HPBOSE 12th Result 2022 (Declared): हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का रिज़ल्ट हो चुका है जारी, 93.91% अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण  

Spread the love

HPBOSE Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) नें कक्षा 12वीं का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा ये रिज़ल्ट आज दोपहर 11.30 बजे घोषित कर दिया गया। ये रिज़ल्ट हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के अध्यक्ष सुरेश सोनी के द्वारा घोषित किया गया। अभ्यर्थी अपना रिज़ल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org

पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 87,871 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 93.91% अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएँ दो चरणों में आयोजित कराई गई थी। कक्षा 12वीं की परीक्षाएँ 22 मार्च से 13 अप्रैल 2022 के बीच आयोजित कराई गई थी। 

बिलासपुर की वानी गौतम नें 500 में से 494 अंक हासिल कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वानी आर्ट्स विषय की छात्रा है। द्वितीय स्थान पर एंजेल शर्मा एवं वंशिका चौधरी रहीं। दोनों नें ही 500 में से 490 अंक प्राप्त किए। शीतल वर्मा एवं तन्वी वर्मा नें 489 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

ऐसे चेक करें अपना रिज़ल्ट

अभ्यर्थी अपना रिज़ल्ट नीचे बताई स्टेप्स के जरिये चेक कर सकते हैं- 

1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएँ। 

2. दिख रही ’12th result  2022′ की लिंक पर क्लिक करें। 

3. अपनी लॉगिन डीटेल डालकर लॉगिन करें। 

4. रिज़ल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। 

5. इसे डाउन्लोड करें व प्रिंट निकलवाएँ।

ये भी पढ़ें-

UP Board Result 2022 Released: उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी, ऐसे करें चेक 


Spread the love

Leave a Comment