CTET 2022 बाल विकास PYQ: पिछले वर्ष ऑनलाइन CTET एग्जाम में पूछे गए ‘बाल विकास’ के कुछ महत्वपूर्ण सवाल, यहां पढ़िए

Spread the love

Child Development Previous Year Question: आखिरकार लंबे समय से टलती आ रही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की आवेदन की तिथि सीबीएसई के द्वारा एक पब्लिक नोटिस के जरिए जारी  की जा चुकी है, बता दें कि इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 31 अक्टूबर से 24 नवंबर 2022 तक अपने आवेदन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जमा कर सकते हैं.

यहां हम केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में विगत वर्षों में पूछे गए बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (Child Development Previous Year Question) के कुछ बेहद महत्वपूर्ण प्रश्नों को आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, जिनका अभ्यास आपको दिसंबर में होने वाली परीक्षा के दृष्टिकोण से एक बार अवश्य करना चाहिए.

बाल विकास के ऐसे प्रश्न जो पिछले वर्ष आयोजित परीक्षा में पूछे जा चुके हैं एक नजर जरूर पढ़ें—child development previous year question based on online exam

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के स्तर के अनुकूल सूक्ष्म गतिक कौशल का उदाहरण है?

1. दोस्तों के साथ दौड़ना

2. एक धागे में मोती पिरोना

3. सीढ़ियाँ चढ़ना 

4. खरगोश की तरह फुटकना

उत्तर- 2 

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सी प्रवृत्ति / गुण पूर्णतः आनुवांशिक है?

(i) आंखों का रंग

(ii) बुद्धि

(iii) नैतिक विकास 

(iv) सामाजिक कौशल

1. (1)

2. (ii)

3. (i) और (ii)

4. (i), (ii) और (iii)

उत्तर- 1 

प्रश्न. विद्यालय बच्चों को नए व्यवहार और नियम सिखाते हैं और उनसे इसी अनुरूप क्रिया की अपेक्षा करते हैं। विद्यालय समाजीकरण की….. संस्था के रूप में कार्य कर रहा है।

1. प्राथमिक

2. संरचनात्मक

3. द्वितीय

4. विश्लेषक

उत्तर- 3 

प्रश्न. लॉरेंस कोहलबर्ग के अनुसार, नैतिक विकास से कौन से स्तर पर बच्चा, अच्छा लड़का अच्छा लड़की अभिविन्यास प्रदर्शित करता है?

1. पूर्व पारंपरिक स्तर

2. पारंपरिक स्तर

3. परतंत्र नैतिकता स्तर

4. सहयोगी रूपी नैतिकता स्तर

उत्तर- 2 

प्रश्न. सीता का साईकिल चलाने के पूर्व अनुभव के आधार पर स्कूटर चलाने के तरीकों में बदलाव करना क्या कहलाएगा?

1. समावेशन

2. संतुलन / साम्यधारणा

3. समायोजन

4. असंतुलन असाम्यधारण

उत्तर- 3

प्रश्न. किस अवस्था में बच्चे लाक्षिणक कार्य करना प्रारंभ कर देते हैं और उनमें भाषा कौशल तेजी से विकसित होता है?

1. अमूर्त-संक्रियात्मक

2. मूर्त-संक्रियात्मक

3. पूर्व-संक्रियात्मक

4. संवेदीगामक पेशीय

उत्तर- 3 

प्रश्न………. में एक अध्यापिका और 2-4 विद्यार्थी एक सहयोगिक गुट बनाते हैं और एक-एक करके लेखांश पर संवाद को आगे बढ़ाते हैं।

1. अन्योन्य शिक्षण

2 पाड़

3. खोजी अधिगम

4. क्रमबद्ध अनुदेशन

उत्तर- 1 

प्रश्न. प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पढ़ाने के लिए वायगोत्सकी ने निम्नलिखित में से कौन सी तकनीक सुझाई है?

1. अनुदेशनात्मक पाड़

2. पुनर्बलन

3. साम्यधारण / संतुलन

4. अभिक्रमित शिक्षण

उत्तर- 1 

प्रश्न. हावर्ड गार्डनर के अनुसार किसी अन्य व्यक्ति के मनोदशा, स्वभाव और प्रवृत्ति को समझकर प्रतिक्रिया देने की योग्यता को किस नाम से जाना जाता है?

1. भाषात्मक बुद्धि

2. शारीरिक गत्यात्मक बुद्धि

3. अंतरवैयक्तिक बुद्धि

4. अन्तः वैयक्तिक बुद्धि

उत्तर- 3 

प्रश्न. लड़की की तरह न रोओ तुम लड़के के पिता के द्वारा पुत्र को कहा गया यह वाक्य क्या दर्शाता है?

1. जेंडर पहचान

2. जेंडर रूढ़िवादिता

3. जेंडर सातव्यता स्थिरता

4. जेंडर समानता

उत्तर- 2 

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सतत् और व्यापक मूल्यांकन के सन्दर्भ में सही नहीं है?

1. यह शिक्षकों के लिए शिक्षार्थियों का निरंतर परीक्षण करने का आसान तरीका है।

2. अध्यापन अधिगम प्रक्रिया में नवीनतम प्रक्रिया | 

3. यह विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि पैदा करता है।

4. पारंपरिक पेपर-कलम परीक्षण विद्यार्थियों की सभी विशेषताओं और क्षमताओं का आकलन नहीं कर पाते हैं।

उत्तर- 1  

प्रश्न. कथन (A); एक अध्यापक को कक्षा की सामाजिक सांस्कृतिक, धार्मिक और भाषीय विविधता को समझना चाहिए। 

तर्क (R): कक्षा में विद्यार्थी एक समरूप समूह गठित करते हैं।

सही विकल्प चुना

1. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।

2. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की

3. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।

4. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

उत्तर- 3 

प्रश्न. विद्यार्थियों को एक इंद्रधनुष के रंगों का क्रम सिखाने के लिए प्रियंका ‘बैनी आह पीना ला” रंगों के क्रम को स्मरण करने हेतु इस्तेमाल की गई यह योजना क्या कहलाती है?

1. साधन लक्ष्य विश्लेषण

2. स्मारणोपकारी

3. वितरित अभ्यास

4. लक्ष्य निर्देशित योजना

उत्तर- 2

Read more:

CTET 2022 CDP Practice Set 1: सीबीएसई ने पब्लिक नोटिस जारी कर दी जानकारी, 31 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन, CDP के इन सवालों से करें, परीक्षा की बेहतर तैयारी

CTET 2022: सीटेट परीक्षा में पियाजे, कोहलवर्ग और वाइगोत्सकी के सिद्धांत से सबसे अधिक पूछे जाने वाले सवाल, यहां पढ़िए!

इस आर्टिकल में हमने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में हमेशा पूछे जाने वाले ‘बाल विकास और शिक्षाशास्त्र’ (CTET 2022 Child Development and Pedagogy) के कुछ बेहद महत्वपूर्ण सवाल शेअर किए है, परीक्षा से जुड़ी सभी नई अप्डेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने join link नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment