General Science Expected MCQ for UPSSSC PET: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उत्तर प्रदेश के सरकारी विभाग में ग्रुप सी लेवल के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु उत्तर प्रदेश PET परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है जिसमें शामिल होने के लिए रिकॉर्ड आवेदन किए गए हैं ऐसे में अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हमें देखने को मिलेगी यह परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी जिस में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर देनी चाहिए ताकि बेहतर परिणाम हासिल किया जा सके बता दे कि उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में नियुक्ति हेतु उत्तर प्रदेश PET परीक्षा क्वालीफाई करना बेहद आवश्यक है.
इस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए हमारे द्वारा रोजाना प्रैक्टिस सेट उपलब्ध करवाए जा रहे हैं उत्तर प्रदेश PET परीक्षा में 15 अलग-अलग टॉपिक से 100 सवाल पूछे जाएंगे, ऐसे में सिलेबस को ध्यान में रखते हुए अपनी पढ़ाई पर फोकस करना बेहद जरूरी है.
विज्ञान से जुड़े इन सवालों का सही जवाब देकर, जाने! कितनी है आपकी तैयारी—general science expected MCQ for UPSSSC PET exam 2022
1. ……….. जीव विज्ञान की वह शाखा है जो जीव की संरचना और उनके अंगों के अध्ययन से सम्बन्धित है।
a. परिस्थिति विज्ञान
b. शरीर रचना विज्ञान
c. क्रोनोबायोलॉजी
d. कवक विज्ञान
Ans- b
2. निम्नलिखित में से कौन-सा एक बहु-कोशिकीय जीव नहीं है?
a. कवक
b. स्पाइरोगाइरा
c. हाइड्रा
d. पैरामिशियम
Ans- d
3. निम्नलिखित में से कौन मोनेरा समूह में आता है?
a. मशरुम
b. यीस्ट
c. जीवाणु
d. कवक (मॉस)
Ans- c
4. निम्नलिखित में से कौन शीत रक्त वाला जानवर है ?
a. बन्दर
b. चूहा
c. साँप
d. भेड़िया
Ans- c
5. निम्नलिखित में से कौन सर्वाधिक दीर्घायु है ?
a. बाज
b. कछुआ
c. चीता
d. हाथी
Ans- b
6. लाइकेन किन दो के बीच का सम्बन्ध है?
a. शैवाल और कवक
b. शैवाल और वृक्ष
c. क्वक और वृक्ष
d. जीवाणु और शिव पौधे
Ans- a
7. द्विपद (बाइनोमियल) नाम पद्धति किसने प्रस्तावित की?
a. लिनियस
b. जॉन रे
c. हक्स्ले
d. अरस्तु
Ans- a
8. पाँच किंगडम वर्गीकरण किसने प्रस्तावित किया था?
a. आर. एच. व्हिटेकर
b. जॉन रे
c. कैरोलस लिनियस
d. एच. एफ कोपलैण्ड
Ans- a
9. पुरुष में पुरुषत्व के लिए कौन सा गुणसूत्री संयोजन उत्तरदायी है?
a. XO
b. YO
c. XX
d. XY
Ans- d
10. DNA का असंक्षिप्त रूप क्या है?
a. डीराइबोन्यूक्लिक अम्ल
b. डी न्यूक्लिक अम्ल
c. ड्यूल नाइट्रोजन अम्ल
d. डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल
Ans- d
11. ‘जीन’ शब्द किसने बनाया था?
a. टी0एच0 मॉर्गन
b. डब्ल्यू0 एल0 जोहान्सन
c. जी0 मेन्डल
d. डी- व्रीज
Ans- b
12. बच्चे का लिंग निर्धारण होता है।
a. पिता के गुणसूत्रों द्वारा
b. माता के गुणसूत्रों द्वारा
c. माता-पिता के Rh कारक द्वारा
d. पिता के रुधिर वर्ग द्वारा
Ans- a
13. पौधे के ऊत्तक कितने प्रकार के होते हैं?
a. 3
b. 2
c. 5
d. 6
Ans- b
14. निम्नलिखित में से किसको ‘कोशिका का शक्तिगृह’ भी कहा जाता है?
a. लवक
b. सूत्रकणिका
c. गॉल्जीकाय
d. कोशिका भित्ति
Ans- b
15. निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने पहली बार जीवित कोशिका के लिए ‘प्रोटोप्लाज्म’ शब्द का प्रयोग किया?
a. रॉबर्ट हुक
b. ल्यूवेनहॉक
c. पुरकिन्जे
d. रॉबर्ट ब्राउन
Ans- c
Read more:
इस आर्टिकल में हमने आगामी उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) में सामान्य विज्ञान से पूछे (General Science Expected MCQ for UPSSSC PET) महत्वपूर्ण सवालों का अभ्यास किया परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अप्डेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे Telegram Channel के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।