(Latest*) MP Current Affairs 2021 | म.प्र. करंट अफेयर्स

Spread the love

MP Current Affairs 2021: किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए करंट अफेयर्स एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय होता है, क्योंकि इससे संबंधित प्रश्न परीक्षाओं में विशेष रूप से पूछे जाते हैं, बात की जाए राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तो इन परीक्षाओं में उस राज्य से संबंधित समसामयिकी घटनाक्रम के अंतर्गत प्रश्न पूछे जाते हैं।

 इस आर्टिकल में हम मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स 2021 आपके साथ शेयर कर रहे है। जो कि मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली आगामी प्रतियोगी परीक्षा जैसे Mp Police Constable, MPPSC, MP TET Grade 3, mppeb group 2 एवं PEB द्वारा आयोजित अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यदि आप मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने जा रहे हैं, तो नीचे दिए गए करंट अफेयर्स का अध्ययन आपको अवश्य करना चाहिए आगामी परीक्षा हेतु आप सभी अभ्यार्थियों को शुभकामनाएं!!!

मध्य प्रदेश खेल पुरस्कार 2020

MP  Budget 2021 Important Facts

मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स 2021 (MP Current Affairs 2021)

Q. दिल्ली में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता में भारत को रजत पदक किसने दिलाया? 

उत्तर- ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर 

Q. मध्यप्रदेश में नवीनीकरण ऊर्जा की क्षमता कितनी है?

उत्तर- 5044  मेगावाट 

Q. शगुन वेब पोर्टल की शुरूआत किस विभाग के द्वारा की गई?

उत्तर-  मानव संसाधन विकास मंत्रालय 

Q. आगामी बारिश के मौसम में वन विभाग द्वारा प्रदेश में कितने  पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है?

उत्तर- 5  करोड़

Q. कथक और शास्त्र पर विश्व की पहली इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किस शहर में किया गया?

 उत्तर- इंदौर

Q.  हाल ही में दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय की ओर से राष्ट्रीय दुष्यंत अलंकरण से किसे सम्मानित किया? 

 उत्तर– मुकेश वर्मा

Q.  हाल ही में मध्य प्रदेश के नंदकुमार सिंह चौहान का निधन हो गया वह किस लोकसभा सीट से सांसद थे? 

 उत्तर- खंडवा 

Q. हाल ही में किसे मध्यप्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

 उत्तर-  अजीत प्रकाश श्रीवास्तव 

Q मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खंडवा के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का नाम बदल कर क्या रखने की घोषणा की है? 

 उत्तर- नंद कुमार सिंह चौहान 

Q. भारत सरकार के द्वारा किस अकादमी को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा दिया जाएगा?

 उत्तर-  राज्य महिला हॉकी अकादमी

Q.  मध्य प्रदेश के किस स्थान पर पुरातत्व विशेषज्ञों ने परमार  कालीन एक  हजार  साल पुराना शिव मंदिर खोजा है?

 उत्तर- उज्जैन 

Q. इंदौर में आयोजित  हुए 23वे  मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कितने गोल्ड जीता है?

 उत्तर-हिसान उर रहमान

Q. मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड “चरखा खादी मेला 2021” का आयोजन 7 मार्च से 16 मार्च 2021 तक कहां पर किया जाएगा?

 उत्तर- भोपाल में 

Q. विश्व धरोहर “ खजुराहो” में अंतरराष्ट्रीय  ख्याति प्राप्त ‘ खजुराहो नृत्य समारोह’ का  शुभारंभ किसके द्वारा किया जाएगा?

 उत्तर-  उषा ठाकुर (सांस्कृतिक,  पर्यटन और अध्यात्म मंत्री)

Q. सीनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता  ग्रेड वन (एडवांस)  में उपलब्धि हासिल करने वाले मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के पहले खिलाड़ी बन गए हैं?

 उत्तर-  प्रणय खरे 

Q. कौन से जिले में पुलिस मुख्यालय में डाकुओं पर अपनी कहानियों को प्रदर्शित करने के लिए एक पुलिस संग्रहालय लांच किया गया है?

 उत्तर-  भिंड जिले में 

Q. लोगों से प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा करने और उसे उसे रिसाइकिल करने के लिए कौन सी नगर निगम  के द्वारा “ प्लास्टिक राक्षस” बनाया है?

 उत्तर- इंदौर नगर निगम 

Q. भारतीय वन सर्वेक्षण 2019 की रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में अति सघन वन क्षेत्र में कितनी वृद्धि हुई है?

 उत्तर- 2137 वर्ग किलोमीटर

Q. राजमार्ग एवं परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा तैयार IRAD  ऐप का प्रयोग मध्य प्रदेश के कितने जिलों में किया जाना प्रस्तावित किया गया है?

 उत्तर- 11

Q. मध्यप्रदेश के कितने अनुसूचित जाति बहुल ग्रामों का चयन आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किए जाने के लिए किया गया है? 

 उत्तर- 1033

Q. मध्यप्रदेश में जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों के शैक्षणिक सुधार के लिए कितने विशिष्ट आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं?

 उत्तर- 126 

Q. मध्यप्रदेश के कितने किस जिले में मेगा इंटीग्रेटेड टैक्सटाईल रीजन विकसित किया जाएगा? 

 उत्तर- रतलाम 

Q. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 फरवरी 2021 को दीनदयाल चलित रसोई वाहन को किस शहर मैं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया? 

 उत्तर- ग्वालियर

Q. “मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना” का शुभारंभ  कब किया गया?

 उत्तर-  7 फरवरी 2021

Q. मध्य प्रदेश का पहला सरकारी ओल्ड एज होम कहां पर बनाया जा रहा है?

 उत्तर-  भोपाल

Q. हाल ही में किस संभाग में फुटपाथ पर रहने वालेलोगों और शिक्षकों के पुनर्वास के लिए ‘ दीनबंधु अभियान’ शुरू  किया गया है?

 उत्तर-  इंदौर संभाग

Q. देश का पहला राज्य जहां संग्रहालय और स्मारकों में प्रवेश के लिए ई टिकिटिंग व्यवस्था लागू कर दी गई है?

 उत्तर-  मध्य प्रदेश 

Q. केंद्र सरकार के द्वारा मध्य प्रदेश से पद्मभूषण पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जाएगा?

 उत्तर-  सुमित्रा महाजन 

Q. मध्य प्रदेश से साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य के लिए किसे पद्मश्री अवार्ड के लिए चुना गया है?

 उत्तर-     भूरी बाई और कपिल तिवारी को  (मध्य प्रदेश की रूपांकर कला भूरी बाई  को काला और कपिल तिवारी को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य के लिए पद्मश्री अवार्ड के लिए चुना गया है। )

Q. गणतंत्र दिवस की अवसर पर जनजातीय और लोक कलाओं के 36 वें राष्ट्रीय समारोह’ लोकरंग’ का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया?

 उत्तर- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह

Q. 25 जनवरी को 18वीं फेडरेशन कप जूनियर अंडर 20 राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत कहां पर की गई?

उत्तर-  भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में

Q. मध्य प्रदेश के किस शहर में स्थित वेधशाला में नक्षत्र वाटिका बनाई गई है, जिसमें सूर्य व आठ ग्रहों के मॉडल बनाए गए हैं?

 उत्तर- उज्जैन 

Q. मध्य प्रदेश की ग्रामीण जल प्रदाय योजना के लिए भारत सरकार ने कितने करोड़ की राशि अतिरिक्त रूप से दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की है?

 उत्तर- 2605  करोड़ 

Q. प्रतिभाशाली स्कूली विद्यार्थियों के लिए आयोजित 14वीं विज्ञान मंथन यात्रा कब से प्रारंभ हो गई है?

 उत्तर- 18 जनवरी 2021 

Q. 18वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन कहां किया जाएगा?

 उत्तर-  भोपाल में 

Q. मध्य प्रदेश के किस जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना लागू की जाएगी?

 उत्तर-  हरदा (वर्तमान में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान प्रदेश के 44 जिलों में संचालित है जिसमें हरदा शामिल नहीं था।) 

Q. ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत ‘ पंख अभियान’ का शुभारंभ कब से किया जाएगा?

  उत्तर- 24 जनवरी 2021 (राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर)

Q. मध्य प्रदेश हस्तशिल्प विकास निगम शीघ्र किन दो शहरों में ‘ मृगनयनी’ शोरूम प्रारंभ करेगा?

उत्तर- इलाहाबाद और नागपुर

Q.केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदेश के किस जिले में सौर ऊर्जा से रसोई गैस बनाने के प्रकल्प का लोकार्पण किया?

 उत्तर-   बैतूल

Q.मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने 19 जनवरी को “ आपका संबल आपकी सरकार”कार्यक्रम में संबल योजना के अंतर्गत कितनी राशि अंतरित की है?

उत्तर- 224 करोड़ की राशि 

Q.विंध्य हर्बल उत्पादों के ऑनलाइन विक्रय का लोकार्पण किसने किया?

 उत्तर-  वन मंत्री श्री विजय शाह

Q. आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश वर्ष 2023 के लिए  किसकी अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई?

 उत्तर- श्रीमती जयश्री कियावत

Q. मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी को राज्य में परीक्षण और प्रमाण के क्षेत्र   कौन सा अवार्ड दिया गया?

  उत्तर- सर्वश्रेष्ठ पावर यूटिलिटी अवार्ड 

Q. मध्य प्रदेश शासन के वर्ष 2021 के डिजिटल डायरी एवं कैलेंडर का विमोचन किसके द्वारा किया गया?

 उत्तर-  श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा

Q. प्रवासी श्रमिक एवं रोजगार हेतु पोर्टल को डिजिटल इंडिया अवार्ड 2020 आपदा के समय नवाचार श्रेणी में पुरस्कार किसके द्वारा प्रदान किया गया?

 उत्तर- राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के द्वारा

Q. मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्थित पेंच नेशनल पार्क में नवीन कुम्भापानी -टिकाडी बफर मार्ग का शुभारंभ किस परियोजना के तहत किया गया?

 उत्तर- ‘बफर में सफर’ परियोजना के  तहत

Q.मध्य प्रदेश के किस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से 128 करोड रुपए लागत की लाइट हाउस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया?

 उत्तर-  इंदौर

Q. हाल ही में मध्यप्रदेश के कितने शहरों में से सिटी कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया गया?

 उत्तर- 6 शहरों में ( भोपाल,  इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, छतरपुर एवं छिंदवाड़ा)

Q. बानसुजारा समूह जल प्रदाय योजना का निर्माण कहां किया जा रहा है? 

 उत्तर- बड़ामलहरा 

 जाने! मध्य प्रदेश मे वर्तमान मे कौन क्या है?{2021*}

Q. मध्यप्रदेश में पोषण वाटिका को अब किस नाम से जाना जाएगा?

उत्तर-  मां की बगिया

Q. मध्य प्रदेश का पहला शहर जो ट्रीटमेंट प्लांट की मदद से गंदे पानी को शुद्ध कर किसानों को खेती के लिए उपलब्ध कराएगा?

 उत्तर-   इंदौर

Q. केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2022 में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया गेम्स मध्यप्रदेश के किस शहर में कराए जाने की सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी गई है?

उत्तर-  भोपाल 

Q. 7 जनवरी को किस स्थान पर बुध जंबूद्वीप पार्क तथा पर्यटक सुविधा केंद्र का लोकार्पण किया गया?

उत्तर-  सांची 

Q.मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने  मंत्रियों के साथ “चाय पर चर्चा”  की शुरुआत कब से की?

उत्तर –  7 जनवरी 2021

Q.रेडियो फ्रिकवेंसी स्मार्ट मीटर लगाने वाला मध्यप्रदेश का तीसरा शहर बन गया है? 

उत्तर-  उज्जैन (इंदौर और रतलाम के बाद)

Q. जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कुंडलिया डैम का निरीक्षण किया यह परियोजना किस नदी पर स्थित है?

 उत्तर- राजगढ़

MP Police Constable Free* Mock Test (2021)

»Free Mock Test for MP Police Constable 2021
»MP Police Constable Online Mock Test 2021 (Topic wise)
»MP GK Quiz Test in Hindi
»MP Police Constable [Free*] Online Test
»MP Current Affairs Quiz 2021
»MP Police Constable Science Quiz Test in Hindi
»Maths Quiz For MP Police
»MP GK Quiz For MP Police

MP Budget Important Questions

MP Current Affairs 2020 

1. मध्यप्रदेश उपचुनाव में कितनी सीटों पर मतदान हुए  हैं?

 उत्तर- 28 सीटों पर

2. मध्य प्रदेश की पहली किसान रेल कहां पर चलाई गई है?

 उत्तर-  लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन, इंदौर

3.  वर्ष 2021 का 12 विश्व हिंदी सम्मेलन मध्य प्रदेश के किस जिले में आयोजित किया जाएगा?

 उत्तर- देवास में ( वर्ष 2018 में 11वां विश्व हिंदी सम्मेलन मॉरीशस में आयोजित हुआ था.)

4. मध्यप्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया गया है? 

 उत्तर- अंशिका गुप्ता ( सीधी जिले से) 

5. मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना मे कितनी राशि का प्रावधान किया गया है?

 उत्तर- इस योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष 10000  रुपए तक निशुल्क उपचार एवं दवाई दी जाएगी जिसमें सामान्य बीमारी के लिए 5  लाखों रुपए तथा गंभीर बीमारी के लिए 10  लाख रुपए तक का प्रावधान है 

6. मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना को  पढ़ाना अनिवार्य कर दिया गया है, ऐसा करने वाला मध्य प्रदेश कौन सा राज्य बन गया है?

 उत्तर-  दूसरा ( महाराष्ट्र पहला राज्य)

7.  वर्ष 2019 की 63 वीं राष्ट्रीय शूटिंग  चैंपियनशिप 2019 का आयोजन मध्य प्रदेश में कहां पर किया गया?

 उत्तर-  भोपाल

8. एकीकृत वाहन पंजीकरण शुरू करने वाला पहला राज्य कौन सा है?

 उत्तर-  मध्य प्रदेश 

9. सुनीता चंद्रा जो पूर्व भारतीय हॉकी टीम की कप्तान थी जिनका हाल ही में निधन हो गया है वह कहां की निवासी थी?

 उत्तर-  भोपाल

10. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में किस राज्य ने पहला स्थान प्राप्त किया है? 

 उत्तर- मध्य प्रदेश

11. निमाड़ मैच महोत्सव 2020 का आयोजन मध्य प्रदेश के किस शहर में किया गया?

 उत्तर- कसरावद खरगोन जिस का शुभंकर चिल्ली चाचा था 

12. राष्ट्रीय जन सम्मेलन 2020 का आयोजन  कब और कहां पर किया गया? 

 उत्तर-  11 फरवरी 2020 को भोपाल मे

13. राष्ट्रीय जल  सम्मेलन 2020 की अध्यक्षता किसने की ?

 उत्तर-  राजेंद्र सिंह ने

14. किस राज्य ने भूमि रिकॉर्ड और सेवा सूचकांक 2020 में पहला स्थान प्राप्त किया है? 

 उत्तर- मध्य प्रदेश 

15.  भूमि रिकॉर्ड और सेवा सूचकांक किसके द्वारा जारी किया जाता है?

 उत्तर-  (NCAER) नेशनल काउंसिल ऑफ़ अप्लाइड इकोनामिक रिसर्च द्वारा 

16. वर्ष 2020 का नमस्ते ओरछा कार्यक्रम कहां पर आयोजित किया गया?

 उत्तर- ओरछा में 

17.  ड्रोन के जरिए साफ सफाई करने वाला भारत का पहला शहर कौन सा है?

 उत्तर-  इंदौर

18.  वह कौन सा राज्य है जिसने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान बच्चों को घर पर मध्यान भोजन पहुंचाया?

 उत्तर-  मध्य प्रदेश 

19. चरण पादुका योजना की शुरुआत किस राज्य सरकार के द्वारा की गई?

 उत्तर-  मध्य प्रदेश

20.  चरण पादुका योजना का उद्देश्य क्या था?

उत्तर- नंगे  पांव चलने वाले प्रवासी मजदूरों को जूते और चप्पल उपलब्ध करवाना

21.  मध्यप्रदेश राज्य किस को पीछे छोड़ते हुए 2 वर्ष 2020 के लिए सबसे ज्यादा गेहूं खरीद करता राज्य बन गया है? 

उत्तर- उड़ीसा

22. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य ने किस अभियान की शुरुआत की है?

उत्तर- धन्यवाद मां , वर्ष 2020 की थीम जैवविविधता रखी गई थी

23. एशिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना कहां पर स्थापित की गई?

उत्तर- रीवा में 

24. मध्यप्रदेश में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कौन सी योजना का शुभारंभ किया गया?

उत्तर- “इंतजार आपका” 

25. मध्यप्रदेश में डिजिटल शिक्षा के लिए कौन सा एप्प विकसित किया गया है?

उत्तर-   “टॉप पेरेंट्स ऐप” 

26. ग्वालियर चंबल एक्सप्रेस वे का नाम बदलकर क्या रख दिया गया है?

उत्तर-  अटल बिहारी वाजपेई चंबल प्रगति मार्ग

27. “एक मास्क अनेक जिंदगी” कार्यक्रम की शुरुआत किसके द्वारा की गई थी?

उत्तर- मध्य प्रदेश शहरी विकास और आवास मंत्रालय द्वारा

28.  स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के अनुसार कौन सा शहर लगातार चौथी बार भारत का  सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया?

उत्तर- इंदौर 

29.  मध्य प्रदेशमैं कहां पर नई डीआरडीओ अनुसंधान परीक्षा साला खोली जाएगी?

उत्तर- मुरैना जिला कैलारस जोरा क्षेत्र में

30. मध्य प्रदेश में जनजाति गौरव दिवस कब मनाया गया?

उत्तर- 25 से 27 नवंबर 

ये भी पढे:

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment