bhartiya parvatarohi ke naam Archives - ExamBaaz https://exambaaz.com/tag/bhartiya-parvatarohi-ke-naam/ News, Govt. Jobs, Exam Notes, TET Guide & More Sun, 07 Mar 2021 06:41:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 https://exambaaz.com/wp-content/uploads/2020/08/cropped-exambaaz-fevi-150x150.jpg bhartiya parvatarohi ke naam Archives - ExamBaaz https://exambaaz.com/tag/bhartiya-parvatarohi-ke-naam/ 32 32 भारत की प्रमुख महिला पर्वतारोही || REET LEVEL-1 (पर्यावरण अध्ययन) https://exambaaz.com/bharat-ki-pramukh-mahila-parvatarohi/ https://exambaaz.com/bharat-ki-pramukh-mahila-parvatarohi/#respond Sun, 07 Mar 2021 06:35:21 +0000 https://exambaaz.com/?p=14792 इस आर्टिकल में हम भारत की प्रमुख महिला पर्वतारोही (Bharat ki Pramukh Mahila Parvatarohi) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न का अध्ययन ...

Read moreभारत की प्रमुख महिला पर्वतारोही || REET LEVEL-1 (पर्यावरण अध्ययन)

The post भारत की प्रमुख महिला पर्वतारोही || REET LEVEL-1 (पर्यावरण अध्ययन) appeared first on ExamBaaz.

]]>
इस आर्टिकल में हम भारत की प्रमुख महिला पर्वतारोही (Bharat ki Pramukh Mahila Parvatarohi) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न का अध्ययन करेंगे। जोकि REET LEVEL – 1 की दृष्टि से महत्वपूर्ण है यदि आप इस परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं, तो इन प्रश्नों का अध्ययन आपको अवश्य करना चाहिए।

Read More:-

Rajasthan Geography Question REET Exam

भारत की प्रमुख महिला पर्वतारोही

1.  बछेंद्री पाल

  •  इनका जन्म 24 मई 1954 को उत्तरकाशी उत्तराखंड में हुआ। 
  •  बचेंद्री पाल माउंट एवरेस्ट (8848.86  मीटर)  पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला  एवं विश्व की पांचवीं महिला है।
  •  इन्होंने 30 वर्ष की उम्र में 23 मई 1984 को माउंट एवरेस्ट पर भारतीय तिरंगा लहराया था। 
  • बछेंद्री पाल को पद्मश्री, अर्जुन अवार्ड एवं पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 

2. अरुणिमा सिन्हा

  •  यह माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली भारत व विश्व की पहली दिव्यांग महिला है जिन्होंने वर्ष 2013 में माउंट एवरेस्ट फतह किया था। 
  •  उत्तर प्रदेश की रहने वाली अरुणिमा सिन्हा राष्ट्रीय स्तर की पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं पर्वतारोही रह चुकी है। 
  •  वर्ष 2011 में अरुणिमा सिन्हा का रेल हादसे में एक पैर कट गया था।
  •  अरुणिमा सिन्हा सात महाद्वीपों की सर्वोच्च पर्वत चोटियों पर चढ़ने वाली विश्व की पहली महिला दिव्यांग  है। 
  •  अंटार्कटिका महाद्वीप की सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट विंसन मैसिफ पर चढ़ने वाली प्रथम महिला दिव्यांग अरुणिमा सिन्हा है। 

3. प्रेमलता अग्रवाल

  •  48 वर्ष की उम्र प्रेमलता अग्रवाल ने  वर्ष 2011 में माउंट एवरेस्ट फतह किया था। 
  •  यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट मैकिनले पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला है। 
  •  सात महाद्वीपों के सर्वोच्च पर्वत शिखर पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला है। 
  • प्रेमलता अग्रवाल झारखंड  की रहने वाली हैं। 

4. संगीता बहल 

  •  यह जम्मू कश्मीर की रहने वाली है।
  •  माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत की सबसे उम्रदराज (53 वर्ष) महिला संगीता बहल है 
  • इन्होंने वर्ष 2018 में माउंट एवरेस्ट पता किया था
  •  इनसे पहले यह रिकॉर्ड प्रेमलता अग्रवाल के नाम था।

5. मालावथ पूर्णा 

  • तेलंगाना की रहने वाली मालावथ पूर्णा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र (13 वर्ष 11 माह) में भारतीय  लड़की है। 

6. संतोष यादव

  •  हरियाणा की रहने वाली संतोष यादव माउंट एवरेस्ट पर सर्वप्रथम दो बार चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला है उन्होंने वर्ष 1992 व 1993 मे  माउंट एवरेस्ट फतह किया।  

7.  काम्या कार्तिकेयन 

  • मुंबई की रहने वाली काम्या कार्तिकेयन  दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट एकांकागुआ (6962 मीटर) चढ़ने वाली (2020)  विश्व की सबसे कम उम्र (12  वर्ष)  की लड़की है. 

8.  अंशु जामसेंपा 

  •  सर्वाधिक बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला पर्वतारोही है. 
  •  अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली अंशु जामसेंपा  5 बार  माउंट एवरेस्ट फतह कर चुकी है। 
  •   यह 1 सप्ताह में दो बार माउंट एवरेस्ट  वाली प्रथम महिला है। 

9. नुंग्शी औरत ताशी मलिक 

  • माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली जुड़वा बहने जो हरियाणा की रहने वाली है 
  •  वर्ष 2013 में दुनिया की पहली जुड़वा बहने जिन्होंने सात महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों पर चढ़ने का गौरव हासिल किया। 

10. शिवांगी पाठक

  •  हरियाणा की रहने वाली शिवांगी पाठक जो 16 वर्ष की उम्र में माउंट एवरेस्ट फतह किया। 

भारत की प्रमुख महिला पर्वतारोही से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न. पर्वतारोही कृष्णा पाटिल किस राज्य से संबंधित है?  

उत्तर-  महाराष्ट्र 

प्रश्न. पर्वतारोही गुरुमय अनीता देवी का संबंध किस राज्य से है?

 उत्तर-  मणिपुर 

प्रश्न. सामान्यतः पर्वतारोहियों द्वारा किस प्रकार की  रस्सी प्रयुक्त में दी जाती है?  

उत्तर- नायलॉन 

प्रश्न. सामान्यतः पर्वतारोहियों को होने वाली बीमारी है?

 उत्तर- एल्टीट्यूड सिकनेस

  प्रश्न. अंटार्कटिका पर पहुंचने वाली प्रथम भारतीय पर्वतारोही का नाम क्या है?

 उत्तर-  सुदिप्ता सेन गुप्ता

प्रश्न. कंचनजंगा पर चढ़ने वाली भारत की प्रथम महिला पर्वतारोही कौन है?

   उत्तर- चंदा गायन 

प्रश्न. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पश्चिम बंगाल की प्रथम महिला पर्वतारोही का नाम बताइए?

 उत्तर-  चंदा गायन

प्रश्न.  भावना डोरिया और मेघा परमार का संबंध किस राज्य से है?   

उत्तर- मध्य प्रदेश

  प्रश्न. महिला पर्वतारोही “डिकी डोलमा” का संबंध किस राज्य से है?

 उत्तर- हिमाचल प्रदेश 

प्रश्न. माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली भारत की प्रथम पिता-पुत्र की टीम है?  

उत्तर- दीया बजाज और अजीत बजाज 

REET 2021 (1st level): पर्यावरण अध्ययन के 50 सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न. प्रथम प्रयास में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली अदिति में वेघ और अनुज वेघ का संबंध किस राज्य से है?  

उत्तर-  गुजरात 

प्रश्न.माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली जम्मू कश्मीर की पहली महिला पर्वतारोही कौन है? 

 उत्तर-  नाहिदा मंजूर

प्रश्न.  पर्वतारोही डॉ सुषमा बिस्सा का संबंध राजस्थान के किस जिले से है?

 उत्तर-  बीकानेर 

प्रश्न. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली राजस्थान की पहली महिला पर्वतारोही कौन है?   

उत्तर- आशा झांझरिया 

प्रश्न. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली 16 वर्ष की हरियाणा की पर्वतारोही का नाम क्या है?

 उत्तर-  शिवांगी पाठक

प्रश्न. सर्वाधिक 5 बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला है?

   उत्तर- अंशु जामसेंप

प्रश्न.माउंट एवरेस्ट पर सर्वप्रथम दो बार चढ़ने वाली भारतीय महिला है?

 उत्तर- संतोष यादव 

Free Online Test 2021 (REET)

प्रश्न.माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय लड़की कौन है?  

उत्तर-  मलावत  पूर्णा 

प्रश्न.सात महाद्वीपों के सर्वोच्च पर्वत शिखर पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन है?

 उत्तर- प्रेमलता अग्रवाल  

प्रश्न  माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज महिला कौन है? 

 उत्तर-  संगीता बहल

प्रश्न उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट मेकिलै पर चढ़ने वाले प्रथम भारतीय महिला कौन है?  उत्तर- प्रेमलता अग्रवाल

प्रश्न  अंटार्कटिका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट विंसन मैसिफ़ पर चढ़ने वाले प्रथम दिव्यांग महिला कौन है?   उत्तर- अरुणिमा सिन्हा

प्रश्न विश्व के सात महाद्वीपों के साथ सर्वोच्च चोटियों पर चढ़ने  वाली प्रथम दिव्यांग महिला कौन है?  

उत्तर- अरुणिमा सिन्हा

प्रश्न   बछेंद्री पाल ने  किस  वर्ष माउंट एवरेस्ट फतह किया था?  

उत्तर- 1984

Also Read:  Rajasthan GK Topic Wise Notes

To Get the latest updates Please “JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL” 

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

 

The post भारत की प्रमुख महिला पर्वतारोही || REET LEVEL-1 (पर्यावरण अध्ययन) appeared first on ExamBaaz.

]]>
https://exambaaz.com/bharat-ki-pramukh-mahila-parvatarohi/feed/ 0