UPTET 2021 Level 1 & 2: Hindi Practice Set Paper, परीक्षा से पूर्व हिंदी के इन प्रश्न पर एक नजर अवश्य डालें

Spread the love

UPTET 2021 Exam (UPTET Hindi Practice Set Paper): उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा UPTET परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2021 को किया जाना है यह परीक्षा ऑफलाइन होगी जिसमे 21.62 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेने वाले हैं। चूकी परीक्षा शुरू होने मे कुछ दिन ही शेष रह गए है और परीक्षा मे अच्छे अंक लाने के लिए आवश्यक है की अधिक से अधिक महत्वपूर्ण टोपिक्स का अध्ययन कर लिया जाये। इसीलिए आज हम UPTET के दोनों पेपर हेतु “हिन्दी भाषा”

के कुछ संभावित सवाल ले कर आए है जिन्हें आपको एक नजर जरूर पढ़ लेना चाहिए।

आपको बता दें कि UPTET परीक्षा 28 नवम्बर 2021 से दो शिफ़्टों मे आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट मे प्राइमरी लेवल की परीक्षाए सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित होगी जबकि दूसरी मे अपर प्राइमरी लेवल की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक होगी। रिजल्ट 28 दिसम्बर हो जारी किया जाएगा। ज्ञात हो कि परीक्षा में किसी भी तरह की कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

परीक्षा पैटर्न पर आधारित इन सवालो से जाँचे अपनी तैयारी — UPTET Hindi Practice Set Paper for Level 1 & 2

1. प्रेम सागर किसकी रचना है ?

a.मुंशी सदा सुख लाल

b.सदल मिश्र

c.लल्लू लाल जी

d.रामप्रसाद

उत्तर- c.

2.गंगा तट पर कुछ लोग भोजन कर रहे थे, इसमें समास है?

a. द्वंद समास

b.तत्पुरुष समास

c.कर्मधारय समास

d.अव्ययीभाव समास

उत्तर- b.

3. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द है ?

a.ज्योत्सना

b.श्रेष्ठी

c.परीक्षा

d.आंख

उत्तर – d.

4. ‘ स्त्रीत्व ‘ शब्द में कौन सी संज्ञा है ?

a.जातिवाचक संज्ञा

b. व्यक्तिवाचक संज्ञा

c. भाववाचक संज्ञा

d. द्रव्यवाचक संज्ञा

उत्तर -c.

5. सदा एकवचन में प्रयुक्त होने वाले शब्द है ?

a.पौधा

b.पुस्तक

c.सहायता

d.लड़का

उत्तर -c.

6. विसर्ग का प्रयोग किन शब्दों में नहीं होता है ?

a. तद्भव

b.तत्सम

c.संकर

d.ये सभी

उत्तर- c.

7. “नभ में झटपट बाज लखि,भूल्यो सकल प्रपंच ।

कम्पति ,तनु व्याकुल नयन,लावक हिल्यौ न रंच ॥”

उपयुक्त में कौन सा रस है?

a. रौद्र रस

b.विभत्स रस

c.भयानक रस

d.वीर रस

उत्तर -c.

8. किस कारक द्वारा वस्तुओं में अलगाव का भाव प्रकट होता है ?

a.करण

b.संबोधन

c.अपादान

d.संप्रदान

उत्तर – c.

9. “उसने नहाकर भोजन किया” वाक्य में ‘नहाकर ‘ निम्न में से किस क्रिया का उदाहरण है ?

a.संयुक्त क्रिया

b. प्रेरणार्थक क्रिया

c. द्विकर्मक क्रिया

d. पूर्वकालिक क्रिया

उत्तर- d.

10. ‘निष्काम ‘ शब्द में कौन सा उपसर्ग है

a. नि

b.नच

c.न

d.निस्

उत्तर- d.

11. द्रव्यवाचक संज्ञा के संदर्भ में असत्य कथन बताइए?

a.द्रव्यवाचक संज्ञा एकवचन में प्रयुक्त होती हैं

b.द्रव्य के भिन्न-भिन्न प्रकारों का बोध हो तो द्रव्यवाचक संज्ञा के बहुवचन बनेंगे

c. द्रव्यवाचक संज्ञा केवल ठोस वस्तुओं के लिए ही प्रयुक्त होती हैं

d.यदि द्रव वाचक संज्ञाए विभक्तिओं के साथ प्रयुक्त हो तो उनका बहुवचन बनता है

उत्तर – c

12. दोहा, चौपाई ,सवैया ,सोरठा आदि की प्रथमावली के अंत में निम्न में से कौन सा  विराम चिन्ह में प्रयोग होता है ?

a.  अल्पविराम

b.  अर्धविराम

c. विस्मयादिबोधक

d. पूर्णविराम

उत्तर – a.

13. “शलभ चंचल मेरे प्राण। ” इसमें ‘शलभ’ क्या है ?

a.साधारण धर्म

b. वाचक शब्द

c. उपमेय

d. उपमान

उत्तर – d.

14. राजभाषा उस भाषा को कहते हैं, जिस भाषा के द्वारा –

a. किसी राज्य के प्रशासनिक कार्यों को संपन्न किया जाता है।

b. किसी देश के विद्यालय प्रशासनिक कार्यों को संपन्न किया जाता है।

c. किसी देश में व्यापार किया जाता है।

d. किसी देश की जनता द्वारा विचार विनिमय किया जाता है।

त्तर – a.

15. ‘फूली कास सकल महि छाई, जनु बरसा ऋतु प्रकट बुढाई ।’में कौन सा अलंकार है?

a. उपमा

b. रूपक

c. उत्प्रेक्षा

d. विभावना

उत्तर- c.

ये भी पढ़ें….

यूपी टीईटी परीक्षा मे इन विषयो से पूछे जाएंगे प्रश्न, देखे परीक्षा पेटर्न

RTE Act 2009: CTET सहित सभी TET परीक्षाओ में “शिक्षा का अधिकार अधिनियम” से पूछे जाते है ये सवाल

यहा हमने UPTET परीक्षा के लिए……… मे पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण का अभ्यास किया है। सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

UPTET-exam-2021-hindi-language-Practice-Set-Paper-with-answer-useful-for-both-level-i-and-level-ii-candidates


Spread the love

Leave a Comment