Muhavare In Hindi | मुहावरे और उनके अर्थ | Hindi Grammar For All Competitive Exams

Spread the love

Muhavare in Hindi (मुहावरे और उनके अर्थ)

इस पोस्ट में आप जानेंगे (Muhavare In Hindi ) हिंदी की प्रमुख मुहावरे  जो कि प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।  आशा है यह आप सभी के लिए उपयोगी साबित होगी।

मुहावरे किसे कहते हैं?

 कोई भी ऐसा वाक्यांश जो अपने साधारण अर्थ को छोड़कर विशेष अर्थ प्रगट करें  उसे मुहावरा  कहते हैं मुहावरा भाषा में चमत्कार उत्पन्न करता है,मुहावरा छोटा होता है  मुहावरा पूर्ण वाक्य नहीं होते है। 

  Read More 

हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण प्रश्न जो परीक्षा में पूछे जाते है!

Hindi Sahitya prashnottari

हिन्दी के कवियों के उपनाम

Muhavare In Hindi With Meaning

अंग से संबंधित मुहावरे

  •  अंग गिराना –  उत्साह ना दिखाना
  •  अंग उभारना – जवानी के लक्षण दिखाना
  •  अंग अंग टूटना –   थकान होना ( बदन में दर्द)
  •  अंग अंग फूला ना समाना –  अत्यधिक प्रसन्न होना
  •  अंग अंग फड़कना –  स्फूर्ति और उर्जा से परिपूर्ण

 अक्ल से संबंधित मुहावरे

  •  अक्ल के घोड़े दौड़ाना –  केवल कल्पनाएं करना
  •  अक्ल का दुश्मन –  मूर्ख
  •  अक्ल पर पत्थर पड़ना –  बुद्धि भ्रष्ट हो जाना
  •  अक्ल के घोड़े दौड़ाना –  तरह-तरह के विचार करना
  • अक्ल के पीछे लट्ठ लिए फिरना –  मूर्खतापूर्ण कार्य करना

 सिर से संबंधित मुहावरे

  •  सिर फिरना –  पागल होना
  •  सिर पर कफन बांधना –  मरने के लिए तैयार हो जाना
  •  सिर नीचे होना –  लज्जित होना
  •  सिर खुजलाना –  बहाना बनाना
  •  सिर पर आ जाना –  नजदीक आ जाना
  •  सिर  मढना – जिम्मेदार बनना
  •  सिर पर सवार होना –  पीछे पड़ना
  •  सिर्फ खपाना\ मारना –  किसी विषय के चिंतन में परेशान

 नाक से संबंधित मुहावरे

  •  नाक में दम करना –  बहुत तंग करना
  •  नाक रखना –  मान रखना
  •  नाक रगड़ना –  दीनता दिखाना
  •  नाक  कटना –  प्रतिष्ठा नष्ट करना
  •  नाक पर मक्खी न बैठने देना –  अपने पर आंच ना आने देना
  •  नाक पर गुस्सा –  तुरंत गुस्सा आना
  •  नाक का बाल होना –  अधिक प्रिय होना
  •  नाक काटना – बदनाम करना

दांत से संबंधित मुहावरे (Muhavare In Hindi )

  •  दांत गिनना  –  उम्र पता करना
  •  दांत खट्टे करना –  हराना
  •  दांत काटी रोटी –  घनिष्ठता, पक्की मित्रता
  •  दांत पीसना –  बहुत ज्यादा गुस्सा करना
  •  दांत से दांत बजाना –  बहुत  जाड़ा लगना
  •  दांत गड़ाना –   पाने की उत्कृष्ट इच्छा
  • दांतों का मैल ना होना –  अत्याधिक निर्धन या कंगाल
  •  दांतो तले उंगली दबाना –  चकित होना

 गले से संबंधित मुहावरे

  •  गला घोंटना –  अत्याचार का
  •  गला   फसाना –  बंधन में पढ़ना
  •  गले  मढना –  जबरदस्ती काम सौपना
  • गले लगाना –  प्रेम से आलिंगन करना
  •  गला छूटना –  छुटकारा पाना
  •  गले का हार होना –  बहुत प्यारा होना
  •  गले पड़ना –  जबरन आश्रय लेना
  • गला  फसना –  घाटे के काम में फसना

 बाल से संबंधित मुहावरे

  •  बाल की खाल निकालना –  बात की  तह तक जाना
  •  बाल धूप में सफेद –  अनुभवी होना

 आंसू से संबंधित मुहावरे

  •  आंसू पीना –  दुख सहना
  •  आंसू  पोंछना – धीरज बधाना

 गाल एवं  होंठ से संबंधित मुहावरे

  • होंठ बिचकाना – नापसंद करना
  • होंठ  सी लेना –  चुप हो जाना
  • होंठ  कांपना –  गुस्सा होना
  •  गाल फुलाना –  रूठना
  •  गाल बजाना –  बहुत बोलना
  •  गाल लाल होना-  शर्मा जाना 

मुंह से संबंधित मुहावरे

  •  मुंह दिखाना –  सामने प्रत्यक्ष होना
  •  मुंह धोना –  आशा ना करना
  •  मुंह ताकना –  सहायता की आशा करना
  •  मुंह लटकना –  उदास होना
  •  मुंह फुलाना –  रूठना
  •  मुंह देखी करना –  पक्षपात करना
  •  मुंह खोलना –  मांगना
  •  मुंह की खाना –  बुरी तरह परास्त होना
  •  मुंह काला  करना – बदनाम करना
  •  मुंह बंद करना –  चुप कर देना
  •  मुंह उतरना –  उदास होना
  •  मुंह  रखना –  मान रखना
  •  मुंह में पानी भर आना –  दिल ललचाना
  •  मुंह खून  लगना –  रिश्वत लेने की आदत पड़ जाना
  •  मुंह तोड़ जवाब देना –  कड़ा उत्तर देना
  •  मुंह पर कालिख पोतना –  कलंक लगाना

गर्दन से संबंधित मुहावरे

  •  गर्दन झुकाना –  लज्जित होना
  •  गर्दन पर छुरी फेरना –  हानि पहुंचाना\ अत्याचार करना
  •  गर्दन पर सवार होना –  पीछा ना छोड़ना
  •   गर्दन उठाना –  प्रतिवाद करना

 कान से संबंधित मुहावरे

  •  कान पकना –  ऊब जाना
  •  कान  पकड़ना –  ना करने की प्रतिज्ञा करना
  •  कान में पड़ना –  सुनने में आना
  •  कान लगाना –  ध्यान देना 
  • कान खड़े करना –  चौकन्ना होना
  •  कान खाना –  शोर मचाना
  •  कान कतरना –  बहुत चतुर होना
  •  कान पर जूं न रेंगना –  कोई असर ना होना
  •  कान का कच्चा होना –  शीघ्र विश्वास करना
  •  कान फूंकना –  बहकाना
  • कान में तेल डालना –  कुछ ना सुनना
  •  कान भरना –  चुगली करना

कलेजा, दिल एवं छाती से संबंधित मुहावरे

  •  कलेजे का टुकड़ा –  बहुत प्यारा
  •  कलेजा टूक – टूक  होना  -अत्याधिक दुख होना
  •  कलेजा थाम कर रह जाना –  मन मसोस कर रह जाना
  •  कलेजा धक-धक करना –  डरना
  •  कलेजा छलनी होना –  बेहद व्यधित करना
  • कलेजे पर पत्थर रखना –  विपत्ति में धैर्य धारण करना
  •  कलेजा मुंह में आना –  बहुत दुखी होना
  •  कलेजा ठंडा होना –  संतुष्ट होना
  •  कलेजे पर हाथ रखना –  अपने दिल से पूछना
  •  कलेजे पर सांप लोटना –  ईर्ष्या से जलना
  •  कलेजा जलना –  तीव्र असंतोष होना
  •  दिल बैठ जाना –  निराश हो जाना
  •  दिल कड़ा करना –  साहस  करना
  •  दिल का बादशाह –  बहुत उदार
  •  दिल थामन –  ढांढस रखना
  •  छाती जलना –  दुख होना
  •  छाती पीटना –  दुख से व्याकुलता प्रगट करना
  •  छाती पर मूंग दलना –  दुख देना
  •  छाती पर सांप लोटना –  ईर्ष्या से अत्यंत दुखी होना

आंख से संबंधित मुहावरे (Muhavare In Hindi )

  •  आंख उठाना –  देखने की हिम्मत करना
  •  आंख लगना –  नींद आना
  •  आंख लगाना –  प्रेम भरी दृष्टि से देखना
  •  आंखें  पपराना – बहुत प्रतीक्षा करना
  •  आंखें सेकना –  देख कर सुख का अनुभव करना
  •  आंखें तरेरना –  क्रोध दर्शाना
  • आंखें  गड़ाना –  बुरी नियत से देखना
  •  आंख गड़ना –  लेने का लोभ  होना
  •  आंखें फेरना –  प्रतिकूल हो ना
  •  आंख बचाना –  कतराना
  •  आंखें बदल जाना –  अपनापन ना रहना
  •  आंखों  पर पर्दा  पड़ना –  जानकारी ना होना
  •  आंखें फाड़ कर देखना –  खूब गौर से देखना
  •  आंखें लाल पीली करना –  क्रोध करना
  •  आंखें चमकना –  प्रसन्न होना
  •  आंख की किरकिरी होना –  आंखों में खटकना
  •  आंखों का तारा होना –  बहुत प्रिय
  •  आंखें मूंदना –  मर जाना
  •  आंखों में खून उतरना –  अत्यधिक क्रोधित होना
  •  आंखों में धूल झोंकना –  धोखा देना
  •  आंखें चुराना –  नजर बचाना\  छिपना
  • आंखें चार होना –  प्रेम होना\ आमने सामने होना 
  • आंखों में चर्बी छाना –  घमंड होना
  •  आंखों में सरसों फूलना –  बहुत खुश होना
  •  आंख बदलना –  विरुद्ध हो जाना
  •  आंख मारना –  इशारा करना
  •  आंखों का कांटा –  अप्रिय व्यक्ति
  •  आंखों में समाना –  दिल में बस जाना
  •  आंख  खुलना –  होश आना
  •  आंखों में गिरना –  सम्मानरहित होना 

पेट, पीठ एवं कमर से संबंधित मुहावरे

  •  पेट काटना –  अपने भोजन को बचाना
  •  पेट दिखाना –  भूखे होने का संकेत करना
  •  पेट का पानी ना पचना –  बात बिना कहे शांति ना मिलना
  •  पेट में आग लगना –  बहुत भूख लगना
  •  पेट में चूहे कूदना –  जोर की भूख लगना
  •  पेट में दाढ़ी होना –  बचपन से ही समझदार होना
  •  पीठ दिखाना –  हार कर भागना
  •  पीठ ठोकना –  शाबाशी देना
  •  पीठ फेरना –  सहायक  न रहना
  •  पीठ पर होना –  सहायक होना
  •  कमल ढीली होना – कमजोर होना 
  • कमर  कसना –  तैयार होना
  •  कमर टूटना –  हिम्मत हारना

पांव, टांग, घुटना एवं तलवा से संबंधित मुहावरे (muhavare in hindi with meaning)

  •  पांव  फिसलना –  गलती होना
  •  पांव भारी होना –  गर्भवती होना
  •  पांव पटकना –  गुस्सा जाहिर करना
  •  टांग पसार कर सोना –  निश्चिंत होकर सोना
  •  टांग अड़ाना –  दखल देना
  •   तलवा  चाटना –  खुशामद करना
  •  तलवा खिपाना –  चलते चलते थक जाना
  •  तलवों में आग लगना –  अत्यधिक क्रोधित होना
  •  घुटने टेकना –  हार मानना
  •  घुटने पर हाथ देकर बैठना –  बिना काम का होना

 जबान से संबंधित मुहावरे

  •  जबान देना –  वादा करना
  •  जबान चलाना –  बहुत बोलना
  •  जबान को लगाम देना –  बोलने पर नियंत्रण करना
  •  जबान ना खुलना –  बोलने का साहस ना होना
  •  जबान  तालू से  सटना –  न बोल पाना
  • ये भी जाने : Important Stadium of India

हाथ, बाहें, अंगूठा एवं  अंगुली से संबंधित मुहावरे

  •  हाथ पसारना –  मांगना
  •  हाथ मलना –  अफसोस करना
  •  हाथ काटना –  अधिकार समाप्त करना
  •  हाथ पर हाथ धरकर बैठना –  अकर्मण्य होना\ निकम्मा
  •  हाथ पांव ठंडा होना –  भय से स्तब्ध होना
  •  हाथ खाली होना –  पास में पैसे ना होना
  •  हाथ धोकर पीछे पड़ना –  किसी के विरोध में लग जाना
  •  हाथ पीले करना –  शादी करना
  •  हाथ पैर मारना –  काफी प्रयत्न करना
  •  दाहिना हाथ –  महत्वपूर्ण संबल
  •  हाथ डालना –  किसी काम में दखल देना
  •  अंगूठा चूसना – खुशामद करना
  •  उंगली उठाना –  दोष निकालना, कलंकित करना
  •  उंगली पर नचाना –  वश में करना
  •  बांह पकड़ना – अपनाना
  • बांह  पुजाना – बहादुरी के लिए सम्मानित
  • बांह  टूटना –  असहाय होना, सहारा ना रहना
  •  हाथ पीछे खींचना –  साथ ना देना

मन से संबंधित मुहावरे

  •  मन मिलना –  मित्रता होना
  •  मन मारकर बैठना –  निराश होना
  •  मन में लहू  खाना –  काल्पनिक प्रसन्नता में रहना
  •  मनमौजी होना –  अपने मन का करने वाला
  • ये भी जाने : GI TAG 2020 List In Hindi

मूंछ एवं  खून से संबंधित मुहावरे 

  •  मूंछ उखाड़ना –  घमंड तोड़ना
  •   मूंछ पर ताव देना –  घमंड प्रदर्शित करना
  •  खून चूसना –  शोषण करना
  •  काटो तो खून नहीं –  अत्याधिक भयभीत होना
  •  खून पसीना एक करना –  बहुत मेहनत करना
  •  खून खौलना –  बहुत  गुस्सा  आना
  •  खून का प्यासा –  मारने पर उतारू

 पसीना से संबंधित मुहावरे

  •  पसीना पसीना होना –  बहुत लज्जित होना
  •  पसीने की कमाई –  मेहनत की कमाई
  •  पसीने की जगह खून बहाना –   छोटे उपकार के बदले बड़ा उपकार

चांदी से संबंधित मुहावरे

  •  चांदी होना –  खूब लाभ होना
  •  चांदी का जूता मारना –  रिश्वत देना
  •  चांदी की ऐनक  लगाना – घूस लेकर ही  काम करना

ईट एवं आग से संबंधित मुहावरे

  •  ईट का जवाब पत्थर से देना –  करारा जवाब देना
  •  आग में घी डालना –  क्रोध भड़काना
  •  आग बबूला होना –  बहुत गुस्सा आना
  •  आग से खेलना –  वीरता पूर्ण कार्य करना
  •  अंगार बनना –  लाल होना
  •  अंगारों पर लोटना –  दुख सहना
  •  अंगारे उगलना –  अत्यधिक क्रोध करना

 घर से संबंधित मुहावरे

  •  घर बोल उठना –  घर में रौनक आना
  •  घर कर लेना –  स्थाई निवास बना लेना
  •  घर बार देखना –   गृहस्थी संभालना

एक, दो एवं नौ नंबर से  संबंधित मुहावरे

  •  एक से  इक्कीस होना – फलना फूलना
  • एक लाठी से हांकना  – भले बुरे से एक जैसा व्यवहार करना
  • एक आंख से देखना –  समदृष्टि रखना
  • दो टूक बात करना –  स्पष्ट कह देना
  •  दो कौड़ी का आदमी –   तुच्छ आदमी
  •  नौ दो ग्यारह होना –  भाग जाना

 घी और कांटे से संबंधित मुहावरे

  • घी खिचड़ी होना –  परस्पर मेलजोल होना
  •  कांटे बिछाना –  काम में अड़चन पैदा करना
  •  कांटा दूर होना –  बाधा समाप्त होना 

♦ परीक्षा मे अक्सर पूछे जाने वाले मुहावरे ♦

नाच नचाना – तंग करना

पेट में चूहे कूदना – बहुत जोरो की भूख लगना

पट्टी पढ़ाना – बुरी राय देना

पहाड़ टूट पड़ना – घोर विपत्ति आ पड़ना

पौ बारह होना – खूब लाभ होना

पांचों उँगलियाँ घी में – पुरे लाभ में

पगड़ी रखना – इज्जत बचाना

फूलना-फलना – कुलवान या धनवान होना

बरस पड़ना – किसी पर गुस्सा निकलना

बाँसों उछलना – बहुत ख़ुशी

बाजी मारना – जीतना या आगे निकल जाना

बट्टा लगाना – कलंक लगाना

बाजार गर्म होना – काम में तेजी

बाँछे खिलना – अत्यधिक प्रसन्न होना

भाड़े का टट्टू – पैसे का गुलाम

भीगी बिल्ली बनना – दबना याडर से दुबकना

मक्खियाँ मारना – बेकार बैठे रहना

मैदान मारना – लड़ाई जीतना

मोटा असामी – मालदार

मुट्ठी गर्म करना – घूस देना

रंग जमाना – धाक जमाना

रंग लाना – प्रभाव उत्पन्न करना

रंग बदलना – परिवर्तित होना

रास्ता देखना – इंतजार करना

रोंगटे खड़े होना – चकित या भयभीत होना

लकीर का फ़कीर होना – पुरानी प्रथाओं पर ही चलना

लोहा मानना – श्रेष्ठ समझना

लेने के देने पड़ना – लाभ के बदले हानि होना

श्रीगणेश करना – शुभारम्भ करना

सफ़ेद झूठ – सरासर झूठ

सार्ड हो जाना – डरना या मरना

सांप-छछूंदर की हालत होना – दुविधा में पड़ना

सिक्का जमाना – प्रभाव जमना

सवा सोलह आने सही – पूरी तरह सही होना

हाथ मलना – पछताना

हवा हो जाना – भाग जाना

हवा का रुख देखना – समय की गति पहचान कर काम करना

हुक्का पानी बंद करना – बिरादरी से निकाल देना

हथेली पर सरसों जमाना – जल्दबाजी करना

हाथ धो बैठना – गवा देना हाथ पीले करना

हाथ पैर मारना – काफी प्रयत्न करना

हाथ के तोते उड़ना – स्तब्ध होना

हथियार डाल देना – हार मान लेना

अगर आपको यह Muhavare in hindi (मुहावरे और उनके अर्थ) पसंद आए हो तो इसे अपने मित्रों के साथ अवश्य सांझा कीजिए ,ताकि उन्हें भी इसका लाभ प्राप्त हो सके इस को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद आगामी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आपको शुभकामनाएं!!!!  

[To Get latest Study Notes  &  NEWS UPDATE Join Us on Telegram- Link Given Below]

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment