Site icon ExamBaaz

Haryana Budget 2019-20 Highlights | मुख्य बिन्दु हरियाणा बजट 2019 | Important For HSSC 

Haryana budget 2019 highlights

Haryana budget 2019 highlights

Spread the love

Haryana budget 2019-20 (हरियाणा बजट 2019) 

आज की इस आर्टिकल में आप जानेंगे हरियाणा बजट 2019-20(Haryana budget 2019 highlights के कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण बिंदु जोकि परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। वर्ष 2019 का हरियाणा बजट 25 फरवरी 2019 को वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु

ने पेश किया। इस बजट से संबंधित सभी महत्वपूर्ण  प्रश्न जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं।आपको इस आर्टिकल में प्राप्त होंगे। आशा है यह आपके लिए उपयोगी साबित हो।

Haryana budget 2019 highlights

1 हरियाणा राज्य का बजट सत्र 2019- कब प्रारंभ हुआ?

 उत्तर-  20 फरवरी 2019 से प्रारंभ एवं 27 फरवरी 2019 को समाप्त हुआ

2  हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र 2019-20  किस के अभिभाषण से शुरू हुआ?

 उत्तर-   राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य

3  हरियाणा विधानसभा में 2019- 20 का बजट कब और किसने पेश किया?

 उत्तर-  25 फरवरी 2019 को वित्त मंत्री- कैप्टन अभिमन्यु ने  पांचवा बजट पेश किया 

4  वर्ष 2019- 20 के लिए कितनी राशि का बजट पेश किया गया?

उत्तर- 1,32,165.99  करोड़ रुपए

5  वर्ष 2019-20  का बजट,2018-19  के बजट के मुकाबले कितने पीस दी अधिक है?

 उत्तर- 14.73%

6 हरियाणा राज्य के वित्त मंत्री ने किसके उदाहरण से अपने अभिभाषण की शुरुआत की?

 उत्तर-  कौटिल्य (अर्थात, प्रजा के सुख में सरकार का सुख है, प्रजा के हित में सरकार का हित है।  प्रजा को जो प्रिय है, वहीं सरकार को प्रिय है।)

7  बजट 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तर्ज पर किसान पेंशन योजना के लिए कितनी राशि आवंटित की गई है?

 उत्तर- 1500  करोड़

8 कृषि एवं ग्रामीण योजनाओं के लिए कितने प्रतिशत राशि का आवंटित किया गया है?

 उत्तर- 26.12 %

ये भी जाने :हरियाणा की प्रमुख दरगाह,मस्जिद एवं मकबरे 




 9  सामाजिक सेवाओं के लिए कितने प्रतिशत की राशि आवंटित की गई है?

 उत्तर- 30.69 %

10 सामान्य सेवाओं एवं ऋण अदायगी के लिए कितने प्रतिशत की राशि आवंटित की गई है?

 उत्तर-   सामान्य सेवाओं के लिए-15.28 % एवं ऋण अदायगी के लिए- 27.91%

11 बजट 2019 में राजस्व प्राप्ति का कितना लक्ष्य रखा गया है?

उत्तर-  82,219.41करोड़ रुपए

12  हरियाणा राज्य  पर कितना कर्ज है?

उत्तर- 1,79,462  करोड़ रुपए

13  वर्ष 2019-20 के लिए राजस्व घाटा जीएसडीपी का कितने प्रतिशत अनुमानित है?

उत्तर- 1.53 %

14 हरियाणा राज्य के कुल बजट में से 46562.37 करोड़ों रुपए कितनी योजना के लिए आवंटित है?

 उत्तर-  15 योजनाओं के लिए

15 हरियाणा राज्य का बजट 2019-20 की कुल राशि कितने विभागों में आवंटित की गई?

 उत्तर-  28

16  सबसे ज्यादा राशि किस विभाग को दी गई है?

 उत्तर-  बिजली विभाग-12988.61 करोड़ 

17 सबसे कम राशि किस विभाग को आवंटित की गई है?

 उत्तर-  खाद्य एवं रसद विभाग- 45.67  करोड़ 



 परीक्षा की दृष्टि से हरियाणा बजट से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदु(haryana budget 2019-20 highlights)

हरियाणा बजट 2019-20 में किस विभाग को कितना बजट, राशि ( करोड़ में) 

क्र.

विभाग

राशि,(करोड़ में) 

1. बिजली विभाग 12988.61(सबसे अधिक)
2. शिक्षा एवं समृद्ध 12307.46
3. अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा विभाग 7199.32
4. विकास एवं पंचायत 5194.16
5. कृषि एवं किसान कल्याण 3834.33
6. सहकारिता 1396.21
7. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन 1512.42
8. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण 3126.54
9. चिकित्सा एवं अनुसंधान 1358.75
10. आयुष 337.20
11. ई.ए.एस.आई. 172.49
12. तकनीकी शिक्षा 512.72
13. खेल एवं युवा मामले 401.17
14.   कौशल विकास, औद्योगिक प्रशिक्षण 680.06
15. रोजगार विभाग 365.20
16. सिंचाई एवं जल संसाधन 3324.51
17. जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी 3626.21
18. नागरिक उड्डयन 214.10
19. औद्योगिक विभाग 406.72
20. वन विभाग  415.39
21. शहरी स्थानीय निकाय 3994.95
22. गृह विभाग 5150.51
23 परिवहन 2605.00
24. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी 152.75
25. खान एवं  भूविज्ञान  101.55
26. पर्यटन विकास 48.92
27. खाद्य एवं औषधि  45.67( सबसे कम)

हरियाणा gk:


Spread the love
Exit mobile version