MP Current Affairs 2019-20 | मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स

Spread the love

MP Current Affairs

  इस पोस्ट में हम आपके साथ मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स 2019-20 (MP Current Affairs  2019-20) शेयर कर रहे हैं यदि आप मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपको पता होगा कि उन परीक्षाओं में MP Current Affairs  से संबंधित लगभग 2 से 3 प्रश्न पूछे जाते हैं  इसी को ध्यान में रखते हुए जुलाई माह का करंट अफेयर तैयार किया गया है पिछले 6 माह के मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स की लिंक नीचे दी गई है यदि आप ने अभी तक विगत माह का करंट अफेयर्स

नहीं पढ़ा है तो वहां जाकर पढ़ सकते हैं

मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स जनवरी से सितंबर माह- 2019  PDF E-book DOWNLOAD करे click here

Madhya Pradesh Current Affairs 2019-20

1. हाल ही में हिंदी भवन में “आयाम जिंदगी के” पुस्तक का विमोचन किसके द्वारा किया गया?

 उत्तर-  जनसंपर्क मंत्री  श्री पी सी शर्मा के द्वारा किया गया। 

2. प्रधानमंत्री  सोयल हेल्थ कार्ड योजना में प्रदेश के 51 जिले में सैंपलिंग और मिट्टी परीक्षण के  कार्य में कौन सा जिला पूरे प्रदेश में अव्वल रहा?

 उत्तर-  रतलाम ( दूसरे नंबर पर नरसिंहपुर एवं तीसरी पर राजगढ़ तथा चौथे व पांचवें पर क्रमशः  धार एवं खरगोन ने सैंपल एकत्र किए। )

3. मध्य प्रदेश के किस जिले में नर्मदा नदी के किनारे पर पुरातात्विक काल के फॉसिल्स और प्रागैतिहासिक काल के पत्थर पाए गए हैं?

 उत्तर –  नरसिंहपुर

4.  दिल्ली में आयोजित 19वी कुमार सुरेंद्र सिंह स्मृति शूटिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी की पैरा खिलाड़ी रूबिका फ्रांसिस ने मध्य प्रदेश को कितने स्वर्ण पदक दिलाए हैं?

 उत्तर- दो (दिल्ली में आयोजित 19वी  कुमार सुरेंद्र स्मृति शूटिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी की पैरा खिलाड़ी रुबिका फ्रांसिस में दो स्वर्ण पदक मध्य प्रदेश को दिलवाए हैं।  रुबिका ने यह पदक जूनियर एवं सीनियर वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल पैरा वूमेन स्पर्धा में अर्जित किए हैं।  चैंपियनशिप में शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने कुल 17 पदक अर्जित किए हैं।  इनमें से रायफल खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, पांच रजत एवं पांच कांस्य पदक तथा पिस्टल खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक और दो रजत पदक अर्जित किए हैं। )

5. सेंट्रल इंडिया की सबसे आधुनिक स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी किस शहर में खुली जाने की घोषणा प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी के द्वारा की गई है?

 उत्तर-  इंदौर में 

6. भारत सरकार की नीति आयोग के शिक्षकों और बच्चों की दक्षता के उन्नयन के लिए रेमेडियल शिक्षा (ब्रिज कोर्स) प्रोग्राम के माध्यम से मध्य प्रदेश का कौन सा जिला बल रहा है?

 उत्तर- हरदा (प्रदर्शन करने वाले जिले-  उच्च प्रदर्शन: हरदा, नीमच, होशंगाबाद, बैतूल एवं कटनी रहे तथा निम्न प्रदर्शन:  अलीराजपुर, शाजापुर, खरगोन, बड़वानी, रीवा और सतना रहे।)

7. 46वी ग्लेनमार्क ओपन जूनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप तैराकी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के किस जिले के नानक मूलचंदानी ने 200 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक अपने नाम किया है?

 उत्तर-  नीमच (नानक को इस साल छपने वाली एकमात्र तैराकी मैगजीन ” स्विमिंग” में सेकंड कलर पेज पर स्थान मिला है।)

8. मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित विश्वविद्यालय ने देशभर के 71 कृषि और वेटरनरी विश्वविद्यालय को  पछाड़ते हुए नंबर 1 वन कृषि विवि का दर्जा हासिल कर लिया है?

उत्तर-  जबलपुर ( यह कहता भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद आईसीएआर नई दिल्ली ने दिया है।  आईसीएआर ने जने विकृत विश्वविद्यालय के अनुसंधान, शिक्षा और प्रसार के कामों को परखने के बाद सरदार पटेल आईसीएआर  उत्कृष्टअवॉर्ड 2018 दिया है वर्ष 2017 में यह अवार्ड पंजाब कृषि विवि को मिला था।)

9. “राइट टू वाटर” के साथ-साथ देश का कौन सा राज्य 7:30 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं की सेवा देने के लिए स्वास्थ्य का अधिकार योजना तैयार कर रहा है?

 उत्तर –  मध्य प्रदेश ( प्रदेश में 7:30 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य  सुविधाएं देने के लिए प्रदेश सरकार” स्वास्थ्य का अधिकार” योजना तैयार कर रही है इस योजना के अंतर्गत लगभग 1.88  करोड़ परिवार को ₹1000000 तक के उपचार की सुविधा देना सरकार की योजना है। इस योजना में वे लोग भी आएंगे जिन्हें आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिलता है।)

10. मध्य प्रदेश के किस शहर की चौपाटी को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा क्लीन स्ट्रीट फूड हब का  तमगा मिलने जा रहा है?

 उत्तर-  इंदौर ( देश की टॉप 10 चौपाटीओं में शामिल होगी इंदौर की सराफा चौपाटी। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तीन प्रोजेक्ट इंदौर में चल रहे हैं।  56 दुकान को पहले ही क्लीन स्ट्रीट फूड हब घोषित किया जा चुका है। )

11. हाल ही में अभिनेता अजय देवगन के व्यावसायिक  उपक्रम, एनवाई, सिनेमाज , ने  मध्य प्रदेश के किस शहर में अपना पहला थीमेटिक मल्टीप्लेक्स शुरू किया है?

उत्तर-  रतलाम (अभिनेता अजय देवगन के व्‍यावसायिक उपक्रम, एनवाई सिनेमाज, ने मध्‍य भारत के उभरते शहरों में से एक रतलाम में अपना पहला थीमेटिक मल्टीप्लेक्स शुरू किया। इस बिल्‍कुल नये 2-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स में 460 सीटों की क्षमता वाली रतलाम की सबसे बड़ी स्क्रीन है। यह मल्‍टीप्‍लेक्‍स 3 डी-वाले 2K प्रोजेक्‍शन और 7.1 सराउंड साउंड से सुसज्‍जित है, जो शहर में नवीनतम मल्टीप्लेक्स तकनीक है। इसका सबसे बड़ा आकर्षण रेलवे से प्रेरित इंटीरियर है।)

12. संयुक्त अरब अमीरात में वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम की शुरुआत किस शहर में की गई?

 उत्तर-  आईआईएम इंदौर 

13. प्रदेश के नागरिकों को विशेष रूप से ग्रामीण रह वासियों की समस्या के निराकरण और विकास के सुझावों पर अमल करने के लिए राज्य सरकार “आपकी सरकार आपके द्वार” योजना की शुरुआत कब से कर रही है?

 उत्तर –  1 अगस्त

14. प्रदेश की आम जनता की समस्याओं, शिकायतों की सुनिश्चित और संतोषजनक समाधान के लिए राज्य सरकार हर महीने के दूसरे मंगलवार को कौनसा कार्यक्रम शुरू करने वाली है?

 उत्तर-  जन अधिकार कार्यक्रम ( मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के निर्देश पर यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को होगा। इसमें वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों से रूबरू होकर मुख्यमंत्री लोगों की दिक्कतों का समाधान करेंगे। )

15.  आयकर विभाग मध्य प्रदेश के किस शहर में प्रदेश की पहली फाइव स्टार ग्रीन बिल्डिंग बनवा रहा है?

 उत्तर-  भोपाल

16. 7 जुलाई 2019 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ नहीं ” स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ मध्य प्रदेश के किस जिले से किया?

 उत्तर-  छिंदवाड़ा जिला

17. मध्यप्रदेश में तालाबों के संरक्षण और जल भराव की जानकारी संधारण करने के लिए  किसे ज्योग्राफिक इनफॉरमेशन सिस्टम बेस्ट वेब पोर्टल तैयार किया गया है?

 उत्तर – EPOC ( यह पोर्टल मध्य प्रदेश एजेंसी फॉर प्रोफेशन ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के सहयोग से तैयार किया गया है।  पोर्टल पर प्रदेश के 2.25 हेक्टेयर से अधिक वेटलैंड को शामिल किया गया है।)

18. किस राज्य की महिला बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को और अधिक दक्ष बनाने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम ” आंगनबाड़ी  शिक्षा” ई लर्निंग की व्यवस्था शुरू की है?

 उत्तर-  मध्य प्रदेश

19. राज्यों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट के हिसाब से स्वास्थ्य से जुड़े 23 इंडिकेटर्स के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट में मध्य प्रदेश का कौन सा स्थान है?

 उत्तर- 17 वा

20. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ स्वर्गीय संजय गांधी के नाम पर” संजय गांधी पर्यावरण मिशन” नाम से पहली स्कीम शुरू करने जा रहे हैं।  इस मिशन के तहत हर साल कितने पौधे लगाए जाएंगे?

 उत्तर-  5 करोड़

21. मध्य प्रदेश की ट्राईबल विभाग ने किस आयुर्वेद कॉलेज को आदिवासियों द्वारा उपयोग की जाने वाली जड़ी बूटियों पर सर्च की जिम्मेदारी दी है?

 उत्तर-  पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वैदिक कॉलेज, भोपाल (3 साल तक चलने वाली इस रिसर्च में करीब 6  करोड़ रुपए खर्च होंगे। शहडोल, अनूपपुर, मंडला एवं डिंडोरी जिले में यह रिसर्च की जाएगी।)

22. प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने अपने कामकाज का आकलन एक सर्वे के जरिए करने के लिए किस संस्था द्वारा फॉर्म तैयार करवाया है?

 उत्तर-  आईआईटी खड़कपुर 

23. देश के अभी सबसे  बड़े मिशन ” चंद्रयान-2″  में मध्य प्रदेश के किस जिले के हिमांशु शुक्ला शामिल है?

 उत्तर –  रतलाम ( हिमांशु सफल प्रोजेक्ट मंगलयान में शामिल रह चुके हैं। 1350  किलो के इस सैटेलाइट को 15 महीने के रिकार्ड समय में तैयार किया गया था इसमें 1 हजार वैज्ञानिकों की टीम लगी थी। )

24. हाल ही में राज्य आनंद विभाग ने हर महीने के प्रोग्राम की थीम तय की है । अगस्त माह की थीम क्या होगी?

उत्तर- खेल को समर्पित ( राज्य आनंद विभाग वर्षभर अलग-अलग थीम पर आधारित कार्यक्रम करवाएगा।  विभाग के द्वारा इन थीम पर हर महीने जिला स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों की शुरुआत जुलाई महीने से हो जाएगी तथा  इसके बाद यह निरंतर जून 2020 तक चलेंगे। हर महीने होने वाले प्रोग्राम की टीम इस प्रकार होंगी। जुलाई: कृतज्ञता को समर्पित, अगस्त:  खेल को समर्पित, सितंबर: अल्पविराम को समर्पि, अक्टूबर: मदद को समर्पि:, नवंबर: सीखने को समर्पि, दिसंबर: संबंधों को समर्पित। ) 

25. कमलनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक में भोपाल नगर निगम क्षेत्र एवं मंडीदीप की स्कूलों के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत सेंट्रलाइज किचन शेड व्यवस्था के संचालन के लिए किस स्टेशन से कांटेक्ट की स्वीकृति दी गई है?

उत्तर –  अक्षय पात्र

26. नेशनल हेल्थ मिशन के तहत ( एनएचएम)  इंदौर स्थित किस अस्पताल में मध्य प्रदेश सरकार” मदर मिल्क बैंक” की शुरुआत करने जा रही है?

 उत्तर-  एमडीएच महिला अस्पताल

27. “जन अधिकार अधिनियम” को अमल में लाने वाला मध्य प्रदेश का कौन सा जिला है?

 उत्तर-  बैतूल

28. नई दिल्ली में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 91वे स्थापना दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में ” हलधर ऑर्गेनिक किसान अवार्ड 2018″ से किस को सम्मानित किया है?

  उत्तर-  ललिता मुकाती ( इस कार्यक्रम में बड़वानी जिले की बोरलाय  निवासी महिला उन्नतशील किसान ललिता मुकाती को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।)

ये भी जाने : MP करंट अफेयर अप्रैल 2019

29. हाल ही में गीता पराग की संपादक डॉ गीता गीत को दिल्ली में आयोजित डॉक्टर निर्मल वालिया अभिनंदन ग्रंथ एवं सम्मान समारोह में विशिष्ट साहित्यकार सम्मान प्रदान किया गया है वह मध्य प्रदेश के किस जिले से आती है?

 उत्तर-  जबलपुर

30. स्वच्छता सर्वेक्षण की तर्ज पर देश के प्रमुख शहरों की जल शक्ति की रैंकिंग भी की जाएगी इसकी सर्वे में मध्य प्रदेश के कितने जिलों को शामिल किया जाएगा?

उत्तर – 11 

31. वित्तीय वर्ष 2019-20  के प्रथम 3 माह में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में मध्य प्रदेश का कौन सा जिला बल  रहा?

उत्तर – इंदौर

32. किस राज्य  में राज्य कृषक आयोग की जगह राज्य कृषि सलाहकार परिषद का गठन किया जाएगा?

उत्तर-  मध्य प्रदेश में

33.  किस प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने अभी हाल ही में बच्चों के बस्ते का वजन तय कर दिया है?

उत्तर –  मध्य प्रदेश

34. आम नागरिकों में रेडिएशन का स्तर पता लगाने के लिए देश की दूसरी लाइव मध्य प्रदेश की किस शहर में स्थापित की गई है?

उत्तर-  भोपाल (आम नागरिकों में रेडिएशन का स्तर पता लगाने के लिए यह देश की दूसरी लैब है इसके पहले एक लेख मंगलोर में चल रही है।)

35. भारत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के कौन से जिले में First Atmospheric Reseach Tesrbed Labortorv स्थापित की जाएगी?

उत्तर-   सीहोर 

36. सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम(SRS) के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश का कौन सा शहर प्रजनन दर में पूरे प्रदेश में पहले नंबर पर है?

उत्तर-  भोपाल

37. दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के लिए मध्य प्रदेश के हिस्से का सर्वे पूरा कर लिया गया है यह प्रदेश के कितने गांव से गुजरेगा?

 उत्तर- 144 ( यह मार्ग मध्य प्रदेश राजस्थान सीमा पर मंदसौर जिले के ढाबला माधोसिंह गांव से शुरू होकर मध्य प्रदेश गुजरात सीमा स्थित ढेबर गांव (झाबुआ) पर खत्म होगा।)

38. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने यौन उत्पीड़न और बाल अपराधों के मामले के लिए किस राज्य में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने का निर्णय लिया है?

 उत्तर-  मध्य प्रदेश

39. आरबीआई की त्रैमासिक आवासीय संपत्ति मूल्य सर्वेक्षण के अंतर्गत 13 शहरों को शामिल किया गया है इनमें से मध्य प्रदेश का कौन सा शहर शामिल है?

 उत्तर-  भोपाल

40. मध्य प्रदेश स्थित किस अभ्यारण में अफ्रीकी चीता लाने का प्रस्ताव पारित किया गया?

 उत्तर-  नौरादेही अभ्यारण

41. देश की पहली रोबोटिक कंट्रोल वेधशाला मध्यप्रदेश के किस शहर में स्थापित की  है?

 उत्तर-  उज्जैन

42. हाल ही में पोहे शिकंजी के साथ दो तरह की नमकीन की जीआई टैग पर मध्य प्रदेश के किस शहर ने दावा किया है?

 उत्तर- इंदौर

43. हाल ही में देवास जिले की उदयनगर तहसील में पर्यटन विकास के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और किसके बीच करारनामा हुआ है?

 उत्तर –  क्लब महिंद्रा ( उदय नगर में सर्व सुविधा संपन्न टूरिज्म रिसोर्ट बनाया जाएगा राज्य शासन ने उदय नगर तहसील में पर्यटन विकास के लिए क्लब महिंद्रा को 90 वर्ष के लिए 22 हेक्टेयर जमीन लीज पर आवंटित की है साथ ही पंजीयन स्टांप शुल्क मैं 40 लाख की छूट दी गई है।)

44. राज्य शासन ने ऊर्जा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार कीजिए इसकी अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद समिति का गठन किया है?

 उत्तर –   श्री सज्जन सिंह वर्मा

45. मध्य प्रदेश सरकार ने हस्तशिल्प एवं हथकरघा आयुक्त किसे बनाया है?

उत्तर-  राजीव शर्मा

46. हाल ही में कहां भारतीय रेलवे का अधिकृत ” रेल नीर” बनाने वाला प्लांट चालू किया गया है?

उत्तर-  मंडीदीप ( 5 जुलाई से मंडीदीप में रेल नीर बनाने वाला प्लांट चालू हो गया है 16 जुलाई से भोपाल मंडल के सभी स्टेशन जबलपुर का सागर स्टेशन एवं कोटा मंडल के कोटा स्टेशन पर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।  रेल नीर का अधिकृत ब्रांड है। अभी तक इसका प्लांट भोपाल मंडला में नहीं था।  इसके कारण रेलवे ने भोपाल, हबीबगंज, इटारसी बीना समेत सभी रेलवे स्टेशनों पर दूसरे ब्रांड के पानी बेचने की स्वीकृति दी थी, क्योंकि प्लांट नहीं होने की स्थिति में रेल नीर की सप्लाई संभव नहीं थी।)

47 मध्य प्रदेश के किस जिले को आकांक्षी योजना के तहत 3 करोड़ रुपए का बजट केंद्र सरकार से प्राप्त हुआ है?

उत्तर –  गुना (आकांक्षा योजना के तहत गुना जिले को 3  करोड रुपए का बजट मिला है। भारत सरकार ने आकांक्षी योजना के तहत नीति आयोग की रिपोर्ट के आधार पर देश के  सबसे पिछड़े 115 जिले में गुना जिले को 47 वें पायदान पर रखा था। 6 महीने में देश में तीसरा स्थान इस जिले को मिला है।)

48 राज्य ने अभी हाल ही में राष्ट्रीय उद्यानों और संरक्षित क्षेत्रों के प्रभावी प्रबंधन मैं सभी देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है?

उत्तर –  मध्य प्रदेश (मध्य प्रदेश में टाइगर राज्य का दर्जा हासिल करने के साथ ही राष्ट्रीय उद्यानों और संरक्षित क्षेत्रों के प्रभावी प्रबंधन में भी देश में ही स्थान प्राप्त किया है।  वन मंत्री श्री उमंग सिंघार ने कहा है, कि वन, वनवासियों और प्रदेशवासियों को समन्वित सहभागिता से प्रदेश की जैव विविधता संरक्षण कार्य योजना बनाई जाएगी।  वर्ष 2004 में नवीन तकनीकों को उपयोग में लाते हुए वैज्ञानिक पद्धति से अखिल भारतीय बाघ गणना आरंभ की गई।)

49 भारत सरकार द्वारा जारी टाइगर रिजर्व के प्रबंधन की प्रभावशाली मूल्यांकन 2008 की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के किस टाइगर रिजर्व ने देश में सर्वोच्च अंक हासिल की है?

उत्तर-  पेंच टाइगर रिजर्व

50 पंचायत राज्य संस्थाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2019 -20  में कितनी राशि का प्रावधान किया गया है?

 उत्तर-  552  करोड़ 50  लाख

51 किस स्थान पर “सावन शिल्प 2019”  हस्तशिल्प हथकरघा मेला 2 से 12 अगस्त तक लगाया जाएगा?

 उत्तर – भोपाल ( संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम द्वारा 2 से 12 अगस्त तक हस्तशिल्प हथकरघा मेला का वंशज 2019 लगाया जाएगा।)

52 स्मार्ट गौशाला बनाने के लिए किस राज्य के पशुपालन विभाग और SIBCS कंपनी के बीच MOU साइन हुआ है?

उत्तर-  मध्य प्रदेश

53 मध्य प्रदेश के किस शहर के तैराक अद्वैत  पागे का कोरिया में होने वाली सीनियर विश्व तैराकी प्रतियोगिता में चयन हुआ है?

 उत्तर-  उज्जैन

54 खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की बहुउद्देशीय योजना खेलो इंडिया में किस राज्य के राज्य की खेल शामिल कर लिए गए हैं?

 उत्तर –  मध्य प्रदेश का राज्य खेल मलखंभ  को शामिल किया है। 

55 प्रदेश के सभी जिलों में वातानुकूल वोल्वो बस चलाने की योजना में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सबसे पहले किस जिले से सेवाएं शुरू की जाएंगी?

 उत्तर-  छिंदवाड़ा और सागर

 Madhya Pradesh current affair 2019 Last 6 month

MP current affairs January 2019 click here
MP current affair February 2019  click here
MP current affair March 2019 click here
MP  current affairs April 2019  click here
MP current affair may 2019 click here
MP current affairs June 2019 click here

 दोस्तों इस पोस्ट में हमने जाना जून माह का मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स  (MP Current Affairs July 2019 In Hindi) , अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैं।  आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आप सभी अभ्यर्थियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं!!! 

For More Update Please like our Facebook Page…

 MP GK :

MP Current Affairs Online Test February 2019(Part-1)

Madhya Pradesh Latest Current Affairs January 2019

मध्यप्रदेश सामान्यज्ञान Online GK Quiz-1

mp sports awards 2018 in Hindi

मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियां

MP ke Anusandhan Kendra (म.प्र.के प्रशिक्षण संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र)

mp current affairs question

मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स (Madhya Pradesh current affairs 2018) part-1


Spread the love

Leave a Comment