CTET 2022: गणित शिक्षण के इन कठिन स्तर के सवालों को हल कर, जाने! कितनी है CTET 2022 की तैयारी

Spread the love

CTET Math Pedagogy Question: देश के अलग-अलग राज्यों में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु प्रतिवर्ष TET  परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं  वही केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु अनिवार्य सीटेट परीक्षा हर वर्ष सीबीएसई बोर्ड के द्वारा आयोजित होती है जिस में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थी शामिल होते हैं यदि बात की जाए सत्र 2022 की दो इस वर्ष या परीक्षा दिसंबर से जनवरी माह के मध्य ऑनलाइन माध्यम से होने वाली है जिसके एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट जरूर करें.

यहां हम परीक्षा के लिए बेहद उपयोगी ‘गणित शिक्षण’ से पूछे जाने वाले प्रश्नों (CTET Math Pedagogy Question

) का संग्रह आपके लिए लेकर आए हैं, जिनका अभ्यास आपको परीक्षा हॉल में जाने से पूर्व एक बार अवश्य करना चाहिए.

Read More: MP Shikshak Bharti 2023: मध्यप्रदेश में इस नए साल को होगी MPTET परीक्षा, आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानिए पूरी डिटेल 

शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफलता दिलाएंगे, गणित पेडागोजी के यह सवाल—math pedagogy important question for CTET exam 2022

1. गणित के कक्षा कक्ष में अध्यापक ने निम्नलिखित कुछ प्रश्न प्रस्तुत किए

a. उस आयत का क्या क्षेत्रफल है, जिसकी एक भुजा 5 cm और परिमाप 30 cm है।

b. उन संख्याओं का समुच्चय ज्ञात कीजिए जिनका माध्यक 4 है।

c. 0-8 के मध्य सभी अभाज्य संख्याओं की सूची बनाइए ।

d. आयतों के बारे में आपको जो भी गणितीय जानकारी है, मुझे बताइए

A. a बंद सिरे वाला प्रश्न है और b, c व d मुक्त सिरे वाले प्रश्न हैं।

B. a व c बंद सिरे वाले प्रश्न हैं और b व d मुक्त सिरे वाले प्रश्न हैं।

C. a व b बंद सिरे वाले प्रश्न हैं और c व d मुक्त सिरे वाले प्रश्न हैं।

D. a, b व c बंद सिरे वाले प्रश्न हैं और d मुक्त सिरे वाला प्रश्न हैं।

Ans- B

2. गणित के कक्षा में अध्यापक ने निम्नलिखित प्रश्न पूछे :

a. दो संख्याएं ज्ञात कीजिए जिनका योग 8 है।

b. उस त्रिभुज को खींचिए जिसका परिमाप 50 सेमी. है।

c. 25 के गुणनखंड क्या हैं?

d. परिमाप की परिभाषा दीजिए।

A. a व b मुक्त सिरे वाले प्रश्न हैं और c व d बंद सिरे वाले प्रश्न हैं।

B. a व c मुक्त सिरे वाले प्रश्न हैं और b व d बंद सिरे वाले प्रश्न हैं।

C. a, b व c बंद सिरे वाले प्रश्न हैं और c व d मुक्त सिरे वाले प्रश्न हैं।

D. a, c व d बंद सिरे वाले प्रश्न हैं और b मुक्त सिरे वाला प्रश्न हैं।

Ans- A

3. निम्नलिखित अक्षरों के किस समूह में क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर दोनों प्रकार की सममिति रेखाएं हैं?

A. C, X, T

B. X, H, O

C. X, Y, Z

D. A, B, C

Ans- B

4. निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है। 1

A. एक समकोण त्रिभुज में अधिकतम एक सममित रेखा हो सकती है।

B. एक समान्तर चतुर्भुज की कोई सममित रेखा नहीं होती है।

C. एक की केवल एक सममित रेखा होती है।

D. एक समचतुर्भुज अपने विकर्णों के परितः सममित होता है।

Ans- C

5. आकृतियों के उस युग्म को चुनिए, जिसकी कोई भी सममित रेखा नहीं है।

A. समद्विबाहु त्रिभुज और समांतर चतुर्भुज

B. विषम त्रिभुज और समांतर चतुर्भुज

C. समद्विबाहु त्रिभुज और समचतुर्भुज

D. विषमबाहु त्रिभुज और समचतुर्भुज

Ans- B

6. निम्नलिखित में से किस त्रिभुज में कोई सममित रेखा नहीं होती है?

A. केवल समबाहु त्रिभुज

B. केवल समद्विबाहु त्रिभुज

C. केवल विषमबाहु त्रिभुज

D. विषमबाहु त्रिभुज और समद्विबाहु त्रिभुज दोनों

Ans- C 

7. सममिति के अवधारणा का परिचय देने के लिए निम्नलिखित में से सर्वाधिक उपयुक्त कार्यनीति कौन-सी है ?

A. बच्चों को पेपर मोड़ने वाले क्रियाकलाप कराये जाएं।

B. अवधारणा की स्पष्ट परिभाषा दी जाए।

C. बच्चों के वाद-विवाद में सम्मिलित किया जाए।

D. बच्चों को बगों और आयतों के निरीक्षण के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

Ans- A 

8. योग पर निम्नलिखित शाब्दिक समस्याओं को पढ़िए :

a) एक टोकरी में 15 संतरे हैं और दूसरी टोकरी में 17 संतरे हैं। सब मिला कर कितने संतरे हैं?

b) एक रु. 9,950 वाले मोबाइल फोन की कीमत में बजट के बाद रु. 375 की वृद्धि हो गई। नई कीमत क्या है? 

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?

A. a योग की संवर्धन संरचना प्रदर्शित करता है और b योग की समुच्चयन को प्रदर्शित करता है।

B. a योग की समुच्चयन संरचना को प्रदर्शित करता है और b योग की संवर्धन संरचना को प्रदर्शित करता है।

C. दोनों ही योग की समुच्चयन संरचना को प्रदर्शित करते हैं। 

D. दोनों ही योग की संवर्धन संरचना को प्रदर्शित करते हैं।

Ans- B

9. एक अध्यापक कक्षा II से विद्यार्थियों को ‘योग’ से शाब्दिक समस्या हल करने के लिए देता है।

” एक टोकरी में 5 सेब हैं और दूसरी में  7 सेब से  मिला दिया जाता है, तो टोकरी में अब कितने सेब हैं?”

इस प्रकार की शाब्दिक समस्या सम्बन्धित है –

A. संवर्द्धन

B. योग की पुनरावृत्ति

C. पृथक्करण

D. समुच्चयन 

Ans- D

10. निम्नलिखित शाब्दिक समस्या के प्रकार को पहचानिये मेरे पास 6 पेन्सिल है। मनीष के पास मेरे से दो अधिक हैं मनीष के पास कितनी पेन्सिल हैं?

A. तुलनात्मक जमा

B. तुलनात्मक घटा

C. ब्यवकलित जमा

D. व्यवकलित घटा

Ans- A 

11. ‘जार्ज पोलिया’ के अनुसार समस्या समाधान के चार चरण हैं। यह चरण नीचे एक यादृच्छिक क्रम में सूचीबद्ध हैं।

1) एक योजना तैयार करें

2) योजना को अंजाम दें

3) समस्या को समझें

4) पुनः जांच करें (सत्यापित करें)

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही क्रम का प्रतिनिधित्व करता है?

A. 1, 2, 4, 3

B. 3, 4, 1, 2

C. 3, 1, 2, 4

D, 2, 4, 1, 3

Ans- C

12. एक मसहूर गणितज्ञ जॉर्ज पौलया ने समस्या समाधान हेतु चार चरणों की एक प्रक्रिया दी है। निम्नलिखित में से कोन-सा चरण पौलया के समस्या-समाधान के चरणों में से नहीं है।

A. समस्या को समझना

B, योजना को सुधारना

C. योजना का क्रियान्वयन

D. पुन: जांचना (सत्यापन करना)

Ans- B

13. निम्न में से कौन – सा क्रम प्राकृत संख्याओं की योग सिखाने की शुरुआत के लि उपयुक्त होगा :

a). प्रासंगिक स्थिति के द्वारा एक अनुभव प्रदान करना

b). स्थितियों को चिन्हों से प्रदर्शित करना

c). स्थिति को मौखिक रूप से समझाना

d). चित्रों के माध्यम से स्थितियों को निरूपित करना

A. c, d, b, a

B. a, c, d, b

C. a, b, d, c

D. c, d, a, b

Ans- B

14. कक्षा – III में चतुर्थांश (1/4) की संकल्पना समझाने के लिए अध्यापक को कौन-से उचित अनुक्रम का अनुसरण करने की आवश्यकता है?

a). चतुर्थांश के प्रतीक को श्यामपट्ट पर लिखना ।

b). ठोस पदार्थ लेकर उसे चतुर्थांशों में बांटना ।

c). ‘चतुर्थांश’ को प्रदर्शित करने वाले चित्र दिखाना ।

A. a, c, b

B. b, c, a

C. c, a, b

D. a, b, c

Ans- B

15. न्यूमैन के त्रुटि विश्लेषण के पांच नियम हैं। ये यादृच्छिक क्रम में दिए गए हैं।

a) प्रश्न को समझना

b) गणितीय चिह्नों में रूपांतरण

c) प्रश्न को पढ़ना

d) उत्तर की प्रतिपादित करना

e) गणितीय कार्य-विधियों का निष्पादन करना ।

सही अनुक्रम वाले विकल्प का चयन कीजिए।

A. a,c, e, b, d

B. c, a, b, e, d

C. c, a, e, d, b

D. b, a, e, d, c

Ans- B 

आपके लिए अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट-

CTET 2022: बाल विकास एवं शिक्षण के अंतर्गत ‘जेंडर’ के महत्वपूर्ण टॉपिक से हमेशा पूछे जाते हैं, सीटेट में 1 से 2 सवाल, अभी पढ़े

CTET बाल विकास PYQ: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 में शामिल होने से पूर्व विगत वर्ष में, पूछे गए ‘बाल विकास’ के इन सवालों को, रट लीजिए

यहा हमने CTET परीक्षा के लिए CTET Math Pedagogy Question का अध्ययन किया है। सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Join us on Telegram – Click Here
Follow Facebook – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment