Site icon ExamBaaz

Hindi Bhasha Ka Vikas Important Questions (हिंदी भाषा का विकास)

Hindi Bhasha Ka Vikas Important Questions

Hindi Bhasha Ka Vikas Important Questions

Spread the love

Hindi Bhasha Ka Vikas Important Questions

 इस आर्टिकल में हम आपके साथ हिंदी भाषा के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (Hindi Bhasha Ka Vikas Important Questions)

शेयर कर रहे हैं, जोकि प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। आशा है यह प्रश्न आपके लिए उपयोगी साबित होंगे। 

1. तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाएँ किस भाषा-परिवार के अंतर्गत आती हैं?

 उत्तर:  द्रविड़ भाषा परिवार 

2. हिंदी खड़ीबोली गद्य के विकास में किस साहित्यकार ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई? 

उत्तर: सदल मिश्र 

3. भाषा का मूल या प्रारंभिक रूप कौन सा है? 

उत्तर:  मौखिक रूप

 4. खड़ीबोली हिंदी साहित्यिक धरातल पर किस शताब्दी में विकसित हुई?

उत्तर: उन्नीसवीं शताब्दी 

5. हिंदी को भारतीय संविधान में संघ की राजभाषा के रूप में कब मान्यता मिली? 

 उत्तर: 14 सितंबर, 1949 

6. आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी ने किस पत्रिका के माध्यम से खड़ीबोली हिंदी को परिष्कृत और परिमार्जित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई?

उत्तर: सरस्वती

7. मध्यकाल में राजकाज की भाषा के रूप में किस भाषा को मान्यता मिली  हुई थी? 

 उत्तर:  फारसी

8. संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी है?

उत्तर: अनुच्छेद 343 

9. ब्रजभाषा और अवधी किस काल की काव्य-भाषाएँ थीं?

 उत्तर: मध्यकाल

 10. आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं का विकास किससे हुआ? 

उत्तर: अपभ्रंश

 11. भारतीय आर्य भाषा-परिवार की भाषाओं का मूल स्रोत कौन सी भाषा है? 

 उत्तर:  वैदिक संस्कृत 

 12. ‘भोजपुरी’ मूलतः किस प्रदेश की बोली है? 

  उत्तर: बिहार

 13. मानक हिंदी का विकास किस बोली से हुआ? 

उत्तर:  खड़ीबोली हिंदी

14. उत्तर भारत की खड़ीबोली हिंदी दक्षिण में किस रूप में विकसित हुई?

 उत्तर:  दक्कनी हिंदी 

15. लिपि के विकास-क्रम में पहली लिपि है?

उत्तर:  चित्र लिपि 

16. आदिकाल में मैथिली का बड़ा कवि किसे कहा जाता है? 

उत्तर: विद्यापति 

17. कृष्ण-काव्य की भाव संपदा किस भाषा में व्यक्त हुई है? 

  उत्तर:  ब्रजभाषा 

18. ब्रजभाषा, खड़ीबोली, हरियाणवी, बुंदेली और कन्नौजी हिंदी बोलियों के किस वर्ग की हैं?

 उत्तर: पश्चिमी हिंदी

19. ‘हिंदी-हिंदुस्तानी’ के भाषा संबंधी विवाद में किसके नेतृत्व में हिंदी की विजय हुई? 

उत्तर:  पुरुषोत्तमदास टंडन 

ये भी जाने: हिन्दी के कवियों के उपनाम

 20. मुगल काल में हिंदी भाषा पर प्रभाव डालनेवाली भाषा कौन सी है?

 उत्तर: फारसी

21. देवनागरी लिपि में हिंदी के अतिरिक्त और कौन सी भाषा लिखी जाती है? 

उत्तर: मराठी 

22. पं. किशोरीदास वाजपेयी ने उन्नीसवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध को किस युग के नाम से अभिहित किया? 

उत्तर: लाल युग 

23.किस शताब्दी को हिंदी का ‘प्रचार युग’ कहा जाता है?

उत्तर: उन्नीसवीं शताब्दी 

24. हिंदी की ‘मंडियाली’ बोली का संबंध किससे है? 

 उत्तर: पहाड़ी (हिमाचली)

25. हिंदी की बोलियों को कितने वर्गों में रखा जाता है?

उत्तर: पाँच 

26. ‘बुंदेली’ और ‘कन्नौजी’ हिंदी की किस उपभाषा वर्ग की बोलियाँ हैं? 

 उत्तर: पश्चिमी हिंदी

27. ‘मेवाती’ और ‘हड़ौती’ बोलियाँ हिंदी में किस वर्ग की बोलियाँ हैं?

 उत्तर: राजस्थानी 

28. अधिकतर भारतीय भाषाओं की लिपियों का विकास किस प्राचीन लिपि से हुआ? 

 उत्तर:ब्राह्मी लिपि 

 29. हिंदी में किस भाषा के संदर्भ में ‘साधु भाषा’, ‘टकसाली भाषा’ तथा ‘परिनिष्ठित भाषा’ का प्रयोग होता था? 

उत्तर:मानक भाषा 

30. निम्न काव्य पंक्तियाँ किस कवि की हैं—‘जामैं रस कछु होत है, पढ़त ताहि सब कोय/बात अनूठी चाहिए भाषा कोऊ होय॥’

उत्तर: भारतेंदु हरिश्चंद्र 

31. पाणिनी ने किस ग्रंथ के द्वारा संस्कृत भाषा को एकरूपता देने का प्रयास किया? 

 उत्तर: अष्टाध्यायी 

32. पुरानी हिंदी को किस भाषा का समानार्थक माना गया?

उत्तर:अपभ्रंश

33. भाषा विज्ञान के किस खंड में ‘पद’ से वाक्य बनाने की प्रक्रिया का वर्णनात्मक, तुलनात्मक तथा ऐतिहासिक दृष्टि से अध्ययन होता है?

 उत्तर: वाक्य विज्ञान 

34. पालि-प्राकृत भाषाएँ किससे विकसित हुईं?

उत्तर:  वैदिक संस्कृत 

35. भाषा के संदर्भ में महात्मा गांधी ने किसका समर्थन किया? 

 उत्तर: हिंदुस्तानी 

36. खड़ीबोली का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर:  कौरवी 

37. अवधी बोली का केंद्र स्थान क्या है?

 उत्तर: अयोध्या 

38. अपभ्रंश को ‘पुरानी हिंदी’ कहनेवाले प्रथम लेखक कौन थे?

उत्तर:  चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’

ये भी पढे: हिंदी साहित्य से महत्वपूर्ण प्रश्न

39. अपभ्रंश के प्रथम महाकवि कौन हैं? 

 उत्तर: स्वयंभू

 40.पश्चिमी हिंदी का उद्भव किस अपभ्रंश से हुआ? 

 उत्तर:  शौरसेनी

 41. पूर्वी हिंदी की बोलियाँ अपभ्रंश के किस रूप से विकसित हुईं? 

उत्तर: अर्द्ध मागधी 

42. राजभाषा अधिनियम कब पारित किया गया था? 

 उत्तर: सन् 1963 

43. राजभाषा अधिनियम में संशोधन कब हुआ? 

उत्तर:  सन् 1967

44. वैदिक संस्कृत और लौकिक संस्कृत साहित्यिक भाषा काल में कोनसी जनभाषा थीं?

 उत्तर: प्राकृत

45. वाल्मीकि कृत रामायण एवं व्यास कृत महाभारत किस भाषा में लिखे गए?

उत्तर: संस्कृत

For The Latest Activities And News Follow Our Social Media Handles:

ये भी जाने : 


Spread the love
Exit mobile version