Site icon ExamBaaz

CTET Bal Vikas Previous Year MCQ: विगत वर्षों में सीटेट परीक्षा में बाल विकास से पूछे गए 15 चुनिंदा सवाल, यहां पढ़िए!

Bal Vikas Previous Year MCQ For CTET 2022: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जिसे हम सीटेट के नाम से जानते हैं के आयोजन आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 31अक्टूबर 2022 से प्रारंभ होने जा रही है जो कि 24 नवंबर तक चलेगी सीबीएसई के द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में शामिल होने के लिए लाखों अभ्यर्थियों के शामिल है होने की उम्मीद की जा रही है क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि पहले यह परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती थी किंतु अब केवल एक बार इसका आयोजन किया जा रहा है, ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़ना लाजमी है.

यदि आप भी दिसंबर में होने वाली परीक्षा का हिस्सा बनने जा रहे हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद काम की है बता दे कि इस परीक्षा में विगत वर्षों में पूछे गए सवालों की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है इसी संदर्भ में हम पिछली परीक्षा में पूछे गए ‘बाल विकास’ की कुछ चुनिंदा प्रश्नों को आपके लिए लेकर आए हैं, जिनका अभ्यास आपको बेहतर अंक दिलाने में मददगार होगा इसलिए ने एक बार जरूर पढ़ लेवे.

Read more: CTET 2022: यदि यह नहीं है तो नहीं भर पाएंगे सीटेट का फॉर्म, 31 अक्टूबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

बाल विकास के ऐसे सवाल जो पिछले वर्षो में पूछे जा चुके हैं, क्या आपको पता है इनके सही जवाब?—CTET exam 2022 Bal Vikas previous year MCQ

1. विकास के प्रत्येक चरण के लिए सामाजिक अपेक्षा को क्या कहा जाता है?

1. विकासात्मक कार्य

2. विकासात्मक आवश्यकताएँ

3. विकासात्मक बाधाएँ

4. विकासात्मक क्षेत्र

Ans- 1 

2. विकास – 

1. शरीर के मध्य से बाहर की दिशा में होता है।

2. नीचे से ऊपर की ओर होता है।

3. एक आयामी है।

4. वातावरणीय कारकों से प्रभावित नहीं होता है।

Ans- 1 

3. कथन (A) संज्ञानात्मक विकास मध्य बाल्यावस्था तक तेजी से विकसित होता है और फिर ठहर जाता है।

तर्क (R) मानव मध्य बाल्यावस्था के चरण के बाद नई चीजें नहीं सीख सकते।

सही विकल्प चुनें।

1. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की ।

2. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।

3. (A) सही है लेकिन (R) गलत है

4. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

Ans- 4 

4. विद्यार्थियों का एक समूह अपने खेल के दौरान एक लोकप्रिय नृत्य रियलटी शो के दृश्य दर्शाता है। आठ वर्षीय सना एक जज के तौर पर दूसरे बच्चों के नृत्य पर टिप्पणियों करती है। यह परिस्थिति बच्चों के समाजीकरण में ————– की महत्वपूर्ण भूमिका दर्शाता है।

1. धार्मिक संस्थान

2. परिवार

3. मीडिया

4. विद्यालय

Ans- 3 

5. जीन पियाजे के संज्ञानात्मक सिद्धांत के अनुसार, बच्चे किस अवस्था में वस्तुओं को कहे गए क्रम में लगाने की योग्यता पा लेते हैं?

1. सांवेदिक पेशीय

2. पूर्व संक्रियात्मक

3. मूर्त संक्रियात्मक

4. अमूर्त संक्रियात्मक

Ans- 3 

6. जीन पियाजे के अनुसार, एक सतत प्रक्रिया जो मानसिक संरचनाओं को परिष्कृत और परिवर्तित करती है ———— कहलाती है।

1. नकल उतारने जैसा व्यवहार

2. वस्तु स्थायित्व

3. समावेशन

4. संतुलीकरण

Ans- 4

7. निम्न में से किस सिद्धांतकारी ने कहा कि संज्ञानात्मक विकास एक सहयोगात्मक प्रक्रिया है?

1. लेव वायगोत्सकी

2. इवान पेवलॉव

3. बी. एफ. स्किनर

4. जॉन. बी. वॉटसन

Ans- 1 

8. लॉरेंस कोहलबर्ग के सिद्धांत की एक मुख्य आलोचना है कि

1. उसके सिद्धांत में नारी-परिपेक्ष गौण है।

2. उसने पियाजे के नैतिकता विकास सिद्धांत को संदर्भ में नहीं लिया।

3. उन्होंने बच्चों की प्रत्येक स्तर पर विशिष्ट प्रतिक्रियाएँ नहीं सुझाई

4. उन्होंने बच्चों पर कोई अनुसंधान कार्य नहीं किया।

Ans- 1 

9. हावर्ड गार्डनर ने सुझाव दिया कि अलग-अलग प्रकार की बुद्धियाँ होती हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी बुद्धि गार्डनर द्वारा प्रस्तावित प्रकारों में से एक नहीं है?

1. संगीतमय

2. भाषाई

3. शारीरिक गतिसंवेदी

4. व्यावहारिक

Ans- 4 

10. इनमें से कौन-सा विकल्प एक प्रगतिशील कक्षा में संरचनात्मक शिक्षण का उदाहरण है?

1. विविध स्पष्टीकरण

2. रट कर याद करना और शब्दश: पुनरावृत्ति

3. पुरस्कार और दण्ड

4. बार-बार वेधन और अभ्यास

Ans- 1 

11. बहुभाषिकता के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा दृष्टिकोण उपयुक्त है? 

1. विद्यार्थियों को विद्यालय अवधि के दौरान उनकी मातृभाषा या स्थानीय भाषा का उपयोग करने के लिए दंडित किया जाना चाहिए। 

2. स्कूलों को केवल उन्हीं विद्यार्थियों को प्रवेश देना चाहिए जिनकी मातृभाषा निर्देश की भाषा के समान है।

3. शिक्षक को सभी भाषाओं का सम्मान करना चाहिए और कक्षा में एक ऐसा वातावरण स्थापित करना चाहिए जो सभी विद्यार्थियों के समावेशन को बढ़ावा दे। 

4. शिक्षक को कक्षा में उन बच्चों की उपेक्षा करनी चाहिए जो कक्षा में अपनी का उपयोग करते हैं।

Ans- 3 

12. वे बच्चे जो कि अकसर अपने अभिभावकों को मानकीय जेंडर रेखाओं को पार करते हुए देखते हैं, जैसे कि माता को उपकरण ठीक करते और पिता को बच्चों की देखभाल करते हुए; उनके संदर्भ में –

1. कम संभावना है कि वो जेंडर रूढ़ियों का अनुसरण करेंगे।

2. अधिक संभावना है कि वो जेंडर पृथक्करण का पालन करेंगे।

3. अधिक संभावना है कि वो जेंडर रूढ़ियों का पालन करेंगे।

4. कम संभावना है कि वो समाज में प्रचलित जेंडर मानदंडों के विरुद्ध होंगे।

Ans- 1 

13. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार आकलन के क्या उद्देश्य हैं।

(i) सीखने के स्तर को सुनिश्चित करने के लिये विद्यार्थियों में तनाव उत्पन्न करना और डर पैदा करना ।

(ii) अध्यापन अधिगम क्रियाओं को दोहराना।

(iii) अधिगम और विकास को अनुकूलित बनाना।

(iv) कक्षा के अंदर और बाहर विद्यार्थियों को समर्थन देना ।

1. (i), (ii) और (iv)

2. (i) और (iii)

3. (i), (ii) और (iii)

4. (ii), (iii) और (iv)

Ans- 4 

14. गत्यात्मक मूल्यांकन क्या समझने में मदद करता है?

1. बच्चे का बौद्धिक स्तर

2. समकक्षियों की तुलना में छात्रा का संबंधित पद

3. बच्चे की विशिष्ट अधिगम आवश्यकताएँ 

4. कि बच्चा सामान्य (नियमित) विद्यालय में पढ़ने के लायक है या नहीं 

Ans- 3 

15. विद्यार्थियों को एक समस्या का हल खोजने में संघर्ष करते देख कर, उनकी सहायता के लिए, अध्यापिका उन्हें संकेत और आधे-सुलझे उदाहरण देती हैं। लेव वायगोत्सकी के सिद्धांत के अनुसार यह ————- का उदाहरण है

1. पाड़

2. प्रतिवर्तन

3. क्रमबद्धता

4. प्रतिपादक अध्यापन

 Ans-????? (इस सवाल का सही जवाब हमें कमेंट बॉक्स में जरूर दीजिए)

Read more:

CTET Exam 2022: सीटेट परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले व्यक्तित्व से जुड़े सवाल, यहां पढ़िए

CTET 2022 बाल विकास PYQ: पिछले वर्ष ऑनलाइन CTET एग्जाम में पूछे गए ‘बाल विकास’ के कुछ महत्वपूर्ण सवाल, यहां पढ़िए

इस आर्टिकल में हमने मानव व्यक्तित्व (Bal Vikas Previous Year MCQ For CTET 2022) से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास किया, परीक्षा से जुड़ी सभी नई अप्डेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने join link नीचे दी गई है।

Exit mobile version