चेम्सफोर्ड

b. लॉर्ड रीडिंग

C. लॉर्ड इरविन

d. लॉर्ड वैवेल

Ans- c

14. भारत के स्वतंत्रता संग्राम के संदर्भ में नीचे दी गई घटनाओं का कौन-सा एक सही कालानुक्रम है?

a. बंगाल विभाजन – लखनऊ समझौता – सूरत में कांग्रेस में फूट 

b. बंगाल विभाजन – सूरत मे कांग्रेस में फूट – लखनऊ समझौता

C. सूरत में प्रिंस में फूट – बंगाल विभाजन  – लखनऊ समझौता 

d. सूरत मेकसि में फूट –  लखनऊ समझौता – बंगाल विभाजन

Ans- b 

15. निम्नलिखित में से किसने ‘स्वराज पार्टी’ की शुरुआत की?

a. बिपिन चन्द्र पाल एवं राजेन्द्र प्रसाद

b. बिपिन चन्द्र पाल एवं सुभाष चन्द्र बोस

C. सीआर दास एवं मोतीलाल नेहरू

d. सीआर दास एवं मदन मोहन मालवीय

Ans- c

इस आर्टिकल में हमने आगामी उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) में पूछे जाने वाले भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के सम्भावित सवालों का अध्ययन किया है परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अप्डेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे Telegram Channel के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

ये भी पढ़ें-


Spread the love

Leave a Comment