MP Current Affairs
इस पोस्ट में आप जानेंगे मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स 2019 (MP Current Affairs 2019) के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर जोकि मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली आगामी प्रतियोगी परीक्षा जैसे कि MPPSC,MP POLICE,MP SI की दृष्टि से महत्वपूर्ण है सभी परीक्षाओं में मध्य प्रदेश से संबंधित करंट अफेयर्स विशेष रुप से पूछा जाता है । इस पोस्ट में हम अक्टूबर माह का MP Current Affairs 2019 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर का अध्ययन करेगे । यदि आप इससे पहले के माह का करंट अफेयर अध्ययन करना चाहते हैं, तो इसकी लिंक नीचे दी गई है आइए जाने Madhya Pradesh Current Affairs
1. देश का पहला मेडिकल कॉलेज कौन सा है जो कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक फ्री हुआ है?
उत्तर- सागर का बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज
2. इंदौर आईटीआई पार्क बिल्डिंग “सिंहासा” का लोकार्पण कब किया ?
उत्तर- 18 अक्टूबर 2019 को
3. जयपुर में आयोजित ‘मिसेज इंडिया इंटरनेशनल ब्यूटी पीजेंट’ में किस शहर की सोनिया सलूजा को मोस्ट टैलेंटेड पर्सन का अवार्ड दिया गया है?
उत्तर – इंदौर
4. मध्य प्रदेश के किस शहर में आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय बनाए जाएंगे?
उत्तर- जबलपुर एवं छिंदवाड़ा में
5. मध्य प्रदेश में पर्यटकों के लिए कितने शहरों में 12 अक्टूबर से 10 नवंबर तक सिटीवॉक फेस्टिवल का आयोजन किया गया?
उत्तर- 11
6. मध्यप्रदेश के किस शहर के स्कूल में ब्लड बैंक के तर्ज पर पहले साबुन बैंक की शुरुआत की गई है?
उत्तर- बैतूल ( इसके अंतर्गत बच्चों को हाथ धोने के लिए निशुल्क साबुन मिलेगा।इसकी शुरुआत भीमपुर ब्लाक के सीमोरी मिडिल स्कूल से हुई है। )
7. किस आदिवासी महिला को इटली में चित्र की प्रदर्शनी के इनवाइटिंग लेटर के कवर पेज पर जगह मिली है?
उत्तर- जोधइया बाई ( 80 साल की जोधइया उमरिया जिले की रहने वाली हैइनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग को इटली के मिलान में लगाया गया उनके चित्रों को प्रदर्शनी में इनवाइटिंग लेटर के कवर पेज पर जगह दी गई है।)
8. मध्यप्रदेश के किस शहर में पांच दिवसीय फिल्म एप्रिसिएशन कार्यशाला का आयोजन किया गया?
उत्तर- भोपाल
9. मध्यप्रदेश में वर्तमान में भूमि का रजिस्ट्रेशन कितने प्रतिशत कर दिया गया है?
उत्तर- 5.3 प्रतिशत
10. बाल अधिकार संरक्षण आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर- इमरती देवी को
11. रीवा सौर ऊर्जा प्लांट में रेलवे को कितनी बिजली सप्लाई दी जाएगी?
उत्तर- 400 मेगा वाट
12. मध्य प्रदेश के कौन-कौन से जिले में नए सोलर प्लांट लगाए जाएंगे?
उत्तर- छतरपुर, सागर और मुरैना
13. पहला तैरता हुआ सोलर प्लांट प्रदेश में कहां पर स्थापित किया जाएगा?
उत्तर- इंदिरा सागर डैम
14. कंप्रिहेंसिव नेशनल न्यूट्रिशन सर्वे के अनुसार मध्यप्रदेश के कितने प्रतिशत बच्चों को निमोनिया से पीड़ित बताया गया है?
उत्तर- 54%
15. मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निवेश प्रोत्साहन की झांसी की अधिकतम सीमा 150 करोड़ रुपयों से बढ़ाकर कितने करोड़ कर दी गई है?
उत्तर- 200 करोड़
16. बेस्ट स्टार्टअप को मध्य प्रदेश स्टार्टअप नीति 2019 के अनुसार सरकार के द्वारा कितने रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा?
उत्तर- 1 लाख रुपए का
17. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस आरएस झा को किस राज्य के हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है?
उत्तर- पंजाब एवं हरियाणा
18. स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में मध्य प्रदेश के कितने रेलवे स्टेशन टॉप 100 में शामिल हुए हैं?
उत्तर- चार
19. विकास पचौरी ने लांगेस्ट नॉन स्टॉप स्पीच मैराथन में लगातार 80 घंटे तक बोलने का रिकॉर्ड बनाया है यह मध्य प्रदेश के किस जिले के रहने वाले हैं?
उत्तर- विदिशा
20. इंदौर की बाणगंगा स्थित मानसिक चिकित्सालय में कौन सी हेल्पलाइन शुरू की गई है?
उत्तर- मनमित्र
21. मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?
उत्तर- अभिलाष खांडेकर
22. वृद्धजन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर उज्जैन की उन्हेंल नगर परिषद को किस पुरस्कार से सम्मानित किया है?
उत्तर- राष्ट्रीय वयोश्री – 2019
23. आदिवासी समुदाय के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को स्थाई बनाने के लिए मध्य प्रदेश की किस कौन-कौन से स्थानों पर संग्रहालय बनाए जाएंगे?
उत्तर- छिंदवाड़ा, जबलपुर एवं डिंडोरी
24. मिसेज इंडिया अर्थ 2019 प्रतियोगिता में सेकंड रनरअप रही दिव्या बारंगे मध्यप्रदेश के किस शहर से संबंधित हैं?
उत्तर- भोपाल
25. मध्यप्रदेश के कौन से शहर में इको फ्रेंडली बैग्स कियोस्क का शुभारंभ किया गया?
उत्तर – भोपाल
26. 1 जनवरी 2020 से मध्यप्रदेश के किस शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित किया जाएगा?
उत्तर- 1जनवरी 2020
जाने – MP sports awards 2020 in Hindi
27. किस राज्य ने पेंशन कल्याण मंडल का पुनर्गठन किया है?
उत्तर- मध्यप्रदेश
28. जबलपुर के भेड़ाघाट स्थित धुआंधार के पास नर्मदा महोत्सव का आयोजन कब से कब तक किया गया?
उत्तर- 12 से 13 अक्टूबर 2019
29. सूखे कचरे को अलग अलग करने वाली देश की पहली ऑटोमेटिक मशीन मध्यप्रदेश के किस शहर में लगाई गई है?
उत्तर- इंदौर के ट्रेचिंग ग्राउंड में
30. मध्य प्रदेश किस शहर का सरकारी प्राथमिक विद्यालय प्रदेश का पहला प्लास्टिक मुक्त स्कूल बन गया है?
उत्तर- इंदौर
31. “इसागा 2020” के लिए किस विश्वविद्यालय को इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए चुना गया है?
उत्तर- वैष्णव विश्वविद्यालय
32 मध्य प्रदेश नगर पालिक विधि संशोधन अध्यादेश 2019 को मंजूरी किसके द्वारा प्रदान की गई?
उत्तर- राज्यपाल श्री लालजी टंडन के द्वारा
33. मध्यप्रदेश के कौन से जिले में स्थित गंजाल नदी पर बांध निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है?
उत्तर- होशंगाबाद
34. नवाचारी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना की शुरूवात भोपाल से की गई इस योजना के अंतर्गत युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा?
उत्तर- विज्ञान से जुड़ने और इनोवेशन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा
35. मध्यप्रदेश के भोपाल नगर निगम के द्वारा चलाए गए कौन से अभियान को प्रदेश भर में लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं?
उत्तर- कैरी-यॉर-ऑन बैग