UP Board Class 10 Topper List 2022: कक्षा 10वीं का रिज़ल्ट जारी, प्रिंस पटेल नें मारी बाजी

Spread the love

UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज नें कक्षा 10वीं का रिज़ल्ट आज जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस साल 27.8 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 15,53,198 छात्र एवं 12,28,456 छात्राएँ शामिल हैं। अभ्यर्थी अपना रिज़ल्ट बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in

या upresult.nic.in पर चेक कर सकते हैं। 

कानपुर के प्रिंस पटेल रहे प्रथम स्थान पर, जानें और किसने किया है टॉप 

कानपुर के रहने वाले प्रिंस पटेल नें 97.76% अंक हासिल कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर एवं कानपुर की किरण कुशवाहा नें 97.50% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर कन्नौज के अंकित शर्मा रहे, जिनहोनें 97.33% अंक प्राप्त किए। 

UP Board Result 2022 Toppers List

Rank Student Name City 
1st Prince Patel Kanpur 
2ndSanskriti Thakur Kiran Kushwaha MoradabadKanpur 
3rdAnkit Sharma Kannauj 
4th Palak AwasthiAstha Singh Kanpur Prayagraj 
5thEkta Verma Atharv Shrivastava Nancy Verma
Pranshi Dwivedi 
Sitapur Raebareli Kanpur Kanpur 
up board class 10 topper list 2022

आपको बता दें कि इस वर्ष कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 51,92,689 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। जिनमें से केवल 47,75,749 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। लगभग 27.8 लाख विद्यार्थी कक्षा 10वीं और तकरीबन 24.1 लाख विद्यार्थी कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 

ऐसे जाँचे अपना परीक्षा परिणाम- (How to Download UP Board Result 2022)

विद्यार्थी अपना परिणाम नीचे दिये गए स्टेप्स को फॉलो कर चेक कर सकेंगे-

Step-1. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresult.nic.in पर जाएँ। 

Step-2. होमपेज पर दिख रही ‘UP Board Result 2022’ की लिंक पर क्लिक करें। 

Step-3. लॉगिन डीटेल व पूछी गई जानकारी भर कर सबमिट करें। 

Step-4. स्कोर कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउन्लोड करें व प्रिंट निकलवा लें।

ये भी पढ़ें-

UP Board Result 2022 Released: उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी, ऐसे करें चेक 


Spread the love

Leave a Comment