UPTET 2021 Hindi literature MCQ: हिंदी साहित्य पर आधारित इन सवालों को हल कर, चेक करें अपना स्कोर

Spread the love

UPTET Exam 2021 (UPTET Hindi literature Questions): उत्तर प्रदेश के प्राइमरी और अपर प्राइमरी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली (UPTET) उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा जो कि 28 नवंबर को होनी थी, वह पेपर लीक होने की वजह से स्थगित कर दी गई थी, इस पात्रता परीक्षा के लिए लाखों अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है, सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया है कि परीक्षा को 1 माह के भीतर दुबारा आयोजित किया जाएगा,ऐसे में अभ्यार्थियों के लिए आवश्यक है कि वे इस अतिरिक्त समय का सही सदुपयोग करें।

हम रोजाना यूपी टेट परीक्षा के लिए सभी महत्वपूर्ण टॉपिक पर रिवीजन क्वेश्चन मॉक टेस्ट लेकर आ रहे हैं, आज हम यूपीटेट लेवल 1 तथा लेवल 2 परीक्षा हेतु हिंदी साहित्य के प्रमुख रचनाकार से संबंधित प्रश्न (UPTET Hindi literature Questions) शेयर कर रहे हैं। ये सवाल UPTET परीक्षा के एग्जाम पैटर्न को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, जो अभ्यर्थी को परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

यूपीटीईटी परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं हिंदी साहित्य के यह सवाल — Hindi literature Based MCQ for UPTET level 1 and 2

प्रश्न 1. ध्रुवस्वामिनी के रचयिता कौन है ?

(क) मैथिलीशरण गुप्त

(ख) महादेवी वर्मा

(ग) निराला

(घ) जयशंकर प्रसाद

उत्तर-(घ)

प्रश्न 2. रामधारी सिंह दिनकर का अंतिम काव्य- संकलन क्या है ?

(क) नीम के पत्ते

(ख) हारे को हरिनाम

(ग)  अंधा युग

(घ) आत्मा की आंखें

उत्तर-(ख)

प्रश्न 3. नीचे दिए गए “के रचयिता के नाम का चयन कीजिए –

जाकी रही भावना जैसी।

प्रभु मूरत देखी तिन तैसी ॥

(क) सूरदास

(ख) मीराबाई

(ग) तुलसीदास

(घ) गिरिधर

उत्तर-(ग)

प्रश्न 4. चित्रलेखा किसकी रचना है ?

(क) यशपाल

(ख) भगवती चरण वर्मा

(ग) सुमित्रा नंदन पंत

(घ) अमृतलाल नागर

उत्तर-(ख)

प्रश्न 5. कुरुक्षेत्र किसकी रचना है?

(क) रामधारी सिंह दिनकर

(ख) भारतेंदु हरिश्चंद्र

(ग) गांधी

(घ) केशवदास

उत्तर-(क)

प्रश्न 6. कोकिल कवि विद्यापति की पदावली कौन सी भाषा में रचित है ?

(क) मैथिली

(ख) अवधि

(ग) ब्रजभाषा

(घ) बघेली

उत्तर-(क)

प्रश्न 7. काव्य क्षेत्र में प्रबंध शिरोमणि की उपाधि किसे दी गई है ?

(क)सू र्यकांत त्रिपाठी

(ख) हरिवंश राय बच्चन

(ग) हरिऔध

(घ) मैथिलीशरण गुप्त

उत्तर -(घ)

प्रश्न 8. यामा किसकी रचना है ?

(क) मीराबाई

(ख) महादेवी वर्मा

(ग) सुभद्रा कुमारी चौहान

(घ) सुमित्रानंदन पंत

उत्तर-(ख)

प्रश्न 9. मुंशी प्रेमचंद्र का निधन किस वर्ष में हुआ था ?

(क) 1908

(ख) 1927

(ग) 1930

(घ) 1936

उत्तर-(घ)

प्रश्न 10.मृगनयनी के रचनाकार कौन है

(क) सेठ गोविंद दास

(ख) वृंदावन लाल वर्मा

(ग) यशपाल

(घ) धनानंद

उत्तर-(ख)

प्रश्न 11. लिखित में से कौन सा संत कभी अनपढ़ नहीं है ?

(क) कबीर दास

(ख) रैदास

(ग) सुंदर दास

(घ) दादू दयाल

उत्तर-(ग)

प्रश्न 12.  हरिवंशराय बच्चन जी ने प्रथम बार जीवन भर मान्यता के प्रति अपने प्रौढ़ भावों की वाणी किस कृति में दी है –

(क) प्रणय पत्रिका

(ख) आरती और अंगारे

(ग) मधुशाला

(घ) धार के इधर-उधर

उत्तर-(क)

प्रश्न 13. दिनकर किसका उपनाम है ?

(क) प्रताप नारायण मिश्र

(ख) अयोध्या सिंह उपाध्याय

(ग) रामधारी सिंह

(घ) महाकवि भूषण

उत्तर-(ग)

प्रश्न 14. कृष्ण गीतावली किसकी रचना है ?

(क) सूरदास

(ख) मीराबाई

(ग) तुलसीदास

(घ) नंददास

उत्तर- (ग)

प्रश्न 15. मैथिलीशरण गुप्त किस काल के कवि थे ?

(क) आदिकाल

(ख)भक्तिकाल

(ग) रीतिकाल

(घ) आधुनिक काल

उत्तर-(घ)

ये भी पढ़ें…

Crack CTET 2021 Paper 1 & 2: Hindi Pedagogy Expected Questions, क्या आपको पता है इन प्रश्नो के उत्तर?

CTET 2021 Child Development Pedagogy MCQ’s Set: पेपर -I और पेपर-II दोनों कैंडिडेट्स के लिए उपयोगी हैं ये 10 प्रश्न

यहा हमने UPTET परीक्षा के लिए (UPTET Hindi literature Questions) का अभ्यास किया है। सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment