patwari gk question answer Archives - ExamBaaz https://exambaaz.com/tag/patwari-gk-question-answer/ News, Govt. Jobs, Exam Notes, TET Guide & More Fri, 28 Aug 2020 09:42:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 https://exambaaz.com/wp-content/uploads/2020/08/cropped-exambaaz-fevi-150x150.jpg patwari gk question answer Archives - ExamBaaz https://exambaaz.com/tag/patwari-gk-question-answer/ 32 32 Rajasthan GK For Rajasthan Police, Patwar Exam 2020 https://exambaaz.com/rajasthan-gk-for-rajasthan-police/ https://exambaaz.com/rajasthan-gk-for-rajasthan-police/#respond Sun, 19 Jan 2020 17:07:12 +0000 https://exambaaz.com/?p=5879 Rajasthan GK For Rajasthan Police इस पोस्ट में हम राजस्थान सामान्य ज्ञान की कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (Rajasthan GK For ...

Read moreRajasthan GK For Rajasthan Police, Patwar Exam 2020

The post Rajasthan GK For Rajasthan Police, Patwar Exam 2020 appeared first on ExamBaaz.

]]>
Rajasthan GK For Rajasthan Police

इस पोस्ट में हम राजस्थान सामान्य ज्ञान की कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (Rajasthan GK For Rajasthan Police) का अध्ययन करेंगे। जो कि राजस्थान में आयोजित होने वाली आगामी प्रतियोगी परीक्षा जैसे कि राजस्थान पुलिस, राजस्थान पटवारी जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इन सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में राजस्थान जीके की से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सामान्य ज्ञान से संबंधित 50 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर आप सभी के साथ शेयर किए हैं,आशा है यह प्रश्न आपके लिए उपयोगी साबित होंगे।



Rajasthan GK Important Questions

1. किस जनजाति की आराध्य देवी चौथ माता हैं?

उत्तर- सांसी 

2. गरासिया जनजाति में एक ही गोत्र के लोगों की एक छोटी इकाई को क्या कहते हैं?

 उत्तर- फालिया 

 3. “चूंडावत मांगे सैनानी, सर काट दे दियो क्षत्राणी”  निम्न पंक्ति किसके लिये प्रसिद्ध है?

उत्तर-  सलह कंवर 

 4. जयपुर को गुलाबी रंग किसके  द्वारा दिया गया ?

उत्तर-  महाराजा सवाई रामसिंह 

5. बोहरा समाज का उर्स कहाँ पर भरता है? 

उत्तर-  गलियाकोट 

6. महाराणा प्रताप की जन्मस्थली है?

 उत्तर-  कुंभलगढ़ 

7. बाँसवाड़ा व डूँगरपुर के मध्य के भू-भाग को किस नाम से जाना जाता है? 

उत्तर- मेवल

 8. राजस्थान में पंचायत समिति का प्रधान अपना इस्तीफा किसे देता है?

उत्तर-  जिला प्रमुख 

 9. सांभर (जयपुर), पचपदरा (बाड़मेर) ,कायलाना (जोधपुर), लूणकरणसर (बीकानेर)

 में से कौन-सी खारे पानी की झील नहीं है? 

उत्तर- कायलाना (जोधपुर) 

10. ‘मावठ’ क्या है?

उत्तर-  राजस्थान में शीत ऋतु में होने वाली वर्षा 

11. ‘बजेड़ा’ किसे कहते हैं? 

उत्तर- पान का खेत 

12. रेगिस्तान का कल्पवृक्ष माना जाता है?

उत्तर-  खेजड़ी

13. तेजाजी का मेला कहाँ आयोजित होता है?

उत्तर-  परबतसर (नागौर)  

14. राजस्थान में दुलारी योजना का सम्बन्ध किससे है?

उत्तर-  किशोरी बालिकाओं को जीवन कौशल शिक्षा प्रदान करने से 

15. ‘मोरनी-मोड़ना’ किस जनजाति से सम्बन्धित है? 

उत्तर- मीना  

Rajasthan General Knowledge Quiz in Hindi: click here



16. गोरबन्द आभूषण है? 

उत्तर-  ऊँट के गले का 

17. ‘तिरिया, तेल, हम्मीर हठ, चढै़ ना दूजी बार’ यह किस दुर्ग के शासक से सम्बन्धित है? 

उत्तर-  रणथम्भौर 

18. ‘फाइरे-फाइरे’ किस जनजाति का रणघोष है? 

उत्तर-  भील 

19. राजस्थान राज्य अभिलेखागार कहाँ स्थित है?

उत्तर-  बीकानेर 

20. भीलों का प्रसिद्ध लोकगीत जिसे स्त्री-पुरूष साथ मिलकर गाते हैं?

उत्तर-  हमसीढ़ो 

21. रेगिस्तान का जल महल किसे कहा जाता है?

उत्तर-  बाटाडू का कुआँ, बाड़मेर

 22. चित्तौड़गढ़ की किस रानी ने बादशाह हुमायूँ से मदद माँगी थी?

 उत्तर-  रानी कर्णावती 

23. बाड़मेर प्रिंट किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर- अजरक 

24. पटवों की हवेली कहाँ स्थित है? 

उत्तर-  जैसलमेर 

25. मेजा बाँध कहाँ स्थित है?

 उत्तर-  भीलवाड़ा 

26.  शुष्क वन संस्थान (आफरी) कहाँ स्थित है?

उत्तर-  जोधपुर 

27. प्रसिद्ध वेणेश्वरधाम कहाँ स्थित है?

उत्तर-  नवाटापरा गाँव  

28. राजस्थान में नवाबों की नगरी के नाम से विख्यात है? 

उत्तर-  टोंक 

29. सूबटिया लोकगीत का संबंध किससे है?

उत्तर-  भील स्त्री से 

ये भी पढे : राजस्थान के लोक देवी-देवताओं के 50 महत्वपूर्ण प्रश्न




30. किस मन्दिर के बारे में कहा जाता है कि उसके निर्माण में पानी के स्थान पर घी इस्तेमाल किया गया था? 

उत्तर-  भांडाशाह जैन मन्दिर, बीकानेर 

31. लोकदेवता तेजाजी महाराज का पवित्र तीर्थस्थल बाँसी दुगारी कहाँ स्थित है? 

उत्तर-  बूँदी

32. मथैरण किस जिले की प्रसिद्ध लोक कला है? 

उत्तर-  बीकानेर 

33. सिरोही क्षेत्र की पहाड़ियों को स्थानीय भाषा में क्या कहा जाता है?

उत्तर- भाकर 

34. कौन से जिले अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर हैं? 

उत्तर-  गंगानगर-बीेकानेर-जैसलमेर-बाड़मेर

35. बनास नदी पर कौन-सा बाँध है?

उत्तर-  बीसलपुर बाँध

36. अरावली पर्वतमाला दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान के किस जिले से प्रारम्भ होकर उत्तर-पूर्व जाती है?

उत्तर- सिरोही 

37. वनस्थली विद्यापीठ (डीम्ड विश्वविद्यालय) किस जिले में है?

उत्तर-  टोंक 

38. किस विश्वविद्यालय का नाम पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है? 

उत्तर-  राष्ट्रीय आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर 

39. ग्रेट इण्डिन बस्टर्ड किसे कहते हैं? 

उत्तर-  गोडावण 

40. चूरू में ‘तालछापर’ क्यों प्रसिद्ध है? 

उत्तर-  काले हरिण का अभयारण्य 

Rajasthan Government Schemes list:click here 

41. सन्तरा उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान का नागपुर किसे कहा जाता है? 

उत्तर- झालावाड़

42. राजस्थान में भेड़-ऊन शिक्षण संस्थान कहाँ है? 

उत्तर- जयपुर

43. सवाई माधोपुर में चौथ का बरवाड़ा किस खनिज के लिये जाना जाता है? 

उत्तर- सीसा-जस्ता की खान 

44. राजस्थान में कपास का सर्वाधिक उत्पादन कहाँ होता है? 

उत्तर-  हनुमानगढ़

45. किस किले के लिये कहा गया था कि अन्य सब किले नंगे हैं, जबकि यह बख्तरबंद है? 

उत्तर- रणथम्भौर किला

46. मरू महोत्सव कहाँ मनाया जाता है? 

उत्तर-  जैसलमेर 

47. राजस्थान का खजुराहो किसे कहा जाता है?

उत्तर-  किराडू मन्दिर 

48. राजस्थान के सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सम्बन्धी संदेश देने के लिये कौन सी योजना चलाई जा रही है? 

उत्तर-  स्वास्थ्य मित्र योजना 

49. केरीभात की ओढ़नी किस जाति की स्त्रियों में लोकप्रिय है?

उत्तर-  आदिवासी महिलाएँ 

50. खेतड़ी (झुंझुनूं) से कौन आये थे?

उत्तर-  स्वामी विवेकानन्द 



For The Latest Activities And News Follow Our Social Media Handles:

ये भी पढे  



The post Rajasthan GK For Rajasthan Police, Patwar Exam 2020 appeared first on ExamBaaz.

]]>
https://exambaaz.com/rajasthan-gk-for-rajasthan-police/feed/ 0