MP TET 2020: Paryavaran Questions For Samvida Shikshak Varg 3

Spread the love

MP TET Paryavaran Questions

(पर्यावरण अध्ययन के बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर)

इस पोस्ट में हम पर्यावरण अध्ययन के बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर (Paryavaran Questions For Samvida Shikshak Varg 3) आप सभी के साथ शेयर कर रहे हैं जोकि मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3) को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं पर्यावरण अध्ययन  के अंतर्गत इस परीक्षा में 30 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें 15 अंको के पर्यावरण से संबंधित प्रश्न एवं 15 अंकों के पर्यावरण पेडगॉजी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे  पर्यावरण पेडागोजी   के नोट्स की लिंक नीचे दी गई हैइस पोस्ट में हमने पर्यावरण अध्ययन के 50 महत्वपूर्ण प्रश्न व्याख्या सहित आप सभी के लिए तैयार किए हैं जो कि आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है

Environment MCQ For MP TET GRAD-3

(Paryavaran Questions For Samvida Shikshak Varg 3)



Q 1. शिक्षक की सबसे बहुमूल्य निधि है उसकी?

 (1) वेतन (2) सेवा (3) गर्व (4) छात्रों का विश्वास 

Ans: (4) 

व्याख्या-  शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन के वास्तविक कुम्हार होते हैं, जो न सिर्फ उनके (छात्रों के) जीवन को आकार देते हैं, बल्कि छात्रों में यह विश्वास जगाते हैं कि वे (छात्र) शिक्षक के द्वारा बतायी गयी बातों का अनुसरण कर दुनिया के रंगमंच पर अवतरित हो सकते हैं और अपने आप को काबिल बना सकते हैं। अतःशिक्षक की सबसे बहुमूल्य निधि है – ‘छात्रों का विश्वास’। 

Q 2. परिकल्पना को बार-बार परीक्षण करने से गलत नहीं पाया जाता है, तो वह है एक 

(1) कानून (2) सिद्धान्त (3) खोज (4) मूल संकल्पना

 Ans: (2) 

व्याख्या-  सिद्धांत के साथ प्रायोगिक अनुभव जुड़ा होता है। किसी परिकल्पना को बार-बार निरीक्षण व परीक्षण करने के बाद जब इस बात का भान हो जाता है कि यह परिकल्पना सार्वभौमिक रूप से सत्य है, तो यह सिद्धांत का रूप ग्रहण कर लेता है। 

Q 3. निम्नलिखित में से सबसे उपयुत्त शिक्षण विधि है?

 (1) श्रुतलेख एवं दिया गया कार्य (2) विचारगोष्ठी एवं श्रुतलेख (3) विचारगोष्ठी एवं कार्य योजना (4) व्याख्यान एवं श्रुतलेख

 Ans: (3) 

व्याख्या-  विचारगोष्ठी एवं कार्ययोजना शिक्षण विधि की सबसे उपयुक्त विधि है। इस शिक्षण विधि में छात्र परस्पर विचारों का आदान-प्रदान करके अपने ज्ञान की वृद्धि करते हैं। यह विधि शिक्षा के कृत्रिम वातावरण को समाप्त करने तथा शिक्षा को जीवन से सम्बन्ध स्थापित करने हेतु महत्वपूर्ण है। प्रारम्भ में इसका प्रयोग छात्रों द्वारा किये जाने वाले गृह कार्यों के लिए किया जाता था जिसमें योजना बनाना तथा शारीरिक श्रम करना निहित होता था। 

Q 4. निम्नलिखित में से कौन-सी ग्रीन हाउस गैस नहीं है?

 (1) नाईट्रस ऑक्साइड (2) कार्बन डाईऑक्साइड (3) हीलियम (4) मेथेन

 Ans: (3) 

व्याख्या- ग्रीन हाउस गैसें ग्रह के वातावरण या जलवायु में परिवर्तन और अंततःभूमंडलीय उष्मीकरण के लिए उत्तरदायी होती है। इनमें सबसे ज्यादा उत्सर्जन कार्बन डाईआक्साइड, नाइट्रस आक्साइड, मीथेन, क्लोरो-फ्लोरो कार्बन, वाष्प ओजोन आदि करती है। इन गैसों का उत्सर्जन आम प्रयोग के उपकरणों वातानुकूलक, प्रिज, कम्प्यूटर, स्कूटर, कार आदि से होता है। हीलियम ग्रीन हाउस गैस नही हैं। यह एक निष्व्रिय या नोबुल गैस है।

 Q 5. ध्वनि प्रदूषण का मापन किस इकाई द्वारा किया जाता है?

 (1) डेसिवल (2) जूल (3) न्यूटन (4) नैनो इकाई

 Ans: (1) 

व्याख्या-  ध्वनि प्रदूषण का मापन डेसिबल इकाई द्वारा किया जाता है। 80 डेसीबल (dB) या इससे अधिक का शोर श्रवण-शक्ति को स्थायी हानि पहुँचाने में सक्षम होता है। सामान्य श्रवण शक्ति वालों के लिए 25-30 डेसीबल ध्वनि पर्याप्त होती है। 5 डेसीबल की ध्वनि अत्यन्त मन्द, 75 dB साधारण तेज, 95 dB अत्यन्त तेज और 120 dB से अधिक की ध्वनि तीव्र कष्टकारक होती है।

 Q 6. निम्न में से किस स्थलाकृति का निर्माण हिमानी द्वारा हुआ है?

 (1) ‘यू’ आकार की घाटी (2) लैपीज (3) ‘वी’ आकार की घाटी (4) जल-प्रपात 

Ans: (1) 

व्याख्या-  निम्नलिखित स्थालाकृतियों में से ‘यू’ आकार की घाटी का निर्माण हिमनदो द्वारा होता है और इसका नामकरण अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर ‘U’ के आधार पर हुआ है जिससे इस घाटी की आकृति मिलती है। अपरदन के कारण इनके दोनों किनारे काफी समानान्तर एवं अन्त्तोदर ढ़ाल वाले बन जाते हैं। जल प्रपात एक प्रमुख प्रवाही जल (नदी) कृत अपरदनात्मक स्थलरूप है। ‘वी’ आकार की घाटी का नामकरण अंग्रेजी वर्णमाला के ‘V’ अक्षर के आधार पर किया गया है। इस आकार की घाटियों का निर्माण युवा नदियों के द्वारा होता है। जब नदी निम्नवर्ती कटाव द्वारा अपनी तली को कम गहरा करती है, तो ‘V’ आकार के घाटियों का निर्माण होता है।

Q 7. निम्न नदियों में से कौन सी नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है? 

(1) सुबर्णरेखा (2) ताप्ती (3) नर्मदा (4) सिन्धु 

 Ans: (1) 

व्याख्या-  सुवर्णरेखा या स्वर्णरेखा नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है। यह भारत के झारखंड राज्य में बहने वाली एक पहाड़ी नदी है। यह राँची नगर से 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित नगड़ी गाँव में रानी चुंआ नामक स्थान से निकलती है तथा बालेश्वर नामक स्थान पर बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं। ताप्ती, नर्मदा और सिन्धु नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं।

 Q 8. राकेश कक्षा ‘5’ पर्यावरण विज्ञान शिक्षक द्वारा दिये गये कार्य को समय से प्रस्तुत नहीं करता है अतः सबसे उपयुक्त सुधारात्मक उपाय हो सकता है।

 (1) खेल की कक्षा में जाने पर प्रतिबन्ध लगाना। (2) प्रधानाध्यापक की जानकारी में लाना। (3) उसकी अनियमितताओं के कारणों को जानकर उसे सही मार्गदर्शन देना। (4) उसकी अनियमितताओं को लिखित जानकारी माता-पिता को देना।

 Ans: (3) 

व्याख्या-   राकेश कक्षा ‘5’ पर्यावरण विज्ञान शिक्षक द्वारा दिये गये कार्य को समय से प्रस्तुत नहीं करता है अतःसबसे उपयुक्त सुधारात्मक उपाय उसकी अनियमितताओं को जानकर उसे सही मार्गदर्शन देना है न कि प्रधानाध्यापक की जानकारी में लाना, खेल की कक्षा में जाने पर प्रतिबन्ध लगाना या उसकी अनियमितताओं को लिखित जानकारी माता-पिता को देना है। 

Q 9. मध्य प्रदेश में कौन-सा शहर झीलों का शहर कहलाता है?

 (1) उज्जैन (2) भोपाल (3) इन्दौर (4) ग्वालियर

 Ans: (2) 

व्याख्या-  भारत का हृदय कहे जाने वाला मध्यप्रदेश देश-विदेश में पर्यटन स्थलों, खान पान, शिल्पकारी, बुनकरों आदि के लिए जाना जाता है। मध्य प्रदेश राज्य की ही राजधानी भोपाल है जिसे ‘झीलों का शहर’ भी कहा जाता है। लोअर लेक और अपर लेक जैसी दो सुन्दर झीलों के कारण ही भोपाल को झीलों का शहर भी कहा जाता है।

Paryavaran Questions For Samvida Shikshak Varg 3


 Q 10. निम्न में से कौन-सा सागर यूरोप को अप्रीका से अलग करता है ?

 (1) काला सागर (2) लाल सागर (3) अरब सागर (4) भूमध्य सागर

 Ans: (4) 

व्याख्या- भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) पृथ्वी का एक सागर है, जो उत्तरी अप्रीका यूरोप, अनातोलिया तथा मध्य पूर्व के बीच स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग 25 लाख वर्ग किलोमीटर है, जो भारत के क्षेत्रफल का लगभग तीन-चौथाई है। यह अटलांटिक महासागर से जिब्राल्टर द्वारा जुड़ा है जो केवल 14 किलोमीटर चौड़ा एक जल-डमरूमध्य है। लाल सागर अप्रीका एवं एशिया के बीच हिंद महासागर का एक नमकीन पानी की एक खाड़ी है।

♦ EVS NCERT Important Question:click here

 Q 11. अन्तर्राष्ट्रीय ‘ओजोन दिवस’ मनाया जाता है ?

 (1) 7 दिसम्बर (2) 16 सितम्बर (3) 30 मार्च (4) 22 अप्रैल

 Ans: (2)

व्याख्या-  ओजोन दिवस 16 सितम्बर को ओजोन परत के संरक्षण हेतु जागरूकता के लिए मनाया जाता है U.N.O ने 19 दिसम्बर 1994 को 16 सितम्बर को International Day for the preservation of Ozone layer घोषित कर दिया। यह तारीख मान्ट्रियल प्रोटोकाल की यादगार तिथि के रूप में तय की गई। ‘ओजोन दिवस’ – 2016 का थीम था–‘‘ओजोन एंड क्लाइमेटःरिस्टोर्ड बाई अ वर्ल्ड यूनाइटेड।’’

 Q 12. किसी खाद्य शृंखला में शाकाहारी होते हैं?

 (1) प्राथमिक उपभोक्ता (2) प्राथमिक उत्पादक (3) द्वितीयक उपभोक्ता (4) अपघटनकर्ता 

Ans: (1)

व्याख्या- किसी खाद्य शृंखला में शाकाहारी प्राथमिक उपभोक्ता होते हैं। उत्पादक हमेशा हरे पौधे होते हैं जो क्लोरोफिल की सहायता से प्रकाश संश्लेषण की क्रिया के द्वारा भोजन का निर्माण करते हैं। द्वितीयक उपभोक्ता मांसाहारी होते हैं। अपघटन कर्ता सड़ेगले पदार्थों से ऊर्जा प्राप्त करते हैं। जैसे – मृतोपजीवी, कवक और जीवाणु 

Q 13. पारिस्थितिक तंत्र के तत्त्वों के चक्रण को क्या कहते हैं?

 (1) जैव-भू-रासायनिक चक्र (2) रासायनिक चक्र (3) भूगर्भीय चक्र (4) भू-रासायनिक चक्र 

Ans: (1)

व्याख्या-   प्रकृति में विभिन्न तत्व चव्रीय रूप से एक जीव से दूसरे जीव में स्थानान्तरित होते हैं और पुनःप्रकृति में लौट आते हैं। इस प्रक्रिया को खनिज प्रवाह तथा यह चक्र जीवमण्डल (वायुमण्डल, स्थलमण्डल, जलमण्डल) में होते हैं। इसे ही जैव-भू-रासायनिक चक्र कहते हैं। जैसे– नाइट्रोजन चक्र, फास्फोरस चक्र आदि। 

Q 14. निम्नलिखित र्इंधनों में से कौन-सा न्यूनतम पर्यावरणीय प्रदूषण उत्पन्न करता है?

 (1) पेट्रोल (2) डीजल (3) हाइड्रोजन (4) कोयला

 Ans: (3)

व्याख्या-   निम्नलिखित र्इंधनों में से हाइड्रोजन न्यूनतम पर्यावरणीय प्रदूषण उत्पन्न करता है जबकि डीजल, पेट्रोल और कोयला के जलने से हानिकारक गैसे निकलती हैं जो वातावरण को प्रदूषित करती हैं। हल्का होने के कारण गुब्बारों और वायुपोतों में हाइड्रोजन प्रयुक्त होता है तथा इसका स्थान अब हीलियम ले रहा है।

 Q 15. संकटग्रस्त जन्तु दैत्याकार पान्डा पाया जाता है?

 (1) भारत में (2) ऑस्टे्रेलिया में (3) चीन में (4) ब्राज़ील में 

Ans: (3) 

व्याख्या-   संकटग्रस्त जन्तु दैत्याकार पान्डा चीन में पाया जाता है। पांडा को चीनी भाषा में ‘झुयांगमाओ’ या विशालकाय बिल्ली-भालू कहते हैं। ये चीन के बांस के जंगलों और तिब्बत के हिमालय पर्वत के ढ़लानों के पेडों पर रहते हैं। आज पांडा विश्व वन्यजीव कोष (वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फेडरेशन– WWF) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संरक्षित प्रजातियों में से एक है।

 Q 16. निम्नलिखित किस गैस के कारण भोपाल गैस त्रासदी हुई ?

 (1) कार्बन डाईऑक्साइड (2) क्लोरा-फ्लोरो कार्बन (3) नाईट्रस ऑक्साइड (4) मिथाईल आइसोसायनेट

 Ans: (4) 

व्याख्या-  भारत के मध्य प्रदेश राज्य के भोपाल शहर में 3 दिसम्बर सन्‌ 1984 को एक भयानक औद्योगिक दुर्घटना हुई। इसे भोपाल गैस कांड, या भोपाल गैस त्रासदी के नाम से जाना जाता है। भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड नामक कंपनी के कारखाने से एक जहरीली गैस का रिसाव हुआ जिससे लगभग 15000 से अधिक लोगों की जान चली गई तथा बहुत सारे लोग अपंगता से लेकर अंधेपन के भी शिकार हुए। भोपाल गैस काण्ड में मिथाइल आइसोसाइनाइट (मिक) नामक जहरीली गैस का रिसाव हुआ था। क्लोरोफ्लोरो कार्बन, कार्बन डाईऑक्साइड, नाईट्रस ऑक्साइड तीनों ही ग्रीन हाउस गैसें हैं। 

Samvida Varg 3 Environment Quiz:click here
Q 17. किस देश में व्रिसमस का त्योहार गर्मियों में मनाया जाता है? 

(1) भारत (2) जापान (3) ऑस्ट्रेलिया (4) अमरीका 

Ans: (3) 

व्याख्या- ऑस्ट्रेलिया में व्रिस्मस का त्योहार गर्मियों (25 दिसम्बर) में मनाया जाता है। इसका कारण यह है कि आस्ट्रेलिया, दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है और दिसम्बर का महीना ऑस्टे्रलिया में गर्मी का पहला महीना होता है। ऑस्ट्रेलिया में गर्मी 1 दिसम्बर से लेकर 28/29 फरवरी तक होती है। व्रिसमस ईसा मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है और इस दिन लगभग संपूर्ण विश्व में अवकाश रहता है। यह 25 दिसम्बर को पड़ता है। 

Q 18. ‘गिर वन्य जीव अभयारण्य’ निम्न में से किस वन्य जीव का संरक्षण करता है ?

 (1) साँप (2) हाथी (3) गैंडा (4) शेर 

Ans: (4)

व्याख्या-  गिर वन्यजीव अभयारण्य भारत के गुजरात राज्य में लगभग 1424 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसमें जंगली शेरों का संरक्षण किया जाता है। इसके अतिरित्त इस वन्य अभयारण्य में पुष्प और जीव-जन्तुओं की प्रजातियाँ मिलती हैं। यहाँ स्तनधारियों की 30 प्रजातियां, सरीसृप वर्ग की 20 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। दक्षिण अप्रीका के अलावा विश्व का यही ऐसा इकलौता स्थान है जहाँ शेरों को अपने प्राकृतिक आवास में रहते हुए देखा जा सकता है।



 Q 19. निम्न में से कौन-सी प्राकृतिक वनस्पति मरुस्थलीय प्रदेशों में पाई जाती है?

 (1) कैक्टस (2) महोगनी (3) फर (4) चंदन 

Ans: (1) 

व्याख्या- कैक्टस मरुस्थलीय प्रदेशों में पायी जाने वाली प्राकृतिक वनस्पति हैं। यह सपुष्पक वनस्पतियों का एक जीववैज्ञानिक कुल है जो अपने मोटे, फूले हुए तनों में पानी बटोरकर शुष्क व रेगिस्तानी परिस्थितयों में जीवित रहते हैं। इनके पत्ते कांटों के रूप में परिवर्तित हो जाते हैं ताकि वाष्पोत्सर्जन की दर कम हो सके जिससे जल का ह्रास कम हो।

Environmental Quiz & Ecology Quiz In Hindi: Click here

 Q20. ‘ग्रीन मफ्लर’ सम्बन्धित है?

 (1) वायु प्रदूषण से (2) मृदा प्रदूषण से (3) ध्वनि प्रदूषण से (4) जल प्रदूषण से 

Ans: (3)

व्याख्या-  ग्रीन मफ्लर अधिक आबादी वाले या ध्वनि प्रदूषण वाले क्षेत्र जैसे सड़कों के किनारे, औद्योगिक क्षेत्रों और राजमार्गों के आस पास के रिहायशी इलाकों में 4-6 पंत्तियों में वृक्षारोपण कर ध्वनि प्रदूषण को कम करने की एक तकनीक है ताकि घने पेड़ ध्वनि प्रदूषण को कम कर सके क्योंकि पेड़ ध्वनि को फिल्टर करते हैं और इसे नागरिकों तक पहुँचने से रोकते हैं। ध्वनि प्रदूषण को नियन्त्रित करने वाले ये हरे पौधे ‘ग्रीन मफ्लर’ कहलाते हैं। 

Q 21. भू-पारिस्थितिकीय तंत्र में ऊर्जा का महत्त्वपूर्ण स्त्रोत? 

(1) पृथ्वी है। (2) सूर्य है। (3) चन्द्रमा है। (4) शुक्र है। 

Ans: (2)

व्याख्या-  भू-पारिस्थितिकीय तंत्र में ऊर्जा का महत्त्वपूर्ण स्त्रोत सूर्य है। सूर्य ऊर्जा का सर्वाधिक व्यापक एवं अपरिमित स्त्रोत है, जो वातावरण में फोटॉन (छोटी-छोटी प्रकाश-तरंग-पेटिकाएं) के रूप में विकिरण ऊर्जा का संचार करता है। सम्भवतःपृथ्वी पर सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण रासायनिक अभिक्रिया प्रकाश-संश्लेषण को माना जा सकता है, जो सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में पौधें हरे होते हैं। इसलिए, सौर ऊर्जा को पृथ्वी पर जीवन का प्रमुख संवाहक माना जाता है।

 Q 22. टाइटन किस ग्रह का प्राकृतिक उपग्रह है? 

(1) बुध (2) वरुण (3) शनि (4) शुक्र

 Ans: (3)

व्याख्या- सौर मण्डल में ‘शनि’ आकार में दूसरा बड़ा ग्रह है। शनि के 62 उपग्रह हैं। टाइटन शनि का सबसे बड़ा उपग्रह है। शनि के अन्य प्रमुख उपग्रह–मीमांसा, एनसीलाडु, टेथिस, डीआन, रीया, हाइपेरियन, इपापेटस और फोबे हैं। → बुध और शुक्र ग्रहों के कोई उपग्रह नहीं हैं। → वरूण (Neptune) के 13 उपग्रह हैं। इनमें ट्रिटोन व मेरीड प्रमुख हैं। 

Q 23. निम्नलिखित में से कौन-सी बायो-डीजल की फसल है? 

(1) जट्रोफा (2) कपास (3) गन्ना (4) आलू 

Ans: (1) 

व्याख्या- जट्रोफा बायोडीजल की फसल है। यह भारत, अप्रीका, उत्तरी अमेरिका और कैरिबियन जैसे ट्रापिकल क्षेत्रों में उत्पन्न होते हैं। यह एक बड़ा पादप है जो झाड़ियों के रूप में अर्द्ध शुष्क क्षेत्रों में उगता है। इस पादप से प्राप्त होने वाले बीजों से 25-30% तक तेल निकाला जा सकता है। इस तेल से कार आदि चलाये जा सकते हैं इसलिए इसे बायो-डीजल पौधा कहा जाता है तथा जो अवशेष बचता है उससे बिजली पैदा की जा सकती है। जट्रोफा अनावृष्टि- रोधी सदाबहार झाड़ी है। यह कठिन परिस्थितियों को भी झेलने में सक्षम है।

 Q 24. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ था?

 (1) 1986 (2) 1982 (3) 1992 (4) 1996

 Ans: (1)

व्याख्या-  संयुक्त राष्ट्र का प्रथम मानव पर्यावरण सम्मेलन 5 जून, 1972 में स्टाकहोम में सम्पन्न हुआ। इसी से प्रभावित होकर भारत ने पर्यावरण के संरक्षण के लिए पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 पास किया। यह एक विशाल अधिनियम है जो पर्यावरण के समस्त विषयों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य वातावरण में घातक रसायनों की अधिकता को नियन्त्रित करना व पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदूषण मुत्त रखने का प्रत्यन करना है। इस अधिनियम में 26 धाराएं हैं जिन्हें 4 अध्यायों में बाँटा गया है। यह कानून पूरे देश में 19 नवम्बर, 1986 ई. को लागू किया गया। 



Q 25. भू-मण्डलीय तापन का कारण है?

(1) कार्बन डाईऑक्साइड में वृद्धि (2) हिमनदों में वृद्धि (3) कार्बन डाईऑक्साइड में कमी (4) वनों में वृद्धि Ans: (1)

व्याख्या-  भू-मण्डलीय तापन (Global Warming) का मुख्य कारण कार्बन-डाईआक्साइड की मात्रा में वृद्धि है। धरती पर विनाशक गैस के बढ़ने की मुख्य वजह जीवाश्म ईधनों जैसे– कोयला और तेल का अत्यधिक इस्तेमाल और जंगलों की कटाई है। धरती पर घटती पेड़ों की संख्या की वजह से कार्बनडाईआक्साइड का स्तर बढ़ता है और इससे भू-मण्डलीय तापन में वृद्धि होती है। बढ़ते ताप-मान की वजह से समुद्र जल स्तर बढ़ना, बाढ़, तूफान, खाद्य पदार्थों की कमी, तमाम तरह की बीमारियाँ आदि का खतरा बढ़ जाता है। 

Q 26. निम्नलिखित में से किसमें सर्वाधिक जैव-विविधता पायी जाती है ?

 (1) उष्णकटिबन्धीय सदाबहार वर्षा वन बायोम (2) शीतोष्ण पर्णपाती वन बायोम (3) शीतोष्ण घास प्रदेश बायोम (4) सवाना बायोम

 Ans: (1)

व्याख्या-  निम्नलिखित में से उष्णकटिबन्धीय सदाबहार वर्षा वन बायोम में सर्वाधिक जैव-विविधता पायी जाती है। उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन ऐसे वन क्षेत्र हैं जो भूमध्य रेखा के दक्षिण या उत्तर में लगभग 28 डिग्री के भीतर पाये जाते हैं। ये एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अप्रीका, दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका और प्रशांत द्वीपों पर पाये जाते हैं। विश्व वन्य जीव निधि के बायोम वर्गीकरण के भीतर उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन को उष्णकटिबंधीय वर्षा वन का एक प्रकार माना जाता है और उन्हें विषुवतीय सदाबहार तराई वन के रूप में निर्दिष्ट किया जाता है।

 Q 27. निम्न में से किस मृदा का निर्माण लावा द्वारा होता है?

 (1) काली मिट्टी (2) लाल मिट्टी (3) जलोढ़ मिट्टी (4) लैटेराइट

 Ans: (1) 

व्याख्या- काली मिट्टी का निर्माण ज्वालामुखी से निकलने वाले लावा से होता है। भारत में यह लगभग 5 लाख वर्ग-किमी. में फैली है। महाराष्ट्र में इस मिट्टी का सबसे अधिक विस्तार है। इस मिट्टी में चूना, पोटाश, मैग्नीशियम, एल्यूमिना और लोहा पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह बहुत ही उपजाऊ है और कपास के लिए प्रसिद्ध है इसलिए इसे कपास वाली काली मिट्टी कहते हैं। इस मिट्टी में नमी को रोके रखने की प्रचुर शत्ति है, इसलिए वर्षा कम होने पर भी सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

 Q 28. वायुमण्डल की कौन-सी परत प्रकाश की पराबैंगनी किरणों को पृथ्वी की सतह पर आने से रोकती है? 

(1) क्षोभ मण्डल (2) समताप मण्डल (3) आयन मण्डल (4) मध्य मण्डल

 Ans: (2) 

व्याख्या-  समतापमण्डल प्रकाश की परावैगनी किरणों को पृथ्वी की सतह पर आने से रोकती हैं। इसे ओजोन मण्डल के नाम से भी जाना जाता है। यह परत सूर्य के उच्च आवृत्ति के पराबैगनी प्रकाश की 93.99% मात्रा अवशोषित कर लेती है, जो पृथ्वी पर जीवन के लिए हानिकारक है। ओजोन परत की खोज 1913 ई. में प्रांस के भौतिकविदों फैबरी चार्ल्स और हेनरी बुसोन ने की थी।

 Q 29. गंगा एक्शन प्लान को लाने का उद्देश्य निम्नलिखित में से किस सुधार हेतु है?

 (1) जल का वेग (2) जल की गुणवत्ता (3) जल की प्रचुरता (4) जल के तापमान

 Ans: (2) 

व्याख्या-  गंगा एक्शन प्लान को लाने का उद्देश्य जल की गुणवत्ता में सुधार करना है। नदी में प्रदूषण भार को कम करने के लिए 1985 ई. में श्री राजीव गाँधी द्वारा गंगा कार्य योजना (GAP) का शुभारंभ किया गया था। कार्यक्रम खूब धूम-धाम से शुरू किया गया था। लेकिन यह 15 वर्ष की अवधि में 901.71 करोड़ रुपये व्यय करने के बाद भी नदी में प्रदूषण का स्तर कम करने में विफल रहा। 

Q 30. निम्नलिखित में कौन-सा वृक्ष जैविक कीटनाशक का उत्पादक है?

 (1) देवदार (2) नीम (3) चीड़ (4) ओक़ 

Ans: (2)

व्याख्या- नीम का वृक्ष जैविक कीटनाशक का उत्पादक है। नीम भारतीय मूल का एक पूर्ण पतझड़ वृक्ष है। इसका वानस्पतिक नाम Azadiracta Indica है। नीम की पत्तियाँ चबाने से रक्त शोधन होता है और त्वचा विकार रहित और कांतिवान होती है। इसके अतिरिक्त नीम की छाल का लेप सभी प्रकार के चर्म रोगों और घावों के निवारण में सहायक है। 

EVS Pedagogy Notes (*Topic Wise*) Notes: Click Here




 Q 31. प्लेग है? 

(1) कवक जनित बीमारी (2) विषाणु जनित बीमारी (3) जीवाणु जनित बीमारी (4) खनिज जनित बीमारी 

Ans: (3) 

व्याख्या- प्लेग (Plague) एक जीवाणु जनित बीमारी (Disease), है। यह एक संक्रमण (infectious), रोग है जो पास्ट्यूरेला पेस्टिस (Pasteurella Pestis) नामक जीवाणु के कारण फैलता है। इससे मानव (Human) का फेफड़ा (Lungs) प्रभावित होता है। चूहा (Rat) प्लेग रोग का वाहक होता है। इसका अन्य नाम ब्लैक डेथ, ताऊन, पेस्ट भी है। आदमी को यह रोग प्रत्यक्ष संसर्ग अथवा पिस्सू दंश से लगता है। यह तीव्र गति से बढ़ता है। यह कभी-कभी न्यूमोनिया का रूप धारण करता है।

 Q 32. गैसीय अपशिष्ट है? 

(1) घरों की नालियों का गंदा पानी (2) सब्जी एवं फलों के छिलके (3) खेत खलिहानों से निकलने वाला कचरा (4) लकड़ी, कोयला से जलने वाला धुआँ 

Ans: (4)

व्याख्या- गैसीय अपशिष्ट (Gaseous waste) वे पदार्थ होते हैं जो किसी अन्य पदार्थ के अपशिष्ट (Waste) (शेष) होते हैं तथा गैसीय रूप में होते हैं तथा इससे पर्यावरण में प्रदूषण होता है जो मुख्यतःवायु प्रदूषण (Air pollution) का कारण बनता है। गैसीय अपशिष्ट निम्न हैं– लकड़ी कोयले से जलने वाला धुआँ, औद्योगिक क्षेत्रों के चिमनियों का धुआँ, जंगलों में लगने वाली आग से निकलने वाला धुआँ आदि।

 Q 33. निम्नलिलिखित में से कौन से पौधे दूर-दूर प्रसारित होंगे? 

(1) बीज द्वारा प्रकीर्णित पौधे (2) बीजाणु द्वारा प्रकीर्णित पौधे (3) फल द्वारा प्रकीर्णित पौधे (4) कायिक जनन द्वारा वितरित

 Ans: (4) 

व्याख्या-  कायिक जनन (Vegetative reproduction) द्वारा वितरित पौधे दूर-दूर प्रसारित होते हैं। कायिक जनन एक अलैंगिक जनन क्रिया (Asexual reproduction) है। यह क्लोनिंग प्रक्रिया होती है।

 Q 34. जब एक जीव लाभ लेता है बगैर दूसरे सहवासी जीव को प्रभावित किये, तो कहलाता है?

 (1) सहभोजी (2) परजीवी (3) मृतोपजीवी (4) सहजीवी 

Ans: (1) 

व्याख्या-  सहभागिता या सहभोजी यह दो विभिन्न जीव-जातियों के बीच एक ऐसी अन्तव्रिर्या (Interact) होती है, जिसमें एक जन्तु (Animal) को तो इस सम्बन्ध (Relation) से लाभ (Benefit) होता है किन्तु दूसरे जन्तु को कोई हानि (Loss) नहीं होती है, उदाहरणार्थ–गैस्ट्रोपोड (Gastropod) कवच में केकड़ा (Crab) रहता है और कवच के ऊपर समुद्री एनीमोन (Anaemon) चिपकी रहती है। इसी प्रकार शार्क से पैट्रोमाइजोन चिपकी रहती है। ह्वेलों से समुद्री वर्निकल चिपके रहते हैं। 

Sanskrit Pedagogy Notes For MP TET 2020:click here

Q35. जब मोर साँप को खाता है, साँप कीड़ों को खाता है और कीड़े हरे पौधों को खाते हैं, तो मोर का पोषण तल है? 

(1) अन्तिम अपघटक (2) प्राथमिक उपभोत्ता (3) प्राथमिक अपघटक (4) खाद्य पिरामिड के शीर्ष पर

 Ans: (4) 

व्याख्या-  हरे पौधे→कीड़ा→साँप→मोर ↓ उत्पादक मोर खाद्य शृंखला पिरामिड में शीर्ष स्थान पर है।

 Q36. निम्न में से कौन सा कायान्तरित शैल का उदाहरण है? 

(1) ग्रेनाइट (2) बलुआ पत्थर (3) संगमरमर (4) चूना पत्थर

 Ans: (3)

व्याख्या- जब ज्वालामुखी (Volcano) क्रिया के फलस्वरूप तत्व मैग्मा (Magma) बाहर निकलता है, तो मैग्मा के सम्पर्क क्षेत्र की चट्टानें रूपांतरित हो जाती हैंं। इस प्रकार के रूपान्तरण (Metamorphosis) के कारण चूना पत्थर (Lime Stone), संगमरमर (Marble) में परिवर्तित हो जाता है। चूना पत्थर अवसादी/तलछटी/परतदार चट्टानों (Sedimentary or Stratified द्वितीयक उपभोत्ता – Secondary consumer शीर्ष Tertiary consumer or Omnivores– तृतीय उपभोत्ता प्राथमिक उपभोत्ता– Primary Consumer उत्पादक–Producer मोर साँप कीड़ा हरे पौधे (परीक्षा तिथिः2 फरवरी, 2016) rocks) का उदाहरण है। संगमरमर जिसका रूपान्तरित रूप है। 

Q37. महासागरों में निम्न में से कौन सा लवण सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है? 

(1) कैल्सियम सल्फेट (2) मैग्नीशियम सल्फेट (3) मैग्नीशियम क्लोराइड (4) सोडियम क्लोराइड

 Ans: (4)

व्याख्या- महासागरों (Ocean) में सोडियम क्लोराइड (NaCl) लवण (Salt), सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है। जल (H2O), में सोडियम क्लोराइड (Sodium Chloride) की मात्रा 35 gm/लीटर होती है। सोडियम क्लोराइड सोडियम का एक अकार्बनिक यौगिक है। इसका रासायनिक सूत्र NaCl होता है जो 1:1 अनुपात में सोडियम और क्लोराइड के आयन को दर्शाता है।

 Q38. राज्य सभा में होने वाली सभाओं की अध्यक्षता कौन करता है?

 (1) राष्ट्रपति (2) उप राष्ट्रपति (3) प्रधानमंत्री (4) भारत के मुख्य न्यायाधीश 

Ans: (2)

 व्याख्या-  राज्य सभा भारतीय लोकतंत्र की ऊपरी प्रतिनिधि सभा है। इसमें 250 सदस्य होते हैं, जिनमें 12 सदस्य भारत के राष्ट्रपति द्वारा नामांकित होते हैं तथा अन्य 238 सदस्यों का चुनाव होता है। राज्य सभा में सदस्य 6 वर्ष के लिए चुने जाते हैं जिनमें से एकतिहाई सदस्य 2 साल में सेवानिवृत्त होते हैं। भारत के उपराष्ट्रपति राज्य सभा के पदेन सभापति होते हैं। सभापति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। उसका चुनाव अप्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा किया जाता है, जिसमें दोनों सदनों के सदस्य हिस्सा लेते हैं। 

Q39. निम्न में से किस मिट्टी का विस्तार भारत के सर्वाधिक क्षेत्र पर है?

 (1) जलोढ मिट्टी (2) काली मिट्टी (3) लाल मिट्टी (4) बलुई मिट्टी 

Ans: (1) 

व्याख्या- भारत के सर्वाधिक क्षेत्रों पर जलोढ़ मिट्टी (Allunial soil) का विस्तार है। भारत के भू-भाग के लगभग 40-45% भाग पर जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है। जलोढ़ मिट्टी का निर्माण नदियों द्वारा बहाकर लाई गई मिट्टी से होता है। इस मिट्टी में नाइट्रोजन (N), फास्फोरस (P) आदि उर्वरकों (Fertilizars) की कमी पाई जाती है परन्तु ह्यूमस (Humus) की मात्रा पर्याप्त होती है। यह मिट्टी कृषि (Agriculture) के लिए सर्वाधिक उपयुत्त होती है। 

Q40. जो शाकाहारी जन्तु भोजन के लिए हरे पेड़-पौधों पर निर्भर रहते हैं?

 (1) द्वितीय चरण उपभोत्ता (2) प्रथम चरण उपभोत्ता (3) तृतीय चरण उपभोत्ता (4) उपभोत्ता 

Ans: (2) 

व्याख्या-  पौधे → शाकाहारी जन्तु → मांसाहारी जन्तु ↓ ↓ ↓ उत्पादक प्रथम श्रेणी का द्वितीय श्रेणी का उपभोत्ता उपभोत्ता खाद्य शृंखला में जो सूर्य के प्रकाश में अपने भोजन का निर्माण करता है उसे उत्पादक (Producer) कहते हैं। जैसे–पेड़-पौधे तथा जो जीव इन उत्पादकों से अपना भोजन प्राप्त करते हैं उसे प्रथम श्रेणी का उपभोत्ता कहा जाता है। जैसे–गाय, बैल, बकरी आदि तथा जो जीव इन प्रथम श्रेणी उपभोत्ता से अपना भोजन प्राप्त करते हैं उन्हें द्वितीय श्रेणी का उपभोत्ता कहा जाता है जैसे–सांप (Snake), शेर (Lion), मोर (Peacock) आदि। मनुष्य (Human) प्रथम एवं द्वितीय दोनों श्रेणी का उपभोत्ता है। 

Q 41. पर्यावरण शिक्षा में समस्या समाधान विधि का गुण है? 

(1) सर्जनात्मक विधि (2) लक्ष्य केन्द्रित विधि (3) चयनात्मकता (4) उपर्युत्त सभी 

Ans: (4) 

व्याख्या-  पर्यावरण शिक्षा (Environmental Education) में समस्या समाधान विधि (Problem solving method) के अन्तर्गत खोजकर्त्ता में सृजनात्मकता, चयन करने की क्षमता तथा लक्ष्य केन्द्रित होना चाहिए अतःपर्यावरण शिक्षा में समस्या समाधान विधि के निम्न गुण होने चाहिये– 1. लक्ष्य केन्द्रित विधि (Goal oriented method), 2. सर्जनात्मक विधि (Creative method) 3. चयनात्मकता (Selectivity) अतःसभी विकल्प सही हैं।


 Q 42. प्रेक्षण विधि की सीमाएँ हैं? 

(1) इस विधि में प्रेक्षण सूक्ष्मता से न करने पर प्राप्त परिणाम अधिक वैध एवं विश्वसनीय नहीं होते हैं (2) यह विधि मितव्ययी नहीं है (3) इस विधि से व्यत्ति के आन्तरिक व्यवहारों का अध्ययन संभव नहीं है (4) उपर्युत्त सभी

Ans: (1) 

व्याख्या-  प्रेक्षण विधि की सीमाएँ (Limitations of observation method)– (2) समस्या (Problem) के चुनाव से परिणाम (Result) की वैधता (Validity) निर्धारित करने के प्रत्येक स्तर पर इसकी उपयोगिता सन्देह-रहित रहती है। (1) इस विधि में प्रेक्षण सूक्ष्मता से न करने पर प्राप्त परिणाम अधिक वैध एवं विश्वसनीय (Reliable) नहीं होते हैं। 

Q 43. इकोसिस्टम की सही परिभाषा क्या है?

 (1) किसी स्थान का अजीवीय घटक (2) परस्पर क्रिया करने वाला जीव समुदाय (3) पृथ्वी और वायुमण्डल का क्षेत्र जहाँ जीव रहते हैं (4) जीव समुदाय और उसके वातावरण का सन्तुलित तन्त्र 

Ans: (4) 

व्याख्या-  पारिस्थितिक तंत्र एक प्राकृतिक इकाई है जिसमें एक क्षेत्र विशेष के सभी जीवधारी अर्थात्‌ पौधे, जानवर और अणु-जीव शामिल है जो कि अपने अजैव पर्यावरण के साथ अंतव्रिर्या करके एक सम्पूर्ण जैविक इकाई बनाते हैं। इस प्रकार पारितंत्र अन्योन्याश्रित अवयवों की एक इकाई है जो एक ही आवास को बांटते हैं। पारितंत्र आमतौर पर अनेक खाद्य जाल बनाते हैं जो पारिस्थितिकी तंत्र के भीतर इन जीवों के अन्योन्याश्रय और ऊर्जा के प्रवाह को दिखाते हैं। जैसे–तालाब, वन आदि। 

Q 44. मानव विकास के क्रम में दो पैरों पर चलने का सबसे बड़ा लाभ है?

 (1) शरीर का भार कम होना (2) शरीर को अच्छी प्रकार आधार देना (3) हाथ स्वतंत्र रूप से मस्तिष्क की आज्ञानुसार कार्य कर सकते हैं (4) अधिक तेज चाल

 Ans: (3) 

व्याख्या-  मानव विकास (Human development) के क्रम में दो पैरों से चलने का मुख्य कारण यह होता है कि मानव के दो हांथ स्वतंत्र हो जाते हैं तथा मस्तिष्क (Brain) भी आज्ञानुसार कार्य करने को स्वतंत्र होते हैंं। इससे कार्य करने में कुशलता का विकास होता है तथा कार्य भी तेजी से पूरा होता है। सभी जन्तुओं में मानव ही दो पैरों पर सीधा खड़ा होकर चलता है जिसका लाभ है कि मनुष्य अधिक तेज चाल से चलता है।

 Q 45. भूकम्प की तीव्रता नापने के यंत्र को क्या कहते हैं?

 (1) सीस्मोग्राफ (2) फिजियोग्राफ (3) कार्डियोग्राफ (4) बैरोग्राफ 

Ans: (1) 

व्याख्या-  भूकम्प की तीव्रता मापने के लिए सिस्मोग्राफ नामक यंत्र का प्रयोग किया जाता है। इस यंत्र में रिएक्टर पैमाने का प्रयोग किया जाता है जिसमें 0 से 9 अंक तक चिह्नित होता है तथा प्रत्येक बढ़ता हुआ अंक भूकम्प की बढ़ती हुई तीव्रता को प्रदर्शित करता है तथा अगला अंक पिछले अंक से 10 गुना अधिक भूकम्प की तीव्रता बताता है। 

Q 46. सूर्य से निकटतम ग्रह कौन है? 

(1) बृहस्पति (2) मंगल (3) शुक्र (4) बुध

 Ans: (4)

व्याख्या- हमारे सौरमण्डल में सूर्य से बढ़ती हुई दूरी के क्रम में ग्रहों की स्थिति इस प्रकार है–बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण। इस प्रकार बुध सूर्य के सबसे नजदीक का ग्रह है। बुध ग्रह सौर मण्डल का सबसे छोटा ग्रह भी है। 

Q 47. ‘गिर’ राष्ट्रीय पार्क किस राज्य में स्थित है?

 (1) गुजरात में (2) राजस्थान में (3) मध्य प्रदेश में (4) महाराष्ट्र में

 Ans: (1) 

व्याख्या-  गिर राष्ट्रीय उद्यान गुजरात राज्य के कठियावाड़ जिले में है। इसकी स्थापना 1965 ई. में किया गया। यह बब्बर शेरों के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है। 

Q 48. निरीक्षण विधि की विशेषता नहीं है 

(1) यह प्रत्यक्ष अनुभवों पर आधारित है (2) यह एक मनोवैज्ञानिक विधि है (3) यह एक बाल केन्द्रित विधि है जिसमें शिक्षक एक प्रशासक के रूप में होता है (4) यह विधि विभिन्न सर्वेक्षणों द्वारा अपनायी जाती है

 Ans: (2) 

व्याख्या-  निरीक्षण विधि की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं– (i) यह वर्णनात्मक अनुसंधान का प्रमुख साधन है। (ii) व्यत्तित्व के विशेष गुणों को जितनी अच्छाई के साथ इस प्रत्यक्ष प्रणाली से ज्ञात किया जा सकता है उतना अन्य से नहीं। (iii) कक्षा में छात्रों के व्यवहार, समूह में उनकी स्थिति तथा उत्तेजना की प्रतिक्रिया को स्वाभाविक रूप से ज्ञात कर सकते हैं। (iv) पाठ्‌यक्रम-सहगामी क्रियाओं के निरीक्षण द्वारा अनेक तथ्य प्राप्त किये जा सकते हैं। (v) अवलोकन के अनुसंधान के लिए समस्या का चयन करते हैं। 

Q 49. निम्नलिखित वाहनीय र्इंधनों में से किसको आजकल पर्यावरण स्नेही माना जाता है?

 (1) पेट्रोल (2) डीजल (3) द्रवित पेट्रोलियम गैस (4) संपीडित प्राकृतिक गैस 

Ans: (4)

व्याख्या- संपीडित प्राकृतिक गैस (C.N.G.) वाहनीय र्इंधनों में सबसे ज्यादा पर्यावरण स्नेही माना जाता है क्योंकि इससे बहुत कम पर्यावरण पदूषण होता है। प्राकृतिक रूप से पाये जाने वाले ज्वलनशील गैस को अत्यधिक दबाव के अन्दर रखने से बने तरल को ही CNG कहते हैं। चूंकि यह गैस प्राकृतिक गैस का ही संपीडित रूप है इसलिए इसका रासायनिक संगठन बगैर दाब के बने गैसों के समान होता है। इसमें मुख्य रूप से मीथेन, ईथेन, प्रोपेन होता है। 

Q 50. किसी पारितन्त्र में तत्वों का चक्रण कहलाता है?

 (1) भूवैज्ञानिक चक्र   (2) जैव भू-रासायनिक चक्र  (3) रासायनिक चक्र (4) इनमें से कोई नहीं 

Ans: (2) 

व्याख्या- सभी जीवों को मुख्यतःचार तत्वों की आवश्यकता होती है। ये तत्व हैं–कार्बन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन तथा हाइड्रोजन। ये तत्व वातावरण से जीवों में और जीवों से वातावरण में स्थानान्तरित होते रहते हैं। जीवमण्डल में विद्यमान ये चक्र जैव-भूगर्भी रासायनिक चक्र या पोषक चक्र कहलाते हैं।



MP TET 2020 Free online Test 

For The Latest Activities And News Follow Our Social Media Handles:

Related Articles :


Spread the love

Leave a Comment