AGNEEPATH Jobs 2022: नेवी में 20% पद होंगे महिला अग्निवीरों के लिए आरक्षित, पहली बार की जाएगी वुमन सेलर्स की नियुक्ति 

Spread the love

Agneepath Recruitment Scheme: केन्द्रीय रक्षा मंत्री द्वारा घोषित अग्निपथ योजना के अंतर्गत तीनों सेनाओं में अग्निवीर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भारतीय जलसेना में अग्निवीरों की नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2022 से शुरू की जा चुकी है। आपको बता दें, कि इस अग्निवीर नियुक्ति में 20% पद महिला अग्निवीरों के लिए आरक्षित किए गए हैं तथा इस वर्ष अग्निपथ योजना के अंतर्गत पहली बार जलसेना में वुमन सेलर्स की नियुक्ति की जाएगी। 

आपको बता दें, कि हाल ही में भारतीय वायुसेना में अग्निवीर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया चलाई गई थी, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2022 थी। भारतीय थल सेना नें भी अग्निवीर नियुक्ति के लिए नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया है, जिसके आवेदन 1 जुलाई 2022 से कराए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त भारतीय जल सेना द्वारा भी अग्निवीर नियुक्ति के लिए 9 जुलाई 2022 को आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी किया जाएगा।

तकरीबन 10,000 महिला अभ्यर्थियों नें भी किया आवेदन 

भारतीय जलसेना में अग्निवीर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2022 से शुरू कर दी गई  है। अधिकारियों नें 4 जुलाई 2022 को एएनआई (ANI) को दी जानकारी में बताया की जलसेना अग्निवीर नियुक्ति के लिए अबतक लगभग 10,000 महिला अभ्यर्थियों नें भी आवेदन किया है। 

साथ ही जलसेना के अधिकारी नें अपने बयान में कहा “भारतीय जलसेना में अग्निपथ योजना के तहत होने वाली  नियुक्तियाँ जेंडर न्यूट्रल होंगी। जैसा कि पहले भी बताया गया है, अग्रिम पंक्ति में सेलर्स के पदों पर 30 महिला अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। ये पहली बार है, जब भारतीय जलसेना नें महिलाओं को सेलर्स के पदों पर नियुक्त करने की रजामंदी बताई है। 

इन शाखाओं के अंतर्गत होगी महिला अग्निवीरों की नियुक्ति 

जलसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के अनुसार, निम्न शाखाओं में महिला अग्निवीरों की नियुक्ति स्वीकार्य होगी- 

  • आयुध 
  • विद्युत 
  • नौसेना वायु यान्त्रिकी 
  • संचार (ओप्स) 
  • संचार (इलेक्ट्रोनिक युद्ध)
  • गनरी, हथियार व सेंसर 

ये भी पढ़ें-

AGNEEPATH Recruitment 2022: तकरीबन 7.5 लाख अभ्यर्थियों नें किया वायुसेना नियुक्ति के लिए आवेदन, 5 जुलाई थी आवेदन की अंतिम तिथि 


Spread the love

Leave a Comment