MP Current Affairs February 2019 (मप करंट अफेयर्स इन हिंदी 2019)

Spread the love

Madhya Pradesh Current Affairs February 2019

(मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स)

 नमस्कार दोस्तों आज हम आपके साथ फरवरी 2019 का मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स (MP CURRENT AFFAIRS February 2019 ) साथ शेयर कर रहे हैं। जो की आने वाली सभी परीक्षाओं  जैसे MPPSC, MPSI, MP TET,Mp Police के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। मध्यप्रदेश में होने वाली सभी परीक्षाओं में (MP Current Affairs February 2019 )
मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स 2018 से संबंधित प्रश्न पूछे जा रहे हैं.  इसी को ध्यान में रखते हुए हमने यह बहुत ही महत्वपूर्ण Madhya Pradesh current affairs February 2019 आपके सामने प्रस्तुत किए हैं। आशा है, की यह MP Current Affairs आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होंगे।

मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स जनवरी से सितंबर माह- 2019  PDF E-book DOWNLOAD करे click here 




Madhya Pradesh Current Affairs February 2019 (मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स)

1. मध्य प्रदेश में 29 वी राष्ट्रीय जूनियर एवं सब जूनियर कयाकिंज-कनोईग प्रतियोगिता का शुभारंभ कहां पर किया गया?

उत्तर –  भोपाल में

व्याख्या-  मध्य प्रदेश के खेल मंत्री जीतू पटवारी द्वारा 30 जनवरी 2019 को  भोपाल के छोटे तालाब में आयोजित 29 वें राष्ट्रीय जूनियर और सब जूनियर कयाकिंज-कनोईग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।  

2. अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा का दीक्षांत समारोह कब मनाया  गया?

उत्तर- 1 फरवरी 2019

व्याख्या-  अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कुलपति के. एन.एच यादव है। विंध्य क्षेत्र के रीवा जिला मुख्यालय में स्थित अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 1 फरवरी 2019 को आयोजित किया गया विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।विश्वविद्यालय का नाम कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह के नाम पर रखा गया है । जो कि मिट्टी के एक प्रतिष्ठित पुत्र और एक स्वतंत्र सेनानी है विश्वविद्यालय की स्थापना 20 जुलाई 1968 को हुई थी और इसे फरवरी 1972 में यूजीसी की मान्यता  प्राप्त हुई थी।

3. संस्कृत भारती कार्यकर्ताओं का मध्य भारत प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन कहां पर किया जा रहा है?

उत्तर- भोपाल में।

व्याख्या-  यह सम्मेलन 1 फरवरी से 3 फरवरी 2019 तक भोपाल के डिपो चौराहा स्थित ठेगडी भवन में आयोजित किया गया। संस्कृत भाषा की पठन-पाटन को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने व हर पीढ़ी को के व्यक्ति को संस्कृत अध्ययन हेतु प्रोत्साहित करने के लिए विगत 35 वर्षों से प्रयासरत” संस्कृत भारती” अखिल भारतीय स्तर पर एवं साथ ही विदेशों में भी कार्यशील है।

Also Read: मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स (Madhya Pradesh current affairs 2018) part-1

3. मध्य प्रदेश का एकमात्र रेलवे जोन पश्चिम मध्य रेलवे का मुख्यालय कहां पर स्थित है?

उत्तर-  जबलपुर

व्याख्या- मध्य प्रदेश का एकमात्र पश्चिम रेलवे का मुख्यालय जबलपुर में स्थित है इस जोन की स्थापना 1 अप्रैल 2013 को की गई थी यह भारत के 17 रेलवे जोनों में से एक है।

4. मध्य प्रदेश में अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को निशुल्क आवासीय शिक्षा योजना का पॉलिटेक्निकल कॉलेज( महाविद्यालय) कहां पर स्थित है?

उत्तर- हरसूद, झाबुआ, मंडला

व्याख्या- मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ की अध्यक्षता में 1 फरवरी 2019 को संपन्न हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में एकलव्य पॉलिटेक्निक  योजना के तहत मध्य प्रदेश की तीन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय हरसूद मंडला एवं झाबुआ में अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को निशुल्क आवासीय शिक्षा योजना का लाभ देने का निर्णय किया गया।


5. महेश्वर में तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया?

उत्तर- सांस्कृतिक मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी

व्याख्या-  4 फरवरी 2019 को खरगोन जिले की देवी अहिल्या घाट माहेश्वर में तीन दिवसीय निर्माण उत्सव का शुभारंभ सांस्कृतिक मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधो के द्वारा किया गया। 

6. मध्यप्रदेश में भूमिहीन पुजारियों को कितने रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा?

उत्तर- 3000 रुपए

व्याख्या- 5 एकड़ तक की भूमि वाले मंदिरों के पुजारियों को 700  रुपए से 2100 रुपए प्रति माह और 10 एकड़ तक भूमि वाले पुजारियों को 520 रुपए प्रति माह से बढ़ाकर1560 रुपए कर दिया गया है। मध्यप्रदेश में ऐसे मंदिर के पास कोई भूमि नहीं है। वहां के पुजारियों को पहले 1000 रुपए मानदेय दिया जाता था। जिसे बढ़ाकर अब 3000 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है।

7. अखिल भारतीय सिविल सेवा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कहां पर किया जाएगा?

उत्तर-   भोपाल में

व्याख्या- 1 फरवरी 2019  को भोपाल की टीटी नगर स्टेडियम में स्थित मार्शल आर्ट हॉल में इसका शुभारंभ किया गया इस प्रतियोगिता में 15 राज्यों के पुरुष तथा 9 राज्यों की महिला खिलाड़ी की टीमों भागीदारी की

8. भोपाल मेमोरियल अस्पताल के रक्त संग्रहण चलित वाहन का लोकार्पण किसके द्वारा किया गया?

उत्तर- भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री श्री आरिफ अकील।

व्याख्या-  2 फरवरी 2019 को रक्त संग्रहण चलित वाहन ई का लोकार्पण किया गया।

9.  9 वी ऑल इंडियन यूनिवर्सिटी वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के कौन से खिलाड़ी ने रजत पदक जीता है?

उत्तर- दिव्या पवार एवं जिजेशा शाह राजपूत।

व्याख्या-  दिव्या पवार ने सम्मानित किलोग्राम भार वर्ग एवं  जिजेशा शाह राजपूत ने 81 किलोग्राम भार वर्ग में यह पदक अर्जित किए हैं।

10. अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन कहां पर किया  गया?

उत्तर-  धार में



व्याख्या-  धार में स्थित भक्तामर महातीर्थ अभ्युदयधाम पर विशाल अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 4 फरवरी से 11 फरवरी 2019 तक किया जाएगा इसके अंतर्गत साथ प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा परिसर  में स्थित मंदिर में की जाएगी 15 वर्ष बाद यह दूसरा प्रतिष्ठा महोत्सव है।

11.  मध्य प्रदेश में खाद्य सुरक्षा दाल वितरण योजना का शुभारंभ कब किया गया?

उत्तर- 4 फरवरी 2019

व्याख्या- मध्य प्रदेश के 01  लाख 17 हजार परिवार इस योजना से लाभान्वित होंगे इस योजना के अंतर्गत हर पात्र परिवार को 4 किलोग्राम के हिसाब से  दाल का वितरण किया जाएगा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा 4 फरवरी 2019 को ग्वालियर से मध्य प्रदेश खाद्य सुरक्षा दाल वितरण योजना का शुभारंभ किया गया।

12. उत्कृष्ट उधमिता के लिए नेशनल अवार्ड से मध्य प्रदेश  में किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर-  नरेश चौरसिया

व्याख्या-छतरपुर की व्यावसायिक कंपनी के द्वारा डायरेक्टर नीरज चौरसिया को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

13. मध्य प्रदेश की किस स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को” द वन ग्लोब अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस” दिया गया है?

उत्तर –  इंदौर स्मार्ट सिटी को

व्याख्या-  इंदौर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को” द वन नोबेल अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस”से नवाजा गया इस अवार्ड की शुरुआत वर्ष 2012 में की गई थी।

14. मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा सप्ताह कब शुरू किया गया?

उत्तर-  4 फरवरी 2019

व्याख्या- 4 फरवरी 2019 को  मध्यप्रदेश में ” सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा” सिंपल राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई।

15. हाल ही में मध्य प्रदेश का कौन सा अभ्यारण राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया है?

उत्तर-  कूनो पालनपुर अभ्यारण  श्योपुर

व्याख्या-  मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा कूनो अभ्यारण को राष्ट्रीय उद्यान बनाने के लिए शिवपुरी से जोड़कर 113 किलोमीटर का क्षेत्रफल बढ़ाया जाएगा 2003 में  कूनो अभ्यारण की स्थापना की गई थी।

16. मध्यप्रदेश में मोगली उत्सव 2019 कब से कब तक मनाया जाएगा?

उत्तर-  24 मार्च से 30 मार्च 2019 तक

व्याख्या- मोगली उत्सव में प्रत्येक जिले से 8 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव 2019 का आयोजन मध्य प्रदेश के 6 राष्ट्रीय उद्यानों में 24 मार्च से 30 मार्च 2019 तक होगा ।

17. हाल ही में साउथ अफ्रीका में खनिज निवेशक सम्मेलन में मध्यप्रदेश के कौन से मंत्री शामिल हुए थे?

उत्तर-  खनिज मंत्री श्री प्रदीप जयसवाल

व्याख्या-  मध्य प्रदेश के खनिज मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल साउथ अफ्रीका के केपटाउन शहर में विश्व स्तरीय निवेशक सम्मेलन में शामिल हुए।

18. मध्य प्रदेश में 8 से 9 फरवरी 2019 को विशाल रोजगार मेला कहां पर लगेगा?

उत्तर-  ग्वालियर

व्याख्या-   ग्वालियर केआदर्श विज्ञान महाविद्यालय  8 फरवरी 1 फरवरी 2019 को विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा इसमें निजी क्षेत्र की लगभग डेढ़ दर्जन कंपनियां भर्ती के लिए आ रही है।

19. “गजरथ महोत्सव” का आयोजन मध्य प्रदेश में कहां पर किया जाएगा?

उत्तर-  जबलपुर

व्याख्या-  गजरथ महोत्सव जैन धर्म से संबंधित है इस महोत्सव के अंतर्गत भगवान मुनि सुब्रत नाथ के जन्म कल्याणक हेतु 5 एकड़ भूमि में अयोध्या नगरी की रचना की जा रही है यह महोत्सव 17 फरवरी से 23 फरवरी 2019 तक आयोजित होने जा रहा है।

20.  स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश में बेरोजगारों को प्रतिमाह कितने रुपए दिए जाएंगे ?

उत्तर-  4000 रुपए

व्याख्या-  इस योजना के अंतर्गत शहरी गरीब बेरोजगारों को 100 दिन का रोजगार युवा स्वाभिमान योजना के अंतर्गत दिया जाएगा इस योजना के अंतर्गत पंजीयन 10 फरवरी 2019 से प्रारंभ होगा एवं फरवरी महीने में ही रोजगार तथा कौशल विकास का प्रशिक्षण देने का कार्य भी शुरू किया जाएगा 21 से 30 वर्ष तक के बेरोजगार युवाओं को यह भत्ता मिलेगा।

इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर अवश्य कीजिए क्योंकि इसमें हमने  व्यापम एवं MPPSC की परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण Madhya Pradesh Current Affairs को कवर किया है. अगर आप भी मध्य प्रदेश के किसी भी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं. तो आपके लिए यह पोस्ट बहुत ही महत्वपूर्ण है और अधिक जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट exambaaz.com को बुकमार्क अवश्य कर लीजिए।

For More Udate like our Facebook Page… 

अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप हमारी FACEBOOK को भी लाइक कर सकते हैं  इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते रहने के  लिए हमारी वेबसाइट exambaaz.com  को विजिट करते रहिएगा!! इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!!!

Mp Gk Related Post:

 




Spread the love

Leave a Comment