Rajasthan CET 2022: राजस्थान के इतिहास पर आधारित इन चुनिंदा सवालों से करें, आगामी CET परीक्षा की बेहतर तैयारी

Spread the love

History of Rajasthan MCQ Test for CET Exam 2022: राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSSB) के द्वारा  इस वर्ष होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए ऑनलाइन आवेदन  की प्रक्रिया शुरू कर दी है जो कि 12 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 11 नवंबर तक चलेगी. इस परीक्षा में शामिल होने के योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं.

 राजस्थान में होने वाली इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए हम नियमित रूप से परीक्षा के लिए उपयोगी राजस्थान जीके के महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह लेकर आ रहे हैं इसी श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए आज हमने आपके लिए राजस्थान के इतिहास पर (History of Rajasthan MCQ Test for CET Exam 2022) आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न सांझा किए हैं जिन्हें आप को एक बार जरूर पढ़ना चाहिए.

राजस्थान के इतिहास पर आधारित परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न, यहां पढ़िए—Rajasthan CET Exam 2022 history of Rajasthan important MCQ

1. राजस्थान की एकमात्र रियासत जहाँ विद्रोह बाहर के क्रांतिकारियों ने किया तथा इस विद्रोह को दबाने वाले सैनिक भी बाहर से आए थे?

(अ) भरतपुर

(ब) धौलपुर

(स) कोटा

(द) बीकानेर

Ans- ब 

2. टोक के किस नवाब ने 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों का साथ दिया था ?

(अ) अमीर खान

(ब) वजीर-उद-दौला खाँ

(स) मोहम्मद इब्राहिम खाँ

(द) आलम खाँ

Ans- ब 

3. टॉक के नवाब की सेना के एक बड़े भाग ने किसके नेतृत्व में टोंक में विद्रोह किया था ?

(अ) नवाब के मामा मीर आलम खाँ

(ब) नासिर मोहम्मद खाँ

(स) सलीम खाँ

(द) नुसरत खाँ

Ans- अ 

4. 1858 ई. में तांत्या टोपे के टोंक पहुंचने पर टोंक के किस जागीरदार या सामंत ने ताँत्या टोपे की सहायता की थी?

(अ) मीर आलम खाँ

(ब) नासिर मोहम्मद खाँ 

(स) सलीम खाँ

(द) उलूग खाँ

Ans- ब 

5. राजस्थान के एकमात्र शासक जो स्वयं सेना सहित अंग्रेजों की सहायता करने अपनी रियासत या राजस्थान से बाहर गए थे?

(अ) बीकानेर राजा सरदारसिंह

(ब) सवाई रामसिंह द्वितीय

(स) महाराजा तख्तसिंह

(द) महाराणा स्वरूपसिंह

Ans- अ 

6. ब्रिटिश सरकार ने राजस्थान के किस शासक को” सितार-ए-हिन्द ” की उपाधि दी थी?

(अ) महाराव रामसिंह द्वितीय

(ब) महाराणा स्वरूपसिंह

(स) महाराजा तख्तसिंह

(द) महाराजा सवाई रामसिंह द्वितीय

Ans- द 

7. तात्या टोपे राजस्थान मे सर्वप्रथम कहाँ पर आए थे ?

(अ) कुआड़ा (भीलवाड़ा)

(ब) कोठारिया (उदयपुर) 

(स) सलूम्बर (उदयपुर)

(द) कोटा

Ans- अ 

8. किस शासक ने अन्तिम रूप से कन्नौज को जीतकर अपने राज्य में मिला लिया था?

(अ) मिहिरभोज प्रथम

(ब) देवपाल

(स) नारायणपाल

(द) कृष्ण द्वितीय

Ans- अ 

9. किस अरबयात्री ने 851 ई. में मिहिरभोज प्रथम के समय भारत की यात्रा की थी?

(ब) अलबरूनी

(ब) अलमसूदी 

(स) सुलेमान

(द) उत्बी 

Ans- स 

10. निम्नलिखित में से किस विदेशी यात्री ने गुर्जर प्रतिहार वंश की एवं समृद्धि का वर्णन किया है?

(अ) अब्दुल रज्जाक

(ब) अलबरूनी 

(स) सुलेमान

(द) अलमसूदी

Ans- स 

11. अरबयात्री सुलेमान ने किस शासक को इस्लाम का बड़ा शत्रु कहा है?

(अ) मिहिरभोज प्रथम

(ब) नागभट्ट द्वितीय

(स) वत्सराज

(द) महेन्द्रपाल प्रथम

Ans- अ 

12. निम्नलिखित में से एकलिंग शिलालेख (1488 ई.) का लेखक है?

(अ) महेश्वर राय 

(ब) जगन्नाथ राय

(स) राणा कुंभा

(द) जगत सिंह

Ans- अ 

13. निम्नलिखित में से कौनसा शिलालेख (प्रतिहारों का इतिहास बताता है?

(अ) मंडोर शिलालेख

(ब) नंदस्युपा स्तंभ शिलालेख

(स) घोसुंडी शिलालेख

(द) बिजोलिया शिलालेख

Ans- अ 

14. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म (मुद्राएँ- जारीकर्ता) सुमेलित नहीं है? 

(अ) झाड़शाही – जयपुर राज्य

(ब) विन्शोषक चाहमान वंश

(स) विजयशाही- बीकानेर राज्य

(द) ढब्बूशाही – मारवाड़ राज्य

Ans- स 

15. कालीबंगा से हड़प्पा पूर्व की सभ्यता के मिलते-जुलते अवशेष पाकिस्तान में किस स्थान पर मिले हैं?

(अ) सुत्कागेंडोर 

(ब) लाहौर

(स) कोटदीजी

(द) मोंटगोमरी

Ans- स 

Read now:

Rajasthan CET Exam 2022: राजस्थान कला संस्कृति के ऐसे सवाल जो राजस्थान CET एग्जाम में पूछे जाएंगे, अभी पढ़े!

Rajasthan CET Exam 2022: राजस्थान सामान्य ज्ञान के ऐसे सवाल जो, आगामी माह होने वाली राजस्थान सीईटी परीक्षा में पूछे जाएंगे, अभी पढ़े!


Spread the love

Leave a Comment