Khelo India Youth Games 2020 Current Affairs Questions
इस पोस्ट मे हम Khelo India Youth Games 2020 Current Affairs Questions का अध्ययन करेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण का आयोजन गुवाहाटी असम में किया गया। वर्ष 2020 के खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में 10 जनवरी से 20 जनवरी तक किया गया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र ने 256
पदक के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही हरियाणा ने कुल 200 पदक के साथ दूसरे स्थान पर एवं नई दिल्ली ने 122 पदक को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की सबसे सफल महिला खिलाड़ी असम के शिवांगी शर्मा रही जिन्होंने तैराकी में पांच स्वर्ण और दो रजत पदक जीते।
प्रथम स्थान – महाराष्ट्र (कुल -256 पदक)
स्वर्ण पदक – 78
रजत पदक – 77
कांस्य पदक – 101
द्वितीय स्थान – हरियाणा (कुल -200 पदक)
स्वर्ण पदक – 68
रजत पदक – 60
कांस्य पदक – 72
तृतीय स्थान नई दिल्ली (कुल – 122 पदक)
स्वर्ण पदक – 39
रजत पदक – 36
कांस्य पदक – 47
Khelo India Youth Games 2020 Current Affairs
खेलो इंडिया यूथ गेम्स से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
(Khelo India Youth Games 2020 Question Answer)
प्रश्न1 खेलो इंडिया यूथ गेम्स इस मंत्रालय के द्वारा आयोजित किया जाता है?
उत्तर- युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के द्वारा
प्रश्न2 युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के मंत्री कौन है?
उत्तर- किरण रिजिजू (यहां अरुणाचल west से लोकसभा सांसद हैं)
प्रश्न3 खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 के शुभंकर और लोगो एवं जर्सी का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?
उत्तर- असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल एवं खेल मंत्री किरण रिजिजू के द्वारा
प्रश्न4 वर्ष 2020 के खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर क्या था?
उत्तर- जय और विजय
प्रश्न5 वर्ष 2020 के खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कितने नए खेल शामिल किए गए?
उत्तर- दो (Cycling और Lawn Balls)
प्रश्न6 खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 में कुल कितने खेल खेले गए?
उत्तर- 20
प्रश्न7 खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत कब से हुई?
उत्तर- वर्ष 2018 से
प्रश्न8 वर्ष 2020 में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स का यह कौन सा संस्करण था?
उत्तर- तीसरा
प्रश्न9 खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 में कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर रहा?