Commonwealth Games 2022 Today Schedule: कॉमनवैल्थ खेलों में, जानें आज है किस भारतीय खिलाड़ी का है मैच 

Spread the love

Commonwealth Games 2022 Today Schedule: प्रति चार वर्षों में आयोजित होने वाले कॉमनवैल्थ खेलों के 22वें संस्करण की शुरुआत हो चुकी है। इस वर्ष 2022 में ये खेल बर्मिंघम में आयोजित किए जा रहे है।कल दिनांक 28 जुलाई 2022 को बर्मिंघम के अलेक्ज़ेंडर स्टेडियम में कॉमनवैल्थ खेलों के ओपेनिंग सेरिमनि का आयोजन हुआ। इस वर्ष ओपेनिंग सेरिमनि में भारतीय दल की अगुवाई भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु तथा भारतीय पुरुष हॉकि टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह नें की। 

इस बार कॉमनवैल्थ खेलों का आयोजन 28 जुलाई 2022 से 8 अगस्त 2022 तक बर्मिंघम में किया जाएगा। आज इस कार्यक्रम का पहल दिन है। आज कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी, किस समय किन खेलों में अन्य के साथ प्रतिस्पर्धा करने वाले हैं, इसकी जानकारी हम इस लेख के माध्यम से आपको देंगे। पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें। 

इन खेलों को अब नहीं किया जाएगा शामिल 

इस वर्ष तथा तीरंदाज़ी, शूटिंग तथा रेस्लिंग खेलों को कॉमनवैल्थ खेलों में शामिल नहीं किया गया है, इन्हें कॉमनवैल्थ प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया है। वर्ष 2026 में होने वाले 23वें कॉमनवैल्थ खेल संस्करण तथा कॉमनवैल्थ के आगामी संस्करणों में भी इन खेलों को शामिल नहीं किया जाएगा। 

आपको बता दें, जब वर्ष 2019 में बर्मिंघम 2022 से शूटिंग तथा तीरंदाज़ी खेलों को बाहर किया गया था, तब इंडियन ओलंपिक असोशिएशन (IOA) नें इन खेलों का बहिष्कार करने की आवाज उठाई थी, जिसे देखते हुए कॉमनवैल्थ गेम्स फ़ैडरेशन (CGF) नें भारत में इन खेलों की प्रतियोगिता अलग से आयोजित करने की घोषणा की थी , इसके साथ ही ये भी घोषणा की गई थी कि इन खेल प्रतियोगिता के मेडलों को बर्मिंघम में होने वाले खेलों के मेडल काउंट के साथ जोड़ा जाएगा। किन्तु कोरोना महामारी  के चलते भारत में इन खेलों का आयोजन नहीं हो पाया। 

जानिए किस दिन होनी है किस खिलाड़ी की प्रतिस्पर्धा 

भारतीय मानक समय के अनुसार आज किन-किन खेलों में भारतीय खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करने वाले हैं, इसकी जानकारी यहाँ सूची में दी गई है- 

29 जुलाई 2022 ()

  • दोपहर 1:00 बजे : लॉन बौल – तानिया चौधरी (वुमन्स सेक्शनल प्ले राउंड-1)
  • दोपहर 1:00 बजे : लॉन बौल – भारत बनाम न्यूजीलेंड (ट्रिपल सेक्शनल प्ले राउंड-1) 
  • दोपहर 2:00 बजे : टेबल टैनिस – भारत बनाम दक्षिणी अफ्रीका (ग्रुप-2 मैच) 
  • दोपहर पश्चात 3:11 बजे : स्विमिंग – कुशाग्र रावत (मेंस 400मी. फ्रीस्टाइल हीट)
  • दोपहर पश्चात 3:25 बजे : सायकलिंग – मेंस टीम 400मी. परसुट क्वॉलिफ़िकेशन 
  • दोपहर पश्चात 3:30 बजे : क्रिकेट – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (ग्रुप ए मैच)
  • दोपहर पश्चात 3:31 बजे : ट्राईएथलोन – आदर्श एवं विश्वनाथ (मेंस इंडिविजुअल स्प्रिंट डिस्टेन्स)
  • शाम 4:00 बजे : लॉन बौल – भारत बनाम स्कॉटलैंड (ट्रिपल सेक्शनल प्ले राउंड-2)
  • शाम 4:00 बजे : लॉन बौल – टीना चौधरी (वुमन्स सेक्शनल प्ले राउंड-2)
  • शाम 4:03 बजे : स्विमिंग – सजन प्रकाश (मेंस 50मी. बटरफ्लाइ हीट)
  • शाम 4:12 बजे : सायकलिंग – वुमन्स टीम स्प्रिंट क्वॉलिफ़िकेशन 
  • शाम 4:29 बजे : श्रीहरी नटराज – मेंस 100मी. बैकस्ट्रोक हीट 
  • शाम 4:30 बजे : टेबल टैनिस – भारत बनाम बारबाडोस (ग्रुप 3 मैच)
  • शाम 4:30 बजे : जिम्नैस्टिक्स – योगेश्वर सिंह, सत्यजीत मण्डल, सैफ तंबोली(मेंस आर्टिस्टिक क्वॉलिफ़िकेशन) 
  • शाम 4:46 बजे : सायकलिंग – मेंस टीम स्प्रिंट क्वॉलिफ़िकेशन
  • शाम 5:00 बजे : बॉक्सिंग – शिव थापा (राउंड ऑफ 32)
  • शाम 6:30 बजे : बैडमिंटन – भारत बनाम पाकिस्तान (मिक्स्ड डबल्स)
  • शाम 6:30 बजे : महिला हॉकि – भारत बनाम घाना 
  • शाम 7:00 बजे : ट्राईएथलोन – संजना तथा प्रगण्या मोहन (वुमन्स इंडिविजुअल स्प्रिंट डिस्टेन्स)
  • शाम 7:30 बजे : लॉन बौल – भारत बनाम कुक आइसलेंड (वुमन्स फौर्स सेक्शनल प्ले राउंड ऑफ 32)
  • रात 8:30 बजे : टेबल टैनिस – भारत बनाम फ़िजी (वुमन्स ग्रुप 2 मैच)
  • रात 9:50 बजे : सायकलिंग – मेंस टीम 4000मी. परसुट फ़ाइनल 
  • रात 10:25 बजे : सायकलिंग – वुमन्स टीम 4000मी. परसुट फ़ाइनल
  • रात 10:30 बजे : लॉन बौल – भारत बनाम फ़ॉकलैंड आइसलेंड (मेंस पेयर सेक्शनल प्ले राउंड 2) 
  • रात 10:33 बजे : सायकलिंग – मेंस टीम स्प्रिंट फ़ाइनल 
  • रात 11:00 बजे : टेबल टैनिस – भारत बनाम सिंगापुर (मेंस टीम ग्रुप 3 मैच)
  • रात 11:00 बजे : स्कवैश – अनाहत सिंह (वुमन्स सिंगल राउंड ऑफ 64)
  • रात 11:45 बजे : स्कवैश – अभय सिंह (मेंस सिंगल राउंड ऑफ 64)

ये भी पढ़ें-

UPSSSC PET Exam 2022: उत्तर प्रदेश में 18 सितंबर को होगी PET परीक्षा आयोजित, पूछे जाएंगे जो Geography से जुड़े कुछ ऐसे सवाल, अभी देखें


Spread the love

Leave a Comment