UPSSSC PET 2022 GS प्रैक्टिस सेट-1: सामान्य अध्ययन के इन सवालों से करें, उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) की बेहतर तैयारी

Spread the love

UPSSSC PET Exam 2022 GS Practice Set: 15 और 16 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा प्रदेश के सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. बता दें कि पहले यह परीक्षा 18 सितंबर को आयोजित की जानी थी किंतु आयोग के द्वारा परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया अब यह अक्टूबर माह में आयोजित होगी. जिसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के बंपर आवेदन प्राप्त हुए हैं ऐसे में कड़ी प्रतियोगिता हमें देखने को मिलेगी.

इस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को एक रणनीति के तहत पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए अपनी पढ़ाई पर फोकस करना बेहद आवश्यक है इस परीक्षा के संदर्भ में हमारे द्वारा नियमित रूप से प्रैक्टिस सेट प्रोवाइड करवाए जा रहे हैं, आज के इस आर्टिकल में हम सामान्य अध्ययन की कुछ बेहद महत्वपूर्ण सवाल (UPSSSC PET Exam 2022 GS Practice Set) लेकर आए हैं, जो परीक्षा में पूछे जा सकते हैं इसलिए परीक्षा से पूर्व इन सवालों को एक नजर अवश्य पढ़ लेवे.

Read More: UPSSSC PET 2022 History: भारत के प्राचीन इतिहास ‘सिंधु और हड़प्पा सभ्यता’ से जुड़े 15 महत्वपूर्ण सवाल, जो उत्तर प्रदेश की की परीक्षा में पूछे जा सकते हैं

उत्तर प्रदेश PET परीक्षा में बेहतर परिणाम पाने के लिए GS के इन सवालों को जरूर पढ़ें—UPSSSC PET exam 2022 GS practice question

1. सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि कौन-सी है ?

(1) तमिल

(2) खरोष्ठी

(3) ब्राह्मी

(4) अज्ञात

Ans- 4 

2. बौद्ध धर्म किन मतों पर विश्वास करता है ?

(1) दूनिया दुःखों से भरी है।

(2) लोगों को दुःख उनकी इच्छाओं के कारण होते हैं। 

(3) यदि इच्छाओं पर काबू पर लिया जाए, तो निर्वाण मिल जाएगा।

(4) ईश्वर और आत्मा के अस्तित्व को स्वीकार किया।

कौन सा/से कथन सत्य है :

(1) 1, 2, 3 और 4 

(2) 2 तथा 3

(3) 1, 2, तथा 3

(4) 2, 3 तथा 4

Ans- 3 

3. निम्न में किसने और कब, पहली बार अशोक के शिलालेखों का अर्थ स्पश्ट किया था?

(1) 1810- हैरी स्मिथ

(2) 1787 जान टावर

(3) 1825- चार्ल्स मेटकाफ

(4) 1837- जेम्स प्रिंसिप

Ans- 4 

4. रुपगुप्त नामक प्रसिद्ध बौद्ध भिक्षु ने किस शासक को बौद्ध धर्म दीक्षा दी?

(1) चन्द्रगुप्त मौर्य

(2) अशोक

(3) चन्द्रगुप्त प्रथम

(4) समुन्द्रगुप्त

Ans- 2 

5. निम्न के जोड़े बनाइए

(A) विक्रम संवत्      –       1. 248 ई.

(B) शक संवत्        –        2 . 320 ई. 

(C) कलचुरी संवत्   –        3. 58 ई.पू.

(D) गुप्त संवत्        –        4. 78 ई.

      A  B  C  D 

(a)  1  2   3  4  

(b)  3  4  1   2 

(c)  4  3  2   1 

(d)  2  1  4   3 

Ans- 2 

6. किस घटना के विरोध में गांधी जी ने ‘केसर ए हिन्द स्वर्ण पदक और रविन्द्रनाथ टैगोर ने ‘सर’ की उपाधि लौटा दिया

(1) खिलाफत आंदोलन के दौरान

(2) जलियावाला बाग नरसंहार के विरोध में

(3) मोपला विद्रोह के दौरान

(4) उपरोक्त में से कोई नहीं.

Ans- 2  

7. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस सत्र में पूर्ण स्वराज 1929 की घोशणा की गई थी ?

(1) करांची

(2) लाहौर

(3) कोलकता

(4) नागपुर

Ans- 2 

8. भारतीय अशांति का जनक किसे समझा जाता है ?

(1) लाला लाजपत राय

(2) अरविंद घोष

(3) बिपिन चंद्रपाल

(4) बाल गंगाधर तिलक

Ans- 4 

9.  12 अप्रैल, 1944 को सुभाष चंद्र बोस ने एक नगर में भारतीय राष्ट्रीय सेना का झंडा फहराया था। वह नगर इस समय किस राज्य में है?

(1) अंडमान एंव निकोबार

(2) त्रिपुरा

(3) मणिपुर

(4) मिजोरम

Ans- 1 

10. खासी, गारो और जयन्तिया पहाड़ियां स्थित हैं –

(1) मेघालय में

(2) नागालैंड में

(3) असम में

(4) सिक्किम में

Ans- 1 

11. नदी के तट पर निर्मित द्वीप माजुली (असम) का निर्माण किस नदी द्वारा होता है?

(1) नर्मदा

(2) कृष्णा

(3) कावेरी

(4) ब्रह्मपुत्र

Ans- 4 

12. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

(1) लिपुलेख – उत्तराखण्ड

(2) नाथूला – अरुणाचल प्रदेश

(3) रोहतांग- हिमाचल प्रदेश

(4) पालघाट – केरल

Ans- 2 

13. अफ्रीका में स्थित किलिमंजारो (Kilimanjaro) ——- का नाम है।

(1) सबसे लंबी नदी

(2) सबसे बड़े घास के मैदान

(3) सबसे घने जंगल

(4) ज्वालामुखी पर्वत 

Ans- 4 

14. म्यामार की सीमा से लगे राज्यों का उत्तर से दक्षिण की ओर सही क्रम कौन सा है ?

(1) अरूणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर

(2) अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम

(3) असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम

(4) अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम

Ans- 2 

15. संसद सदस्य संसद में अपनी सदस्यता गवां देगा यदि वह सत्रों से निरंतर अनुपस्थित रहे –

(1) 45 दिन तक

(2) 60 दिन तक

(3) 90 दिन तक

(4) 365-दिन-तक

Ans- 2 

Read more:

UPSSSC PET 2022 GS/GA: यूपी PET परीक्षा में सफलता पाने के लिए GK/GA के इस सेक्शन पर, अपनी पकड़ मजबूत करें

UPSSSC PET 2022 History: दिल्ली सल्तनत के ऐसे सवाल जहां से यूपी PET परीक्षा में 1-2 सवाल जरूर पूछे जाएंगे, अभी पढ़े

परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अप्डेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे Telegram Channel के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment