Khelo India Youth Games 2020 Current Affairs Questions

Spread the love

Khelo India Youth Games 2020 Current Affairs Questions

 इस पोस्ट मे हम Khelo India Youth Games 2020 Current Affairs Questions का अध्ययन करेंगे।  खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण का आयोजन गुवाहाटी असम में किया गया। वर्ष 2020 के खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में 10 जनवरी से 20 जनवरी तक किया गया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र ने 256 पदक के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही हरियाणा ने कुल 200 पदक के साथ दूसरे स्थान पर एवं नई दिल्ली ने 122 पदक को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।  खेलो इंडिया यूथ गेम्स की सबसे सफल महिला खिलाड़ी असम के शिवांगी शर्मा रही जिन्होंने तैराकी में पांच स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। 




प्रथम स्थान – महाराष्ट्र (कुल -256  पदक)

  •  स्वर्ण पदक – 78 
  •  रजत पदक – 77 
  • कांस्य पदक –  101 

 द्वितीय स्थान – हरियाणा (कुल -200 पदक)

  • स्वर्ण पदक –  68 
  •  रजत पदक – 60 
  • कांस्य पदक – 72

  तृतीय स्थान नई दिल्ली (कुल – 122 पदक)

  •  स्वर्ण पदक – 39 
  •  रजत पदक – 36 
  • कांस्य पदक –  47
Khelo India Youth Games 2020 Current Affairs

 खेलो इंडिया यूथ गेम्स से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

(Khelo India Youth Games 2020 Question Answer)

प्रश्न1  खेलो इंडिया यूथ गेम्स इस मंत्रालय के द्वारा आयोजित किया जाता है?

 उत्तर-   युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के द्वारा

 प्रश्न2 युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के मंत्री कौन है?

 उत्तर-  किरण रिजिजू (यहां अरुणाचल west  से लोकसभा सांसद हैं) 

प्रश्न3  खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 के शुभंकर और लोगो एवं जर्सी का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?

 उत्तर-  असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल एवं खेल मंत्री किरण रिजिजू के द्वारा

प्रश्न4  वर्ष 2020 के खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर क्या था?

 उत्तर-  जय और विजय

 प्रश्न5 वर्ष 2020 के खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कितने नए खेल शामिल किए गए?

 उत्तर-  दो (Cycling और Lawn Balls)

प्रश्न6   खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 में कुल कितने खेल खेले गए?

 उत्तर- 20 

 प्रश्न7 खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत कब से हुई?

 उत्तर-  वर्ष 2018 से

  प्रश्न8  वर्ष 2020 में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स का यह कौन सा संस्करण था?

 उत्तर-  तीसरा

 प्रश्न9 खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 में कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर रहा?

 उत्तर-  महाराष्ट्र

Hockey Related Question Answers: click here




प्रश्न10 खेलो इंडिया यूथ गेम 2020 में दूसरे तथा तीसरे स्थान पर कौन से राज्य रहे?

 उत्तर-   दूसरे स्थान पर हरियाणा तथा तीसरे स्थान पर नई दिल्ली

  प्रश्न11 खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 में शीर्ष पर कौन सा केंद्र शासित प्रदेश रहा?

 उत्तर-  नई दिल्ली (दूसरे स्थान पर चंडीगढ़ तथा तीसरे स्थान पर अंडमान एवं निकोबार)

 प्रश्न12 खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 की विजेता टीम महाराष्ट्र ने कुल कितने पदक जीते हैं?

 उत्तर- 256 

 प्रश्न13  महाराष्ट्र में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 में कितने स्वर्ण पदक जीते हैं?

 उत्तर- 78 

 प्रश्न14  खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 में महाराष्ट्र में कितने रजत एवं कांस्य पदक जीते हैं?

 उत्तर-  77 रजत एवं 101 कांस्य पदक 

प्रश्न13  वर्ष 2018 का खेलो इंडिया यूथ गेम्स कहां पर आयोजित किया गया था?

 उत्तर-  दिल्ली में ( इसमें 16 खेलो को शामिल किया गया था )

प्रश्न14  2019 मे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किस शहर में किया गया?

 उत्तर-  पुणे ( महाराष्ट्र) ( इसमें 18  खेलों को शामिल किया गया था।)

 प्रश्न15  वर्ष 2020 के खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किस शहर में किया गया?

 उत्तर –   गुवाहाटी, असम ( इसमें 20 खेलों को शामिल किया गया) 

प्रश्न16  वर्ष 2020 के खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन कब से कब तक किया गया?

 उत्तर –  10 जनवरी से 20 जनवरी तक 

 प्रश्न17 वर्ष 2020 में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में असम का कौन सा स्थान रहा?

 उत्तर-  सातवा

 प्रश्न18  असम राज्य में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 में कुल कितने पदक जीते?

 उत्तर- 76 ( जिसमें  स्वर्ण- 20 ,रजत- 22,कांस्य – 34)

प्रश्न19  खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 में कितने राज्य/ केंद्र शासित प्रदेशों ने भाग लिया था?

 उत्तर-  28 राज्य  9 केंद्र शासित प्रदेश

ये भी जाने : Henley Passport Index 2020 Current Affairs Questions




प्रश्न20 खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 में(टॉर्च लाइटर ) मशाल किसके द्वारा जलाई गई थी?

 उत्तर-  हिमा दास

 प्रश्न21 खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कितनी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेते हैं?

 उत्तर-  अंडर-17 और अंडर-21 

प्रश्न22  किस स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 आयोजित किया गया?

 उत्तर-  इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम

 प्रश्न23 इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम को अन्य किस नाम से भी जाना जाता है?

 उत्तर-  सूरजसजाई स्टेडियम

List of “First Man” in India: Click Here




प्रश्न24  प्रत्येक वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले  कितने खिलाड़ियों को वार्षिक सहायता प्रदान की जाती है?

  उत्तर- 1000  खिलाड़ियों को

  प्रश्न25  खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले 1000  खिलाड़ियों को कितने रुपए की वार्षिक सहायता राशि प्रदान की जाती है?

 उत्तर- 5 लाख रुपए (8 वर्ष तक) 

प्रश्न26  खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का पहला संस्करण कहां आयोजित किया जाएगा?

 उत्तर-  भुवनेश्वर में

 प्रश्न27 खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स  में कुल कितने विश्वविद्यालय शामिल होंगे? 

 उत्तर- 100

 प्रश्न28 खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन कब से कब तक होगा?

 उत्तर- 22 फरवरी 2020 से 1 मार्च 2020 तक  

 प्रश्न29 खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स  में कुल कितने खेल शामिल किए जाएंगे?

 उत्तर- 17 

 प्रश्न 30 खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पुराना नाम क्या था?

 उत्तर –  खेलो इंडिया स्कूल गेम्स

 प्रश्न31 खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सीईओ कौन है?

 उत्तर – अरविंद जोशी



For The Latest Activities And News Follow Our Social Media Handles:

ये भी पढे : 




Spread the love

Leave a Comment