Site icon ExamBaaz

Commonwealth Games 2022 Today Schedule: कॉमनवैल्थ खेलों में, जानें आज है किस भारतीय खिलाड़ी का है मैच 

Spread the love

Commonwealth Games 2022 Today Schedule: प्रति चार वर्षों में आयोजित होने वाले कॉमनवैल्थ खेलों के 22वें संस्करण की शुरुआत हो चुकी है। इस वर्ष 2022 में ये खेल बर्मिंघम में आयोजित किए जा रहे है।कल दिनांक 28 जुलाई 2022 को बर्मिंघम के अलेक्ज़ेंडर स्टेडियम में कॉमनवैल्थ खेलों के ओपेनिंग सेरिमनि का आयोजन हुआ। इस वर्ष ओपेनिंग सेरिमनि में भारतीय दल की अगुवाई भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु तथा भारतीय पुरुष हॉकि टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह नें की। 

इस बार कॉमनवैल्थ खेलों का आयोजन 28 जुलाई 2022 से 8 अगस्त 2022 तक बर्मिंघम में किया जाएगा। आज इस कार्यक्रम का पहल दिन है। आज कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी, किस समय किन खेलों में अन्य के साथ प्रतिस्पर्धा करने वाले हैं, इसकी जानकारी हम इस लेख के माध्यम से आपको देंगे। पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें। 

इन खेलों को अब नहीं किया जाएगा शामिल 

इस वर्ष तथा तीरंदाज़ी, शूटिंग तथा रेस्लिंग खेलों को कॉमनवैल्थ खेलों में शामिल नहीं किया गया है, इन्हें कॉमनवैल्थ प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया है। वर्ष 2026 में होने वाले 23वें कॉमनवैल्थ खेल संस्करण तथा कॉमनवैल्थ के आगामी संस्करणों में भी इन खेलों को शामिल नहीं किया जाएगा। 

आपको बता दें, जब वर्ष 2019 में बर्मिंघम 2022 से शूटिंग तथा तीरंदाज़ी खेलों को बाहर किया गया था, तब इंडियन ओलंपिक असोशिएशन (IOA) नें इन खेलों का बहिष्कार करने की आवाज उठाई थी, जिसे देखते हुए कॉमनवैल्थ गेम्स फ़ैडरेशन (CGF) नें भारत में इन खेलों की प्रतियोगिता अलग से आयोजित करने की घोषणा की थी , इसके साथ ही ये भी घोषणा की गई थी कि इन खेल प्रतियोगिता के मेडलों को बर्मिंघम में होने वाले खेलों के मेडल काउंट के साथ जोड़ा जाएगा। किन्तु कोरोना महामारी  के चलते भारत में इन खेलों का आयोजन नहीं हो पाया। 

जानिए किस दिन होनी है किस खिलाड़ी की प्रतिस्पर्धा 

भारतीय मानक समय के अनुसार आज किन-किन खेलों में भारतीय खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करने वाले हैं, इसकी जानकारी यहाँ सूची में दी गई है- 

29 जुलाई 2022 ()

ये भी पढ़ें-

UPSSSC PET Exam 2022: उत्तर प्रदेश में 18 सितंबर को होगी PET परीक्षा आयोजित, पूछे जाएंगे जो Geography से जुड़े कुछ ऐसे सवाल, अभी देखें


Spread the love
Exit mobile version