SSC Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’ Result: दस्तावेज़ सत्यापन हेतु चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी, यहाँ जानें कितना रहा कट-ऑफ 

Spread the love

SSC Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’ Result: कर्मचारी चयन आयोग यानि एसएससी द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ व ‘डी’, सत्र-2022 की स्किल टेस्ट परीक्षा का रिज़ल्ट घोषित कर दिया गया है। इन पदों के दस्तावेज़ सत्यापन के लिए चयनित हुए अभ्यर्थियों की सूची भी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in

के माध्यम से अपना रिज़ल्ट चेक व डाऊनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें, आयोग द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ व ‘डी’ पदों पर नियुक्ति के लिए स्किल टेस्ट परीक्षा 20 जून व 21 जून 2022 को आयोजित कराई गई थी। अब इन पदों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया कराई जाएगी। आयोग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया की तिथि 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2022 के मध्य निर्धारित की गई है। 

यहाँ जानें क्या रहा इस वर्ष का कट-ऑफ 


कैटेगरी

स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’

स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’

कट-ऑफ अंक

अभ्यर्थी उपलब्ध

कट-ऑफ अंक

अभ्यर्थी उपलब्ध

SC

139.31554 

35

128.42784 

354

ST

119.86940 

101.42221 

133

OBC

148.42862 

91

138.55078 

649

EWS

149.25265 

32

127.00785 

280

UR

157.03860 

54

148.17852 

479

OH

117.81410 

2

91.17234 

48

VH

73.97151 

61.77808 

24

Others-PWD

48.48484 

6

ESM

45.78359 

9

Total

227

1,982

ऐसे करें रिज़ल्ट चेक– How to Check Result

अभ्यर्थी अपने स्कोरकार्ड इन चरणों के माध्यम से चेक करें- 

1. सबसे पहले अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएँ। 

2. होमपेज पर दिख रहे ‘Results’ टैब पर क्लिक करें। 

3. नया पेज खुलेगा, यहाँ दिख रहे ‘STENO C & D’ सेक्शन पर जाएँ। 

4. यहाँ दिख रही लिंक में से संबन्धित लिंक पर क्लिक करें। 

5. एक पीडीएफ़ फ़ाइल खुलेगी, यहाँ अपना रोल नं./नाम चेक करें। 

6. रोल नं./नाम होने की स्थिति में संबन्धित पेज को डाऊनलोड करें तथा भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकलवा लें।

Read More:

MP Teacher Bharti 2022: मध्यप्रदेश मे 18 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, अब इस माँग को ले कर अभ्यर्थी कर रहे आंदोलन, पढ़ें पूरी खबर!

UPSSSC PET Static GK: प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा में पूछे जाएंगे सामान्य ज्ञान के यह रोचक सवाल, यहां पढ़िए महत्वपूर्ण प्रश्न


Spread the love

Leave a Comment