CTET Exam 2022: पावलव के शास्त्रीय अनुबंधं सिद्धान्त से संबंधित महत्वपूर्ण सवाल, यहां पढ़िए

Pavlov Classical Conditioning Theory Practice MCQ: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन को लेकर लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है क्योंकि 31 अक्टूबर से इस परीक्षा के आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है जो कि 24 नवंबर तक चलेगी जिसमें योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं यहां हम परीक्षा के पैटर्न पर आधारित  महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिकों के सिद्धांत से पूछे जाने वाले प्रश्नों को लेकर आए हैं, आज के इस आर्टिकल में हमने मनोवैज्ञानिक इवान पावलव के सिद्धांत को शामिल किया है तथा उससे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, जिनका अभ्यास आपको एक बार जरूर करना चाहिए.

इवान पावलव एक रूसी मनोवैज्ञानिकऔर शिक्षा शास्त्री थे, जिनका जन्म 26 सितंबर 1849 को रूस में हुआ था इन्होंने पाचन क्रिया के देहिकी का विशेष रूप से अध्ययन किया और उनका यह अध्ययन इतना महत्वपूर्ण एवं लोकप्रिय हुआ कि 1904 में इसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सुसज्जित किया गया, पावलव को अनुबंधन का जनक कहा जाता है.

सीटेट परीक्षा में पूछे जाएंगे पावलव के सिद्धांत से जुड़े ऐसे सवाल, अभी पढ़े—Pavlov classical conditioning theory practice MCQ for CTET exam 2022

1. पावलव के शास्त्रीय अनुबंधन में….?

A. पहले भोजन, इसके बाद ध्वनि उत्पन्न की गयी 

B.पहले ध्वनि इसके बाद भोजन प्रस्तुत किया गया 

C. भोजन और ध्वनि साथ साथ प्रस्तुत किये गए 

D.सिर्फ भोजन प्रस्तुत किया गया

Ans-  B

2. पावलव के प्रयोग में भोजन को अनुबंधन की भाषा में क्या कहा गया?

A. अनुबन्धित उद्दीपक 

B. अनुबंधित अनुक्रिया

C. अनानुबंधित उद्दीपक

D. अनानुबंधित अनुक्रिया

Ans- C

3. परंपरागत संबंद्धता का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया?

A. पावलव ने

B. अलबर्ट बंडुरा ने 

C. स्किनर ने

D. उपयुक्त में से कोई नहीं

Ans- A

4. अनुबंधन की गोचर शुरुवात ………..के द्वारा की गई थी ?

A. कोहलर

B. लेविन

C. थार्नडाइक

D. पावलव

Ans- D

5. पावलव के अनुबंधन प्रयोग में भोजन के पूर्व उपस्थित ध्वनि को क्या कहते हे ?

A. अनुबंधित उद्दीपक

B. अनानुबंधित उद्दीपक 

C. विलंबित उद्दीपक

D. ध्वन्यात्मक उद्दीपक

Ans- A

6. प्राचीन अनुबंधन सम्बंधित हे?

A. थार्नडाइक

B. पावलव

C. गिल्फोर्ड

D. कोहलर

Ans- B

7. में अपनी चाबियां मेरे टेलीफोन के पास खूंटी पे टांगता था, अब मेने चाबियां रखने की जगह बदल दी है, फिर भी में चाबियां लेने खुटी के पास ही जाता हूं, यह उदाहरण है ?

A. अनुबंधन का

B. प्रयत्न और भूल का

C. लापरवाही का

D. अभिप्रेरणा का

Ans- A 

8. पावलव के अनुबंधन प्रयोग में केवल ध्वनि के उपस्थित करने पर होने वाली अनुक्रिया को कहते हे ?

A. अनानुबंधित अनुक्रिया 

B. अनुबंधित अनुक्रिया

C. अव्यक्त अनुक्रिया

D. अदृश्य अनुक्रिया

Ans- B 

9. आप अपने जूते एक रेक पर रखते है। उस रेक को उस स्थान से हटा दिया है फिर भी आप जुटे रखने उसी स्थान पर जाते हे जहा पर पहले रेक राखी थी, इसका कारण है?

A. पुनर्बलन

B. अंतर्दृष्टि

C. भूल

D. अनुबंधन

Ans- D

10. पावलव ने किसपर प्रयोग किया ?

A. चूहे पर

B. कुत्ते पर

C. बिल्ली पर

D. बन्दर पर

Ans- B 

11.सिखने का “क्लासिकल कंडीशनिंग” सिद्धान्त प्रतिपादित किया था ?

A. स्किनर

B. पावलव

C. थार्नडाइक 

D. कोहलबर्ग

Ans- B

12.निम्नलिखित में से शास्त्रीय अनुबंधन का उदाहरण है ?

A. कुत्ता विद्युत शक की मज़बूरी को सिख लेता है

B. चूहा भोजन प्राप्ति हेतु लिवर दबा देता है। 

C. कुत्ता घंटी बजने पर लार टपकाना सिख लेता है

D. कबूतर भोजन प्राप्ति हेतु कुंजी में से झांकना सिख लेता है

Ans- C

Read More:

CTET Exam 2022: लॉरेंस कोहलबर्ग के सिद्धांत से सिद्धांत से हर बार पूछे जाते हैं सीटेट परीक्षा में, यह सवाल

CTET 2022: पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटित होंगे परीक्षा केंद्र, सीबीएसई ने बताएं यह नए नियम

इस आर्टिकल में हमने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में ‘पावलव के अनुबंधन‘ से हमेशा पूछे जाने वाले (Pavlov Classical Conditioning Theory Practice MCQ) के कुछ बेहद महत्वपूर्ण सवाल शेअर किए है, परीक्षा से जुड़ी सभी नई अप्डेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने join link नीचे दी गई है।

Leave a Comment