Site icon ExamBaaz

REET Mains Exam 2023: रीट मुख्य परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल हुआ जारी, शिक्षा मनोविज्ञान के सवालों से करें, परीक्षा की पक्की तैयारी

REET Mains Exam 2023 Education Psychology: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रथम लेवल और द्वितीय लेवल शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख जारी कर दी गई है परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.  बता दें कि बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल प्रथम – कक्षा 1 से 5)  और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल द्वितीय – कक्षा 6 से 8) पदों पर लिखित परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक किया जाएगा.

इस आर्टिकल में हम परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार ‘शिक्षा मनोविज्ञान’ से पूछे जाने वाले कुछ 15 बेहद महत्वपूर्ण प्रश्नों को आपके लिए लेकर आए हैं, जिनका अभ्यास आपको परीक्षा में शामिल होने से पूर्व एक बार जरूर करना चाहिए.

शिक्षा मनोविज्ञान के ऐसे सवाल, जो रीट मुख्य परीक्षा में बेहद काम आएंगे, अभी पढ़े—education psychology question for REET mains exam 2023 level 1 and level 2

1. अभिप्रेरणा का स्वास्थ्य सिद्धांत किसके द्वारा दिया गया ?

a. मैस्लो

b. कॉफर

c. मैक्डूगल

d. हर्जबर्ग

Ans- d

2. लता विज्ञान शास्त्र से संबंधित प्रयोग कर रही है। अध्यापक हर पांच मिनट में एक बार प्रबलन दे रहा है। यहाँ के प्रबलन का नियम है –

a. निश्चित अनुपात प्रबलन नियम

b. निश्चित अंतराल प्रबलन नियम

c. निरंतर प्रबलन नियम

d. परिवर्तनशील प्रबलन नियम

Ans- b 

3. व्यक्ति एवं वातावरण के मध्य अंतसंबंध की प्रकृति की व्याख्या हेतु जीवन क्षेत्र की अवधारणा किसने दी?

a. ब्रोनफेनब्रेनर

b. कर्ट लेविन

c. बी. एफ. स्कीनर 

d. टॉलमैन

Ans- b 

4. डिस्कवरी लर्निंग ……………..  द्वारा दिए गए अधिगम की अवधारणा पर आधारित है ?

a. पियाजे

b. ब्रूनर

c. वायगोत्स्की

d. उसुबेल

Ans-  b 

5. सना का संगीत में ज्ञान, उसके कार चलाने में अनुपयोगी होने में यह अधिगम अंतरण है।

a. अनुकूल अंतरण

b. शून्यांतरण

c. द्विपार्श्विक अंतरण

d. नकारात्मक अंतरण

Ans-  b  

6. उच्च स्तर के मंजिल तक पहुँचना ।” यह लक्ष्य इस से संबंधित है –

a. अधिगम शैली

b. आकांक्षा/इच्छा

c. सिद्धता

d. उपलब्धि प्रेरणा

Ans- d 

7. अवधारणा मानचित्र (Concept Mapping) का प्रतिपादन किया ?

a. जॉन डब्ल्यू. बेस्ट 

b. पीटर सोल्वे

c. जॉन मेयर

d. जोसेफ डी नोवक

Ans- d 

8. ‘चिंतन मानसिक क्रिया का ज्ञानात्मक पहलु है।” चिंतन की यह परिभाषा किसने दी ?

a. वॉरेन

b. रॉस

c. वेलेण्टाइन

d. स्किनर

Ans-  b

9. एक विद्यार्थी कहना है कि मुझे एक महान गणितज्ञ बनने के लिए समस्या निराकरण कोशल पर प्रभुत्व प्राप्त करना चाहिये और उसी की प्राप्ति के लिए में कठिन परिश्रम कर रहा हूँ। इस विद्यार्थी में ………… है ।

a. आंतरिक प्रेरणा

b. बाह्य प्रेरणा

c. गणितीय प्रेरणा

d. उच्च प्रेरणा

Ans- a 

10. सीखने का प्राथमिक मूलभूत नियम संबंधित है –

a. अभ्यास कार्य से 

b. परिणाम की अपेक्षा से 

c. प्रशंसा से

d. तत्परता से

Ans- d 

11. 3A – किसमें प्रकट होते हैं

a. महत्वाकांक्षा

b. अपेक्षा

c. संवेग

d. अभिप्रेरणा
Ans- d 

12. मक्डूगल ने अभिप्रेरित व्यवहार का कारण माना है –

a. महत्त्वाकांक्षा को

b. आकांक्षा को

c. मूल प्रवृत्तियों को

d. उदोलन को

Ans- c  

13. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें

1. मनुष्य अपने व्यवहारों के नियंत्रण एवं निर्देशन में पशुओं की तुलना में मूल- प्रवृत्तियों का अधिक सहारा लेता है।

2. फ्रॉयड का मत है कि अधिकतर मूल प्रवृत्तियाँ चेतन स्तर पर कार्य करती है।

3. मूल प्रवृत्ति एक प्रजाति विशिष्ट व्यवहार है।

4. अभिप्रेरणा का मूलप्रवृत्ति सिद्धांत, मूल प्रवृत्ति के स्वरूप को जन्मजात मानता  है। 

उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं ?

कूट:

a. 1, 2, 3 और 4

b. 2, 3 और 4

c. 1, 2 और 3

d. 1, 3 और 4

Ans- d 

14. निम्नलिखित में से कौन-सा एक विकल्प सामाजिक अभिप्रेरक का समुच्चय है?

a. यौन, श्वसन, उपलब्धि, अनुमोदन

b. अनुमोदन, भूख, प्यास, यौन

c. उपलब्धि, सम्बन्धन, अनुमोदन, सत्ता एवं स्तर

d. नीद, प्यास, आक्रमणशीलता, उपलब्धि

Ans- c 

15. उपलब्धि अभिप्रेरक का तात्पर्य है –

a. पद तथा प्रतिष्ठा पाने तथा दूसरों को प्रभावित करने की इच्छा

b. उत्कृष्टता के मानकों को पा लेने की इच्छा

c. समूह या लोगों का संकलन

d. सामान्य व्यक्तियों द्वारा घटनाओं के बारे में निष्कर्ष निकालना

Ans- b 

Read More:

REET Mains Exam 2023: रीट मुख्य परीक्षा जल्द होगी आयोजित, पूछे जाएंगे शिक्षण विधियों से जुड़े ऐसे सवाल, एक नजर जरूर पढ़ें

REET Mains Exam 2022: हिंदी शिक्षण विधियों के बेहद जरूरी सवाल, जो रीट मुख्य परीक्षा में पूछे जाएंगे, यहां पढ़िए! 15 संभावित प्रश्न

यहां हमने रीट मुख्य परीक्षा में ‘शिक्षा मनोविज्ञान’ से पूछे जाने वाले (REET Mains Exam 2023 Education Psychology) के कुछ महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया है रीट मुख्य परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है।

Exit mobile version