Citizenship Amendment Bill 2019 Important Questions | Current Affairs

Spread the love

नागरिकता संशोधन विधेयक 2019: Citizenship Amendment Bill 2019 Important Questions

इस पोस्ट में हम नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (Citizenship Amendment Bill 2019 Important Questions) का अध्ययन करेंगे।  जोकि प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। 9 दिसंबर 2019 को नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 लोकसभा में पारित हुआ। इस बिल के कानून में तब्दील होने के बाद पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को आसानी से भारत की नागरिकता मिल पाएगी।  उन्हें भारत की नागरिकता हासिल करने के लिए यहां कम से कम 6 साल बिताने होंगे. इससे पहले नागरिकता हासिल करने के लिए कम से कम 11 साल बिताने का पैमाना तय था.

नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 क्या है?

 नागरिकता संशोधन विधेयक, 9 दिसंबर 2019 को लोकसभा में पास कर दिया।  इस बिल के अंतर्गत  बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान की 6 अल्पसंख्यक समुदाय (हिंदू, बौद्ध, पारसी, इसाई, जैन एवं  सिख) से ताल्लुक रखने लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रस्ताव है।इन 6 समुदायों में  मुस्लिम समुदाय को शामिल ना किए जाने पर कई  स्थानों पर इस बिल का विरोध भी हो रहा है। 

CAB 2019 Important questions (नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 महत्वपूर्ण प्रश्न) 





प्रश्न1  नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के अंतर्गत किन देशों के अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी?
 उत्तर- पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान

 प्रश्न2 नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के तहत बांग्लादेश अफगानिस्तान और पाकिस्तान के कितने अल्पसंख्यक समुदायों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी?
 उत्तर- 6 (हिंदू, बौद्ध, पारसी, सिख, ईसाई एवं जैन)

 प्रश्न3 लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 कब पास हुआ?
 उत्तर-  9 दिसंबर 2019

 प्रश्न4 लोकसभा में  नागरिकता संशोधन विधेयक के पक्ष में कितने वोट पड़े?
 उत्तर-   311

 प्रश्न5 लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक के विपक्ष में कितने वोट पड़े?
 उत्तर-  80

 प्रश्न6  नागरिकता संशोधन विधेयक के लिए लोकसभा में कुल कितने वोट पड़े?
 उत्तर- 391 

 प्रश्न7 राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 कब पास हुआ?
 उत्तर- 11 दिसंबर 2019

  प्रश्न8 राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के पक्ष में कितने वोट पड़े?
 उत्तर-  125

 प्रश्न9 वर्तमान में लोकसभा के अध्यक्ष कौन हैं?
 उत्तर-  ओम बिरला

  प्रश्न10 हरिवंश नारायण  सिंह कौन है?
 उत्तर-  राज्यसभा के उपसभापति

 प्रश्न11 राज्यसभा के महासचिव कौन है?
 उत्तर-  देश दीपक वर्मा

Indian Festival Current Affairs 2019:Click Here

 प्रश्न12 किसी भी बिल को कानून के बनने के लिए क्या-क्या जरूरी है?
 उत्तर-  लोकसभा में पास होना, राज्यसभा में पास होना एवं राष्ट्रपति जी के द्वारा पास किया जाना. 

 प्रश्न13 नागरिकता अधिनियम 1955 में कितनी बार संशोधन किया जा चुका है?
 उत्तर-  6 बार (1986, 1992, 2003, 2005 और 2015,2019)  संशोधन हो चुका है।

 प्रश्न14 नेहरू लियाकत समझौता कब हुआ?
 उत्तर-  1950 में

 प्रश्न15 नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के अंतर्गत पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता लेने के लिए समय अवधि 11 वर्ष से घटाकर कितनी कर दी गई है?
 उत्तर- 6 वर्ष 

ये भी जाने : PM Modi Foreign Visits List 2019

 प्रश्न16  नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 लोकसभा में पास होने  वाला कौन सा संविधान संशोधन बिल है?
 उत्तर- 126 

प्रश्न17  नागरिकता संशोधन बिल किसके द्वारा पेश किया गया?
 उत्तर-  गृहमंत्री- अमित शाह

 प्रश्न18 पहला नागरिकता संशोधन बिल कब आया था?
 उत्तर-  1955 में

 प्रश्न19  नागरिकता संशोधन बिल में किस अनुच्छेद का उल्लंघन हुआ है?
 उत्तर-  अनुच्छेद 14

  प्रश्न20  नागरिकता संशोधन बिल 2019 किस प्रकार का है?
 उत्तर-  संवैधानिक

 प्रश्न21  किस तिथि तक भारत में प्रवेश करने वाले शरणार्थी नागरिकता प्राप्त करने के लिए स्वीकार होंगे?
 उत्तर-  31 दिसंबर 2014 

 प्रश्न22 नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 कितने राज्यों में लागू नहीं होगा?
 उत्तर-  तीन ( अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम)

प्रश्न23 नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में सबसे पहले कब पेश किया गया था?
 उत्तर-  जुलाई 2016




For The Latest Activities And News Follow Our Social Media Handles:

Related Post: 




Spread the love

Leave a Comment