Interim Budget 2019-Highlights Of Union Budget 2019 & Most Important Related Question

Spread the love

अंतरिम बजट-2019 ( Interim Budget)Top Question

क्या है अंतरिम बजट?

अंतरिम बजट(Interim Budget) को vote on account कहा जाता है। इसे लेखानुदान मांग और मिनी बजट भी कहा जाता है। वोट ऑन अकाउंट( vote on account ) के जरिए सीमित अवधि के लिए सरकार के जरूरी खर्च को मंजूरी मिलती है। जिस साल लोकसभा चुनाव होता है, उस साल सरकार अंतरिम बजट पेश करती है। चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करती है। अंतरिम बजट में नई सरकार के सत्ता में आने तक सरकारी खर्चों का इंतजाम करने की औपचारिकता पूरी की जाती है इसके पश्चात अंतिम बजट को लेखानुदान बजट भी कहा जाता है।

प्रश्न1- अंतरिम बजट – 2019  किसके द्वारा पेश किया गया?

उत्तर-  अंतरिम बजट 2019 कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने पेश किया. वर्तमान में हमारे देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली है। लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त   प्रभार रेल मंत्री पीयूष गोयल को दिया गया है।

प्रश्न2- अंतरिम बजट किसे कहते हैं?

उत्तर- चुनाव के साल में बजट दो बार पेश किया जाता है। एक अंतरिम बजट और उसके पश्चात पूर्ण बजट  पेश किया जाता है। अंतरिम बजट में नई सरकार के सत्ता में आने तक सरकारी खर्चों का इंतजाम करने की औपचारिकता पूरी की जाती है इसके पश्चात अंतिम बजट को लेखानुदान बजट भी कहा जाता है।

प्रश्न3- अब तक देश में कितनी बार अंतरिम बजट पेश किया जा चुका है?

उत्तर- कुल 15 बार अंतरिम बजट पेश किया गया है।

प्रश्न4- बजट 2019 में आयकर सीमा बढ़ाकर कितनी कर दी गई है?

उत्तर- अब 5लाख₹ सालाना आय पर आयकर नहीं लगेगा, इससे पहले यह सीमा नहीं लाख रुपए तक की थी जबकि निवेश करने पर साढे 6.5 लाख ₹तक की आय पर भी आयकर नहीं लगेगा।

प्रश्न5- अंतरिम बजट 2019 में किसानों को कितने रुपए साल आराम पेंशन देने की घोषणा की गई है यह किस योजना के अंतर्गत है?

उत्तर- प्रधानमंत्री किसान सम्मान  निधि योजना के अंतर्गत 2 हेक्टेयर लगभग 5 एकड़ तक की जमीन वाले किसानों के खातों में सरकार तीन किस्तों में 6000 रूपय सालाना ट्रांसफर करेगी।  

प्रश्न6- प्रधानमंत्री श्रम- योगी मानधन बृहद पेंशन योजना से आप क्या समझते हैं?

उत्तर- योगी मानधन बृहद पेंशन योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को प्रतिमाह 100रूपय  जमा कराने होंगे और 60 वर्ष की आयु के बाद उनको 3000 रूपय की मासिक पेंशन दी जाएगी।

प्रश्न7-अंतरिम बजट 2019 में गायों के लिए  किस योजना को चलाने की घोषणा की है?

उत्तर- बजट 2019 में गायों के लिए राष्ट्रीय कामधेनु योजना  की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत750 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, साथ ही कामधेनु आयोग और राष्ट्रीय गोकुल आयोग भी बनाया जाएगा।  

प्रश्न8- सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण मिशन के लिए कितने रुपए की राशि आवंटित की गई है?

उत्तर-1330  करोड़ रुपए।

प्रश्न9- उज्जवला योजना के तहत सरकार ने कितने और गैस कनेक्शन देने की घोषणा की है?

उत्तर- बजट 2019 में उज्जवला योजना के तहत अब तक6 करोड़ गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं इसके अलावा  और 2 करोड़ गैस कनेक्शन और दिए जाने की घोषणा की है इसके पश्चात अब यह संख्या 8 करोड़ हो जाएगी

प्रश्न10- GST के तहत 5 करोड़ से कम का कारोबार करने वाले कारोबारियों को कितने महीनों में एक बार रिटर्न भरना पड़ेगा?

उत्तर- 3 महीने में ।

प्रश्न11- सरकार ने किराए से होने वाली आमदनी पर टैक्स छूट(TDS) की सीमा 1 लाख 80 हजार रु  से बढ़ाकर कितनी कर दी गई है?

उत्तर- 2 लाख 40  हजार रुपए।

प्रश्न12- अंतरिम बजट 2019 में मनरेगा के लिए कितनी राशि दी गई है?

उत्तर- 60 हजार करोड़ रुपए।

प्रश्न13- अंतरिम बजट 2019 में सरकार ने रक्षा बजट के लिए कितने करोड़ रुपए की राशि आवंटित की है?

उत्तर – 3 लाख करोड़

प्रश्न14- अंतरिम बजट 2019 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए कितनी राशि का प्रावधान है?

उत्तर- 19,000 करोड़ रुपए

प्रश्न15- सरकार ने अगले 5 सालों में कितने गांव को डिजिटल बनाने की घोषणा की है?

उत्तर- 1 लाख गांव को

प्रश्न16- अंतरिम बजट 2019 में सस्ते अनाज के लिए कितने रुपए की राशि का प्रावधान है?

उत्तर- 1 लाख 70 1000 करोड़ रुपए

प्रश्न17- अंतरिम बजट 2019 में बैंक और पोस्ट ऑफिस में जमा राशि(FD) परTDS  की सीमा10 हजारों पैसे बढ़ाकर कितनी कर दी गई है?

उत्तर-  अब 40  हजार रुपए तक की जमा राशि का ब्याज टैक्स फ्री होगा।

प्रश्न18- सैनिकों को दिया जाने वाला बोनस 3500  रुपए से बढ़ाकर कितना कर दिया गया है?

उत्तर- 7 हजार रुपे

प्रश्न19- अंतरिम बजट 2019 में किस राज्य ने देश का 22 वा ऐम्स बनाने की घोषणा की है?

उत्तर-  देश का 22 ऐम्स  हरियाणा के रेवाड़ी जिले की   मनेठी गांव में बनेगा।

प्रश्न20- कामकाजी महिलाओं के लिए कितने हफ्ते का मातृत्व अवकाश देने की घोषणा की है?

उत्तर- 26 हफ्ते

प्रश्न21- अंतरिम बजट 2019 में किस वर्ष तक देश की सभी नदियों को साफ करने की  योजना है?

उत्तर- 2030  तक

प्रश्न22- अंतरिम बजट 2019 में फिल्म निर्माताओं के लिए किस योजना की शुरुआत की है?

उत्तर-  एकल खिलाड़ी मंजूरी योजना इस योजना के तहत फिल्मकारों को शूटिंग करने में आसानी होगी

प्रश्न23- पिछले 5  वर्षों में देश में कितना प्रत्यक्ष विदेशी निवेश(FDI) हुआ है?

उत्तर- 239 अरब डॉलर का

प्रश्न24- कौन सी तीन बैंकों को PCA ( Prompt corrective action)फ्रेमवर्क से बाहर कर दिया गया है?

उत्तर- 1. Bank of Indi। 2. Bank of Maharashtra 3. Oriental Bank of Commerce

इस फैसले के पश्चात यह पैन कब बड़ा कर्ज दे सकेंगे इसके अलावा 8 बैंक और PCA फ्रेमवर्क में है लेकिन अंतरिम बजट 2019 में घोषणा की गई है कि इन सभी बैंकों को बहुत ही जल्द PCA  फ्रेमवर्क से बाहर कर दिया गया है।

प्रश्न25- पशुपालन और मछली पालन के लिए कर्ज में कितने प्रतिशत की छूट दी गई है?

उत्तर- 2%  इसके अलावा मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए भी अलग विभाग के गठन करने की घोषणा इस बजट में की गई है।

प्रश्न26- अंतरिम बजट 2019 में राष्ट्रीय शिक्षा मिशन के लिए कितनी राशि का प्रावधान किया गया है?

उत्तर- 38,572  करोड़ रुपए का एवं राष्ट्रीय शिक्षा मिशन में केंद्र द्वारा प्रायोजित शिक्षक की योजना भी इसमें शामिल है।

प्रश्न27-  अंतरिम बजट 2019 में रेलवे के लिए कितनी राशि आवंटित की गई है?

उत्तर-  64,587 करोड़ रुपए, वास्तव में रेलवे का कुल पूंजीगत खर्च 1 लाख 58 हजार करोड़ रुपए का है।  इसके अलावा इस बजट में यात्री किराया और माल भाड़े में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है।

#केंद्रीय बजट से जुड़े कुछ रोचक एवं महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (Important Question on Union Budget 2019)

 Union Budget 2019
  • बजट शब्द किस भाषा से लिया गया है।  –  फ्रेंच भाषा से
  • भारतीय संविधान में बजट के स्थान पर किस नाम का उल्लेख है।  –  (अनुच्छेद112) वार्षिक वित्तीय विवरण
  • बजट संविधान की किस सूची के अंतर्गत आता है।  –  समवर्ती सूची
  • बजट किसके द्वारा तैयार किया जाता है।  –  वित्त मंत्रालय द्वारा
  • बजट में कितने डॉक्यूमेंट होते हैं।  – 14
  • लोकसभा में बजट धन विधेयक के रूप में कौन पेश करता है, एवं किस की सहमति से।  – राष्ट्रपति की सहमति से वित्त मंत्री
  • कोई  विधेयक धन विधेयक है या नहीं यह कौन तय करेगा।  – लोकसभा अध्यक्ष
  • वित्त मंत्री बजट को जिस थैले में लेकर लोकसभा में आते हैं उस थैले का रंग कैसा होता है।  –  लाल
  • रेल बजट को सामान्य बजट से कब अलग किया गया।  – 1924
  • रेल बजट को सामान्य बजट से अलग करने का सुझाव कब एवं किसने  द्वारा दिया गया। – एक्वर्थ  समिति(1920-21मैं विलियम एक्वर्थ के नेतृत्व)
  • किस बजट  प्रणाली को ” सूर्य अस्त बजट” भी कहा जाता है –  शून्य आधारित बजट(Zero based budget system)
  • जब बजट को नए सिरे से पेश किया जाता है तो उसे क्या कहते हैं।  – Zero based budget system
  • भारत में पहला शून्य आधारित बजट(Zero based budget system)किसके द्वारा पेश किया गया।  –  राजीव गांधी द्वारा 1987-88
  • शून्य आधारित बजट को अपनाने वाला पहला राज्य कौन सा है।  – आंध्र प्रदेश
  • भारत का पहला Out come budgetकब पेश किया गया।  – 2005 वित्त मंत्री पी चिदंबरम द्वारा
  • भारत का पहला बजट किसने पेश किया।  – जेम्स विल्सन ने (1860)
  • बजट में प्रतिवर्ष महिलाओं के विकास के लिए एक निर्धारित राशि सुनिश्चित की जाती है इसे किस नाम से जाना जाता है।  –  जेंडर बजट
  • आजादी से पहले  अंतरिम बजट किसने पेश किया था।  – लियाकत अली खान ने(1946 से लेकर 14  अगस्त 1947 )
  • स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर1947  में किसने पेश किया।  –  आर.के सरमुखम शेट्टी ने
  • भारत का पहला गणतंत्र बजट 1950 में किसने पेश किया।  –  जॉन मथाई ने
  • भारत में सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड किसके नाम है।  –  मोरारजी देसाई(10 बार,8बार सामान्य/2बारअंतरिम बजट)
  • प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश करने वाले पहले प्रधानमंत्री थे।  – पंडित जवाहरलाल नेहरू
  • भारत में बजट को शाम को पेश करने की प्रथा को किसने बदला।  –  यशवंत सिन्हा ने(2000)
  • बजटीय घाटा क्या होता है। – बजट के आंकड़ों में कुल व्यय और कुल प्राप्त क्यों के बीच के अंतर को बजटीय घाटा कहा जाता है।
  • जब बजट का  व्यय उसके राजस्व के बराबर होता है तो उसे कौन सा बजट कहते हैं।  –  संतुलित बजट
  • किस साल में पेश किए गए बजट को ब्लैक बजट नाम दिया गया था।  – 1973-74  के बजट को
  • बजट भाषण के कितने भाग होते हैं।  –  दो
  • बजट के पेपर कहां प्रिंट किए जाते हैं।  – नॉर्थ ब्लॉक में

Related post:

Daily Top 10 most Important Current Affairs Quiz 31 January click here 

most Important Current Affairs Quiz 1 फरवरी  click here

2 February 2019 : Today’s Current Affairs One-Line


Spread the love

Leave a Comment