HTET Exam Date 2022: हरियाणा सरकार ने दी अनुमति, 12 व 13 नवंबर को आयोजित होगी हरियाणा टेट परीक्षा 

Spread the love

HTET Exam Date 2022: हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड यानि HBSE द्वारा आयोजित हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) के सत्र 2022 की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गयी है। बोर्ड की ओर से हरियाणा टेट परीक्षा इस वर्ष 12 व 13 नवंबर 2022 को आयोजित कराई जाएगी। जल्द ही बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी। अभ्यर्थी परीक्षा से संबन्धित अन्य जानकारी के लिए हरियाणा टेट की आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in चेक कर सकते हैं। 

Read More: CTET Now valid In HTET: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला CTET अब HTET के बराबर- PRT/TGT के लिए होगा मान्य

हरियाणा शिक्षा मंत्री नें ट्वीट के जरिये दी जानकारी 

हरियाणा के राज्य शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर नें अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर ये जानकारी दी, कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा इस वर्ष हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन 12 व 13 नवम्बर 2022 को करवाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होने बताया, कि हरियाणा सरकार ने हरियाणा टेट परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दे दी है। जल्द ही इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभ्यर्थी ये ट्वीट नीचे दिख रही ब्लू लाइन पर टच कर देख सकते हैं- 

ऐसे कर सकेंगे आवेदन 

आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ होते ही अभ्यर्थी अपना आवेदन इस प्रक्रिया के माध्यम से कर सकेंगे- 

1. सबसे पहले अभ्यर्थी हरियाणा टेट की आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in पर जाएँ। 

2. यहाँ दिख रही ‘Apply for Haryana TET 2022’ की लिंक पर क्लिक करें। 

3. पूछी गई जानकारी दर्ज कर अपना रजिस्ट्रेशन करें। 

4. आवश्यक दस्तावेज़ सबमिट करें व लॉगिन आईडी जनरेट करें। 

5. आवेदन शुल्क जमा करें तथा फॉर्म को लोक करें। 

6. फॉर्म को डाऊनलोड करें व प्रिंटआउट निकलवा लें।

Read More: CTET Notification 2022: आखिर कब जारी होगा सीटेट परीक्षा का विस्तृत नोटिफ़िकेशन, दिसंबर माह में होगी परीक्षा 


Spread the love

Leave a Comment