Haryana GK In Hindi (District Wise) For Haryana Police,Patwari,HSSC Clerk

Haryana gk in hindi

इस पोस्ट में आप जानेंगे Haryana GK के अंतर्गत हरियाणा के प्रमुख तीन  जिलों (Haryana GK In Hindi (District Wise) ) गुरुग्राम, हिसार, अंबाला के बारे में संपूर्ण जानकारी जैसे कि स्थापना दिवस, क्षेत्रफल, जनसंख्या घनत्व, साक्षरता दर, उपनाम, प्रमुख पर्यटन स्थल, प्रमुख व्यक्ति, प्रमुख खनिज साथ ही उस  उस जिले से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य जो कि हरियाणा में आयोजित होने वाली आगामी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। हमें पूर्ण विश्वास है कि यह जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी।

Whatsapp Group
Telegram channel

District Wise Haryana GK

 गुरुग्राम 

 स्थापना-  1 नवंबर 1966 (साइबर सिटी गुरुग्राम)

  •  हरियाणा सरकार ने 13 अप्रैल  2006 को गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम कर दिया गया

 क्षेत्रफल- 1258  वर्ग किलोमीटर

 जनसंख्या घनत्व- 1241  व्यक्ति\ वर्ग किलोमीटर

 लिंगानुपात –  854\1000 ( हरियाणा का सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला  गुरुग्राम है)

 साक्षरता दर- 84.4  प्रतिशत( सर्वाधिक महिला साक्षरता)

 उपनाम-

  •  साइबर सिटी
  •  गुरु द्रोणाचार्य का गांव
  •  सपनों की स्थिति
  •  सौर ऊर्जा का हवा
  •  कॉल सेंटर ऑफ कैपिटल
  •  भारत की मॉल सिटी
  •  इलेक्ट्रॉनिक सिटी
  •  अमीरों की नगरी
  •  मिलेनियम सिटी

नामकरण-  गुरुग्राम का नाम गुरु द्रोणाचार्य से जुड़ा हुआ है हरियाणा सरकार ने 13 अप्रैल 2006 को गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम कब दिया। 

 गुरुग्राम के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य

  •  जनसंख्या घनत्व में गुरुग्राम फरीदाबाद के बाद दूसरे स्थान पर आता है। 
  • राष्ट्रीय  सौर संस्थान  गुरुग्राम फरीदाबाद रोड पर स्थित है। 
  •  गुरुग्राम में मारुति उद्योग की स्थापना 1983 में हुई थी यह मारुति उद्योग काफी प्रसिद्ध है। 
  •  भारतीय कला संस्कृति का प्रतीक किंगडम ऑफ ड्रीम भी गुरुग्राम में स्थित है। 
  •  30 जनवरी 2008 को दिल्ली- गुरूग्राम एक्सप्रेस वे की स्थापना की गई थी। 
  •  2 फरवरी 2018 को  मानेसर को दूसरा पुलिस जिला घोषित किया गया। 
  •  वर्ष 2008 में गुरुग्राम में नगर निगम  बनाया गया था। 
  • राहगीर नामक योजना 2003 में गुरुग्राम से ही शुरू की गई थी प्रत्येक वर्ष 22 सितंबर को राहगीर डे मनाया जाता है। 
  •  मिशन टीवी फ्री की शुरूवात यहां से मनोहर लाल ने की जिस के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन  को बनाया गया। 
  • गुरुग्राम में  की व्हाइट पैलेस स्थित है। 

 गुरुग्राम के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल

    • शमा पर्यटन केंद्र –  दिल्ली गुरुग्राम मार्ग पर स्थित है। 
    •  शीतला माता मंदिर-  इस मंदिर का निर्माण 1650 में सूरजमल के शासक के द्वारा 18वीं शताब्दी में कराया गया था यह मंदिर राजस्थानी वास्तु पैटर्न में डिजाइन किया गया है। 
    •  गर्म पानी का चश्मा-  गुरुग्राम जिले का विश्वविख्यात स्थान  सीहना अपने गर्म जल स्त्रोतों के कारण अपनी पहचान दूर-दूर तक कायम कर चुका है। 
    •  दमदमा झील –  सोहना  से मात्र 8 किलोमीटर की दूरी पर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर  दमदमा झील स्थित है। 
    •  पटौदी महल –  हरियाणा के ग्राम जिले में स्थित है। 
    •  सुल्तानपुर पक्षी विहार-  राजधानी दिल्ली से 86 किलोमीटर की दूरी पर गुड़गांव- फारुख नगर सड़क पर स्थित है इसको HR  का सलीम अली पक्षी विहार भी कहते हैं। 
    •  सुल्तानपुर राष्ट्रीय पार्क –  इस राष्ट्रीय पार्क  को 1971 में पक्षी अभ्यारण के रूप में विकसित किया गया था।  1972 में इसे जलीय पक्षी हेतु आरक्षित कर दिया गया। 1989 में इसे राष्ट्रीय पार्क का दर्जा दिया गया।  “साइबेरियन सारस” पक्षी यहां का प्रमुख आकर्षक का केंद्र है।  सुल्तानपुर झील भी फारुख नगर में स्थित है। 
    •  शीश महल – इस महल को फौजदार खां ने अष्टभुज आकार आकृति में फारुख नगर के अंदर  बनवाया गया इस महल को लाल किले की हूबहू नकल कहा जाता है। 
    •  सराय अला वर्दी गांव की मस्जिद –  इस मस्जिद का निर्माण अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में किया गया था। 




 गुरुग्राम के प्रमुख व्यक्ति

  •  अयोध्या प्रसाद गोयलिया –  यह बहादुर शाहपुर में ज्ञानपीठ के मंत्री रहे थे। 
  •   इफितयार अली खां पटौदी – यह हॉकी और बिलियर्ड के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं  इनका जन्म 16 मार्च 1910 में हुआ था एवं 5 जनवरी 1952 को इन का स्वर्गवास हो गया  अयोध्या प्रसाद गोयलिया को पटौदी का टाइगर भी कहा जाता है। यह 1931 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। 

 प्रमुख खनिज –  कांच, बालू, चीनी मिट्टी, क्वार्टर आदि । 

प्रमुख पार्क

  •  हाईटेक टेक्नोलॉजी पार्क
  •  बायोटेक पार्क
  •  आईटी पार्क
  •  सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क

 प्रमुख मेले

  •  शीतला माता का मेला –  गुरुग्राम
  •  बुद्ध माता का मेला –  मुबारकपुर 
  •  भक्त पूरणमल का मेला –  कासन
  •  शाहचीखा का खोरी का मेला – खोरी
  •  बूढ़ी तीज का मेला –  ऑलदुक्का 

प्रमुख विश्वविद्यालय

(1)  सैनिक विश्वविद्यालय –  इस विश्वविद्यालय की स्थापना सन 2010 में  बिनोला गांव में हुई थी । 

(2)  राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र –  गुरुग्राम के मानेसर में 1997 में इसकी स्थापना की गई थी। 

(3) I. T.M विश्वविद्यालय –  इसकी स्थापना 1996 में हुई थी। 

(4)  अमिटी विश्वविद्यालय –  2010 में इसकी स्थापना हुई। 

 प्रमुख स्टेडियम

 नेहरू स्टेडियम-  गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में प्रथम हॉकी  एस्ट्रो टर्फ का निर्माण करवाया गया। 

 गुरुग्राम नहर –  यह नहर नई दिल्ली के निकट ओरवला नामक स्थान से यमुना नदी पर बांध बनाकर निकाली गई है। 

गुरूग्राम से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु

1.  सबसे अधिक साक्षरता वाला जिला गुरुग्राम ही है। 

2.  हरियाणा में सबसे ज्यादा राजस्व की प्राप्ति गुरुग्राम से होती है। 

3.  गुरुग्राम में ही सर्वप्रथम राष्ट्रीय उद्यान बोर्ड की स्थापना हुई थी। 

4.  हरियाणा में स्टेट साइबर क्राइम ब्रांच का पहला थाना भी गुरूग्राम में खोला गया था। 

5.  हरियाणा में सर्वप्रथम पुलिस कमिश्नरी भी यहीं पर 2008 में लागू हुई थी। 

6.  हरियाणा का पहला खाद्य बैंक गुरुग्राम में स्थित है।  एवं हरियाणा का पहला दिन बैंक करनाल में तथा हरियाणा का पहला अनाज बैंक पानीपत में स्थित है। 

7.  एशिया की सबसे बड़ी निजी नहर योजना डी.एल.एफ भी यहां पर स्थित  है। 

8.  हरियाणा में सबसे ज्यादा झाड़ियां गुरुग्राम में पाई जाती है। ( हरियाणा के जींद में बिल्कुल भी झाड़ियां नहीं पाई जाती हैं।)

9.पहली बार हरियाणा में ” हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला” 2 से 5 फरवरी को गुरुग्राम में लगा था। 

10.  हरियाणा में चलने वाली  सबसे पहली मेट्रो ट्रेन भी गुरूग्राम से चली थी। 

11.  देश की पहली सौर ऊर्जा ट्रेन दिल्ली से   फारुखनगर तक 14 जुलाई 2017 को चलाई गई थी। 

12. देश की पहली डिजिटल साइन लैंग्वेज लैब की शुरुआत गुरूग्राम में हुई। 

13.  गुरूग्राम में नीदरलैंड की तर्ज पर फूलों की मंडी विकसित की जा रही है। 

14.  हरियाणा के सीएम ने पौधागिरी की शुरुआत की। 

15.  देश का पहला फ्रंट ऑफिस गुरुग्राम में खोला गया। 

16.  ई चालान लागू करने वाला हरियाणा का पहला जिला गुरुग्राम ही था। 

17.  दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में देश का गुरुग्राम पहले स्थान पर है। 

18.  देश का पहला वोटर पार्क  भी इसी जिले में बनाया गया है। 

19. गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण की स्थापना 12 अगस्त 2017 को की गई थी। 

20. अंतरराष्ट्रीय कारोबार मेला ” बौमा कोनेक्स्पो इंडिया 2018″ का पांचवा संस्करण गुरुग्राम में आयोजित हुआ। 

21. गुरूग्राम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर  कार्टूनिस्ट शेखर गुरेरा है जो की सफाई के लिए प्रेरित करेंगे। 

22.  उत्तर भारत का सबसे बड़ा तितली पार्क गुरुग्राम में स्थापित किया जा रहा है। 

23.  पहला प्रवासी हरियाणा दिवस 2017 में गुरुग्राम में ही आयोजित किया गया था। 

24. हरियाणा में हांसी के बाद दूसरा नया पुलिस जिला  मानेसर बन गया है। 

25.  गुरुग्राम में हरियाणा का पहला साइबर थाना खोला गया। 




अंबाला (Haryana GK In Hindi)

 स्थापना –  1 नवंबर 1966

 क्षेत्रफल-  1574 वर्ग  किलोमीटर(अंबाला की स्थापना के समय इसका क्षेत्रफल 3702 वर्ग किलोमीटर था । जो कि वर्तमान में बदलकर1574  वर्ग किलोमीटर रह गया।)

  •  इस नगर की स्थापना चौदहवीं शताब्दी में अंबा राजपूत के द्वारा की गई थी, जिससे इस शहर का नाम अंबा पड़ा। 
  •  यहां पर आम की पैदावार भी अधिक होती है।  इसलिए इसे अंबवाला कहा जाता था जो अब अंबाला हो गया है। 
  • अंबाला छावनी में तैनात हिंदुस्तानी सैनिकों ने 10 मई 1857 को  विद्रोह का झंडा बुलंद कर दिया था। 

 प्राचीन स्थल सुध रूप से बना त्रिकोणीय गढ़ था।  और यह व्यापार का बहुत बड़ा केंद्र भी था सुध  की बाराखडी लिखाई का प्राचीनतम अभिलेख भी प्राप्त हुआ है। 

 प्रमुख नदियां-  मारकंडा, टागरी और घग्घर 

प्रमुख विश्वविद्यालय

 महरिशी मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय, मुलाना- इस विश्वविद्यालय की स्थापना  1993 में हुई थी 2007 में विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ था राज्य का प्रथम  स्वपोषित विश्वविद्यालय है। 

प्रसिद्ध स्थल

गुरुद्वारा लखनौर साहिब –  सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की माता का जन्म यहां पर हुआ था, लखनौर साहिब का  का प्राचीन नाम –  लखनावती  है । 

अंबिका देवी मंदिर-  इस शहर में मंदिरों में अंबिका देवी का विशेष महत्व है।  मान्यता है कि द्वापर में कौरव और पांडवों के समय अंबा, अंबिका और अंबालिका की याद में मां भवानी का यह मंदिर बनवाया गया था। 

 दरगाह नौगजा  पीर-  यह  दरगाह अंबाला शाहबाद मार्ग पर 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

 किंगफिशर-  दिल्ली- अंबाला- अमृतसर हाईवे पर स्थित है। 

 प्रमुख मेले

 वामन द्वादशी का मेला

 प्रमुख व्यक्ति

  •  जूही चावला-  फिल्म अभिनेत्री
  •  जीहराबाई – गजल गायिका
  •  परिणीति चोपड़ा –  फिल्म अभिनेत्री
  •  विशंभर नाथ कौशिक –  इनके द्वारा दुबे की चिड़िया नामक प्रसिद्ध हास्य व्यंग लिखा गया। 

अंबाला से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी 

    •  अंबाला को Twin  सिटी के नाम से जाना जाता है। 
    •  गुरुद्वारा मंजी साहिब अंबाला में स्थित है। 
    •  अंबाला में सिलाई मशीन का उद्योग भी स्थित है। 
    •  यहां पर आम का सर्वाधिक उत्पादन होता है।पिंजौर में आम का मेला भी लगता है। 
    • अंबाला को साइंटिफिक सिटी, मिक्सी सिटी, वैज्ञानिक उपकरणों की नगरी भी कहा जाता है। 
    •  अंबाला में लोकसभा सीट रिजर्व है जिसके सांसद रतन लाल कटारिया है। 
    •  हरियाणा के अंबाला में कैट उत्तर भारत की प्रमुख छावनी है जिसकी स्थापना 1843 में की गई थी। 
    • अंबाला में 1860 मे हरियाणा का पहला डाकघर स्थापित किया गया था। 
    •  नंगल उत्थान सिंचाई परियोजना अंबाला में है।  
    • उत्तर पूर्व में स्थित शिवलिंग श्रेणियां अंबाला की प्रमुख पर्वत माला है। 
    •  1857 के शहीदों के सम्मान में 22 एकड़ भूमि पर स्मारक स्थल बनाया गया है। 
    •  हरियाणा में पक्की सड़कों का सर्वाधिक घनत्व अंबाला में ही है। ( भारत में सर्वाधिक पक्की सड़कों का घनत्व महाराष्ट्र में है।)
    • देश के पहले “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी अपनाओ चौक” का अनावरण अंबाला में हुआ। 
    •   हरियाणा में फुटबॉल के इंटरनेशनल स्टेडियम अंबाला और गुरुग्राम में स्थित है। 





                                  हिसार (Haryana GK In Hindi)

 स्थापना-  1 नवंबर 1966

 क्षेत्रफल – 3983  वर्ग किलोमीटर

  •   गठन के समय हिसार सबसे बड़ा जिला  था। 
  •  हिसार मंडल-  हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद
  • फिरोजशाह तुगलक ने 1354 में हिसार को बसाया था। 
  •  हिसार को इंसुयाल भी कहा जाता है।

 हिसार दुर्ग में चार  गेट है। 

(1)  नागोरी गेट

(2)  मोरी गेट

(3 ) दिल्ली  गेट

(4)  तलाफी गेट

  • हरियाणा  के हिसार जिले में जिंदल पाइप फैक्ट्री स्थित है। 
  •  हरियाणा का स्टील किंग ओपी जिंदल है। 
  •  हांसी का किला  एवं आसीगढ़ का किला पृथ्वीराज चौहान ने बनवाया था। 
  •  गुजरी महल हिसार में स्थित है इसका निर्माण फिरोजशाह तुगलक के द्वारा करवाया गया था। 

 प्रमुख विश्वविद्यालय

1  चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय –  इसकी स्थापना 2 फरवरी 1970 में हुई थी।  इस विश्वविद्यालय का नाम देश के सातवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर रखा गया। 

2 लाला लाजपत राय विश्वविद्यालय –  इसकी स्थापना 2010 में हिसार में हुई थी। 

 गुरु जागेश्वर विश्वविद्यालय ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी – 20 अक्टूबर 1995 में हरियाणा राज्य विधानसभा एक्ट के तहत की गई थी।  17 मार्च 2016 को इसका नाम गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय रखा गया 

प्रमुख पर्यटन स्थल

  •  ब्लैक बर्ड – हांसी 
  • ब्लू वर्ड –  हिसार

 नोट –  हिसार में एक हिरण पार्क स्थित है जिसकी स्थापना सन 1970 में 42 एकड़ जमीन पर हुई थी। 

 प्रमुख प्रजनन व अनुसंधान केंद्र

  •  सूअर  प्रजनन केंद्र
  •  भेड़ प्रजनन केंद्र –  1968 – 70
  • म्रत्स्य  प्रजनन केंद्र
  •  केंद्रीय भैंस अनुसंधान केंद्र
  •  राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र
  •  राष्ट्रीय पशु चिकित्सा प्रशिक्षण संस्थान

ये भी जाने : हरियाणा के प्रमुख उद्योग एवं कारखाने

 आकाशवाणी हिसार –  26 जनवरी 1999 

  •   हरियाणा का एकमात्र दूरदर्शन केंद्र  की स्थापना 1 नवंबर 2002 में सुषमा स्वराज द्वारा की गई थी।  

प्रमुख व्यक्ति 

  •  मल्लिका शेरावत
  •  मनीष जोशी
  •  यशपाल शर्मा

हिसार की प्रमुख मेले

  •  अग्रसेन जयंती मेला –  अग्रोहा
  •  शिवाजी का मेला –  किरमारा

प्रमुख खनिज पदार्थ –  शोरा यहां का प्रमुख खनिज है।  

हांसी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • वर्तमान में हांसी  की स्थापना आसाराम जाट के द्वारा की गई थी। 
  •  असीगढ़ का किला  12 वीं शताब्दी में पृथ्वीराज चौहान ने इसका निर्माण करवाया था। 
  • हांसी का युद्ध 1037  में मसूद मोहम्मद गजनी के उत्तराधिकारी वाह कंवरपाल देव तोमर के बीच हुआ था इस युद्ध में तोमर की हार हुई थी। 
  • NH -65  को बदल कर  NH – 152 कर दिया गया है  जिसे अंबाला से पाली में बदल दिया गया है।   साथ ही NH – 10 बदल कर NH – 9 कर दिया है।
  •  जॉर्ज थॉमस ने 1797 में हांसी  को अपनी राजधानी बनाया। और सर्वप्रथम हांसी  में एक टकसाल स्थापित की। 
  • हांसी  खुद जिला ना होते हुए भी यहां पर पुलिस जिला है। 

 प्रमुख व्यक्ति

(1)  लाला लाजपत राय
  •  जन्म –  28 जनवरी 1856  पंजाब में
  •  मृत्यु-  17 नवंबर 1928
  •  लाला लाजपत राय की कर्मभूमि हिसार रही है इन्होंने सन 1928 में साइमन कमीशन का विरोध किया था। 
  •  पहली बार सन 1887  में कांग्रेस की शाखा हिसार में स्थापित की आर्य समाज की स्थापना हिसार में लाला लाजपत राय जी के द्वारा की गई थी।  भारत में कांग्रेस की स्थापना 1885 में की गई थी। 
(2)  भजनलाल
  •  जन्म –  6 अक्टूबर 1930 
  •  मृत्यु – 3 जून 2011
  •  इन्हें राजनीति में पीएचडी प्राप्त कहा जाता है वर्ष 2007 में एच .जे. सी. का गठन किया। 
(3)  साइना नेहवाल
  •  जन्म –  12 मार्च 1990 को हुआ
  •  साइना नेहवाल ने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीता। 

(4)  मास्टर चंदगीराम 

  •  जन्म – हिसार
  •  इन्होंने 1970 में एशियाई खेलों में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता था,  एवं साथ ही इन्हें दो बार भारत केसरी और हिंद केसरी का खिताब प्राप्त हो चुका है। 
(5)  कर्ण  सिंह रानोलिया
  • यह हरियाणा की माटी कला बोर्ड के चेयरमैन है। 
(6)  अनिता कुंडु
  • जन्म –  हिसार
  •   यह चीन नेपाल दोनों तरफ से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली महिला है।  इन्हें 2018 में कल्पना चावला अवार्ड मिल चुका है। 
(7)  फतेह सिंह 
  •   इनका जन्म-  5 अक्टूबर सन 1912  को हुआ यह एक स्वतंत्रता सेनानी है।
(8)  पंडित जसराज
(9) अरविंद केजरीवाल

 प्रमुख दरगाह

    •  मीरा साहब की मजार
    •  शेख जुनैद की मजार
    •  चार कुतुब दरगाह




हिसार से संबंधित  करंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य 

  • हांसी की बेटी पूजा  आलहान ने मिसेज हरियाणा का खिताब जीता। 
  • अनिता कुंडू ने तीसरी बार माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। 
  •  हिसार एयरपोर्ट को अप्रैल 2019 में स्थाई लाइसेंस मिला। 
  •  हरियाणा का पहला  एबिक सेंटर हिसार में बनाया जा रहा है। 
  •   देश का पहला मैकेनाइज्ड ऑर्गेनिक फार्म हिसार जिले में बनाया जा रहा है। 
  •  हिसार में एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी स्थापित की जा रही है। 
  •  ड्रग  फ्री इंडिया कैंपेन की शुरुआत हिसार से हुई थी। 
  • HAU ने अपना 50 वा स्थापना दिवस फरवरी 2019 में मनाया। 
  •  हरियाणा का सबसे ऊंचा निशान साहिब हिसार में है। 
  •  अनिता कुंडू ने अंटार्कटिका महाद्वीप की विंस चोटी  कोफतेह किया। 
  •  तृतीय वाहिनी हरियाणा सशस्त्र पुलिस का मुख्यालय हिसार में है। 
  •   चौथा हरियाणा इंटरनेशनल फेस्टिवल हिसार में आयोजित किया गया। 

दोस्तों इस पोस्ट में आपने जाना हरियाणा के तीन प्रमुख जिले (Haryana GK In Hindi) गुरुग्राम, हिसार एवं अंबाला इस संबंध में सभी महत्वपूर्ण जानकारी जो की हरियाणा में आयोजित होने वाली आगामी प्रतियोगी परीक्षा जैसे कि हरियाणा पुलिस एसआई, पटवारी, क्लर्क जैसी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है, क्योंकि विगत परीक्षाओं में Haryana GK के अंतर्गत इन  जिलों से कई प्रश्न पूछे जा चुके हैं। अतः आपसे अच्छे से याद कर ले ताकि आपको इसका लाभ प्राप्त हो सके आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आप सभी अभ्यार्थियों को शुभकामनाएं!!!!

For More Update Please like our Facebook Page…