MPTET 2023: मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 2 में हिंदी पेडगॉजी से पूछे जाएंगे कुछ ऐसे सवाल, अभी पढ़े

Spread the love

MPTET Varg 2 Hindi Pedagogy: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के दो शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 2 के आयोजन का समय बेहद नजदीक आ चुका है इस परीक्षा को लेकर आयुक्त द्वारा तैयारियां जोरों पर है ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना जरूरी है इस आर्टिकल में हम परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘हिंदी शिक्षण शास्त्र’ के महत्वपूर्ण सवालों अध्ययन करने जा रहे हैं जो अगले सप्ताह में होने वाले शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा सकते हैं इसलिए इनका अभ्यास परीक्षा में शामिल होने से पूर्व एक बार जरूर करें.

हिंदी पेडगॉजी के ऐसे सवाल, जो मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 2 में पूछे जा सकते हैं—mptet varg 2 hindi pedagogy important question

Q. मौन पठन के विषय में धारणा है?

(अ) इसमें पठन की गति धीमी हो जाती है। 

(ब) एकाग्रचित होकर पढ़ने का अभ्यास होता है। 

(स) पढ़ने की धीमी ध्वनि होंठों से निकलती है। 

(द) इसे आदर्श वाचन के तुरंत बाद किया जाता है।

Ans- (ब)

Q. वाचन के समय पुस्तक की आँखों से दूरी होनी चाहिए।

(अ) 9 इंच

(ब) 10 इंच

(स) 11 इंच

(द) 12 इंच

Ans- (द)

Q. निम्नलिखित में से किस स्थिति में आप कहेंगे कि ‘पठन’ हो रहा है ?

(अ) अनुमान के साथ भाव ग्रहण ।

(ब) उचित गति एवं प्रवाह ।

(स) प्रत्येक शब्द का सही उच्चारण ।

(द) ध्वनि का उतार-चढ़ाव ।

Ans- (स)

Q. कविता शिक्षण में मौन पाठ वर्जित है, क्योंकि

(अ) समय का दुरुपयोग होता है।

(व) छात्रों का अवधान बाधित होता है।

(स) इससे रसानुभूति में व्यवधान होता है।

(द) शिक्षण का प्रवाह समाप्त होता है।

Ans- (स)

Q. लेखन से संबंधित नहीं है?

(अ) बैठने का उचित ढंग |

(ब) शुद्ध उच्चारण।

(स) लेखनी पकड़ने का ढंग ।

(द) आँखों से कागज की दूरी ।

Ans- (ब)

Q. किसका संबंध बोलने के कौशल के विकास से नहीं है?

(अ) शुद्ध उच्चारण

(ब) सस्वर वाचन

(स) कविता पाठ

(द) प्रतिलिपि

Ans- (द)

Q. अर्थग्रहण के कौशल के विकास के लिए अधिक उपयोगी है-

(अ) व्याकरण शिक्षण

(ब) समाचार वाचन

(स) मौन वाचन

(द) सस्वर वाचन

Ans- (स)

Q. भाषा सीखने में शब्दकोश का बहुत महत्त्व है। निम्नलिखित में से शब्दकोश का सबसे कम महत्त्वपूर्ण उपयोग कौन-सा होगा?

(अ) अक्षरों वर्णों का क्रम जानना ।

(ब) किसी शब्द का अर्थ जानना ।

(स) किसी शब्द का समानार्थी शब्द जानना ।

(द) किसी शब्द की सही वर्तनी जानना

Ans-(अ)

Q. उच्च प्राथमिक स्तर पर भाषा शिक्षण का मुख्य उद्देश्य है-1

(अ) प्रसिद्ध साहित्यकारों से परिचित कराना।

(ब) साहित्यिक विधाओं से परिचय और व्याकरणिक नियम सिखाना

(स) हिंदी भाषा की पाठ्यपुस्तक पढ़ाना।

(द) उपरोक्त में से कोई नहीं।

Ans- (ब)

Q. भाषा स्वयं में हैं

(अ) एक नियमबद्ध व्यवस्था है। 

(ब) एक जटिल चुनौती है। 

(स) एक विषय मात्र है।

(द) संप्रेषण का एकमात्र साधन है।

Ans-(अ)

Q. हिंदी भाषा की कौनसी विशेषता नहीं है?

(अ) भाषा का एक मानक रूप होता है।

(ब) भाषा स्थूल से सूक्ष्म की ओर बढ़ती हैं। ।

(स) भाषा परिवर्तनशील नहीं हैं।

(द) भाषा अर्जित संपत्ति है।

Ans- (स)

Q. हिंदी विषय की कक्षा में दहेज की समस्याँ पर कहानी पढ़ाना चाहते है तो कौन-सी विधि श्रेष्ठ रहेगी?

(अ) व्याख्या विधि

(ब) रंगमंच विधि

(स) कक्षाभिनय विधि

(द) ये सभी

Ans- (ब)

Q. कौन-सी विधि में अध्यापक सक्रिय व बालक निष्क्रिय रहता है?

(अ) पाठ्य-पुस्तक

(स) कक्षाभिनय विधि

(ब) आगमन

(द) ये सभी।

Ans-(अ)

Q. बालक की माँ ने उसे बताया आकाश में चिड़ियाँ उड़ रही हैं। यह सुनकर बालक के मस्तिष्क में कौन-सा बिंब बना है?

(अ) दृष्टि बिंब 

(ब) श्रुति बिंब 

(स) विचार बिंब 

(द) भाव बिंब

Ans- (ब)

Read More:

MP TET Varg 2 Exam: मध्य प्रदेश माध्यमिक स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (वर्ग 2) में पूछे जाएंगे, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के ये सवाल, अभी पढ़ें

MP TET Varg 2 Exam 2023: अप्रैल में आयोजित होगी मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 2,पूछे जाएंगे पेडगॉजी से जुड़े ये सवाल, अभी पढ़ें

For the Latest Update Please join Our Social media Handle

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment