CTET 2023: गणित शिक्षण के ऐसे सवाल जो केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में हर बार पूछे जाते हैं, क्या आप जानते हैं इनके जवाब ?

Spread the love

CTET Math Pedagogy Multiple Choice Question: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएससी  केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 का आयोजन आने वाले अगस्त माह में करने जा रहा है जिसके एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे जिन्हें अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे. देखा जाए तो परीक्षा शुरू होने में कुछ ही सप्ताह का समय बाकी है ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी तैयारियों पर फोकस प्रारंभ कर देना चाहिए ताकि उत्तम अंकों के साथ सफलता हासिल की जा सके.

 यहां हम ऐसे उम्मीदवारों के लिए सीटेट के पाठ्यक्रम के अनुसार गणित शिक्षण से पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को आपके साथ सांझा करने जा रहे हैं जहां से परीक्षा में हर बार प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इनका अभ्यास परीक्षा में शामिल होने से पूर्व एक बार जरूर करें.

गणित पेडगॉजी के इन सवालों को हल कर, चेक! करें अपनी तैयारी—math pedagogy multiple choice question for CTET 2023

Q. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, विद्यालयों में गणित शिक्षण का संकीर्ण उद्देश्य है?

A. संख्यात्मक कौशलों का विकास।

B. बीजगणित पढ़ाना।

C. परिकलन व मापन पढ़ाना।

D रैखिक बीजगणित से सम्बन्धित दैनिक जीवन की समस्याओं की शिक्षा।

Ans- A

Q. ‘आकृतियों’ की इकाई से अध्यापक, विद्यार्थियों से “आकृतियों के उपयोग की सहायता से किसी भी चित्र की रचना करने” के लिए कहता है?

इस क्रियाकलाप से निम्नलिखित में से कौन-सा उद्देश्य प्राप्त किया जा सकता है?

A. ज्ञान।

B. समझ / बोध।

C. रचना/सृजन।

D. अनुप्रयोग।

Ans- C

Q. गणित में ‘प्रतिचित्रण’ के लिए निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सत्य नहीं है?

A. प्रतिचित्रण, आनुपातिक विवेचन को प्रोत्साहित करता है।

B. प्रतिचित्रण, गणित पाठ्यक्रम का भाग नहीं है।

C. प्रतिचित्रण का गणित के कई विषयों से समाकलन किया जा सकता है।

D. प्रतिचित्रण, स्थानिक चिंतन को बढ़ाना है।

Ans- B

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा गणितीय प्रक्रम नहीं है?

A. पक्षांतरण।

B. मानसदर्शन।

C. कंठस्थ करना।

D. आकलन करना।

Ans- C

Q. निम्नलिखित में से क्या प्रारंभिक संख्या संकल्पना से संबंधित नहीं है?

A. वर्गीकरण।

B. वर्ग समावेश।

C. संरक्षण।

D. मापन।

Ans- D

Q. राष्ट्रय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एन.सी.एफ.) 2005 की अनुशंसा के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों का गणित पाठ्यक्रम ?

A. छात्रों के प्रतिदिन के अनुभवों से संबंधित होना चाहिए।

B. कार्यविधिक ज्ञान पर केंद्रित होना चाहिए।

C. गणितीय संकल्पनाओं में कठोरता देने वाला होना चाहिए।

D. छात्रों को प्रगामी गणित के लिए तैयार करने वाला होना चाहिए

Ans- A

Q. गणित की शिक्षा का मुख्य ध्येय है?

A. विद्यार्थियों को गणित समझने में सहायता करना।

B. उपयोगी क्षमताओं को विकसित करना।

C. बच्चों की गणितीय प्रतिभाओं का विकास करना।

D. ज्यामिति के प्रमेयों और उनके प्रमाणों का स्वतंत्र रूप से सृजन करना।

Ans- C

Q. समावेशित विद्यालय में आप अपनी कक्षाके दृष्टि बाधित छात्रों की आवश्यकताओं को कैसे पूरा करेंगे?

A. उन्हें उच्च उपलब्धि वाले छात्रों के साथ बैठा कर ।

B. शिक्षण-अधिगम की वैकल्पिक प्रणालियों और साधनों का प्रयोग कर।

C. उन्हें विशेष शिक्षक के पास भेज कर ।

D. उन्हें अभ्यास के लिए अतिरिक्त समय देकर ।

Ans- B

Q. गणितीय अध्यापन को प्रभावी बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता नहीं है?

A. एक ही संकल्पना के लिए विभिन्न शिक्षण-अधिगमों का प्रयोग।

B. एक नई संकल्पना का परिचय देने के लिए समय के नियम का कठोरता से पालन करना।

C. छात्रों की त्रुटियों के प्रतिरूपों पर केंद्रित होना।

D. प्रतिदिन के अनुभवों के साथ संबंध स्थापित करना+

Ans- B 

Read More:

CTET 2023: CDP में ‘चिंतन’ पर आधारित ऐसे ही सवाल सीटीईटी परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं, इन्हें जरूर पढ़ें

CTET 2023: हिंदी भाषा शिक्षण के ऐसे ही सवाल सीटीईटी परीक्षा में हर बार देखने को मिलते हैं, इन्हें जरूर पढ़ें

सभी शिक्षक पात्रता परीक्षाओ के सभी नवीनतम न्यूज़ एवं अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारी वैबसाइट को नियमित विजिट करते रहे। साथ ही हमारे टेलीग्राम चेनल के सदस्य जरूर बने। इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका शुक्रिया!!

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment