CTET 2024 Practice Set: जीन पियाजे के सिद्धांत से हमेशा पूछे जाते ये सवाल, अभी पढ़ें

Spread the love

Jean Piaget Theory Most Important Questions for CTET 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली सीटीईटी याने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा पूरे भारत में एक साथ 21 जनवरी 2024 आयोजित की जाएगी. शिक्षक बनने की चाह रखने वाले देश के लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे. यदि आप भी सीटेट परीक्षा देने जा रहे हैं तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं.

ये भी पढ़ें: CTET 2024 Most Scoring Topics: 21 जनवरी को होगी सीटेट परीक्षा, सफलता के लिए तैयार कर लें ये टॉपिक्स

सीटेट परीक्षा के आयोजन में अब कुछ सप्ताह का समय ही शेष है, सीटेट परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए अभ्यर्थी को परीक्षा में सफलता के लिए एक सही रणनीति के साथ पढ़ाई करना बेहद जरूरी है. यहां हम विगत सीटेट परीक्षा में पूछे गए “जीन पियाजे के सिद्धांत” (Jean Piaget Theory Most Important Questions) से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल शेयर कर रहे हैं, ये सवाल सीटेट परीक्षा में कई बार पूछे जा चुके हैं तथा आगे भी इनकी पूछे जाने की प्रबल संभावना है लिहाजा अभ्यर्थी को इन प्रश्नों को पूर्वक पढ़ लेने चाहिए.

मनोवैज्ञानिक जीन पियाजे के सिद्धांत पर आधारित बेहद महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी एक बार जरूर पढ़े—Jean piaget theory latest question for CTET exam 2024

Q. निम्न में से कौन से युग्म का मिलान सही है ?

A. संवेदी चालक अवस्था – मूर्त समस्याओं पर तर्क

B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था – प्रतिवर्ती सोच तथा विकेंद्रीकरण

C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था – वस्तु स्थायित्व तथा जीववादी सोच

D. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था – अमूर्त सोच

Ans- D

Q. पियाजे के सिद्धांत के अनुसार, कौन सी प्रक्रिया है जो एक शिशु की क्रिया का वर्णन करती है जिसमें वह गोलाकार वस्तुओं की जगह समकोण वस्तुओं तक पहुँचने के लिए अपने हाथ के पकड़ने के तरीके को बदलती है?

A. समायोजन

B. अनुबंधन

C. अंतर-विषयकता

D. स्कीमा

Ans- A

Q. जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार, निम्न में से किस चरण पर बच्चे वस्तुओं को वर्णित करने के लिए संकेतों का इस्तेमाल करने लगते हैं ?

A. संवेदी – गत्यात्मक

B. पूर्व-संक्रियात्मक

C. मूर्त संक्रियात्मक

D. औपचारिक संक्रियात्मक

Ans- B

Q. जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त के अनुसार अधिकांश बच्चे संतुलन, क्रमबद्धकरण और वर्गीकरण किस चरण में समझ लेते हैं ?

A. संवेदी- गत्यात्मक

B. पूर्व-संक्रियात्मक

C. मूर्त संक्रियात्मक

D. औपचारिक संक्रियात्मक

Ans- C

Q. रीमा ने अभी हाल ही में तार्किक रूप से और बेहतर संयोजित रूप से अपनी प्रतिक्रिया की तार्किकता को स्पष्ट करते हुए प्रश्नों के उत्तर देने आरंभ किए हैं। जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास के अनुसार, उसने किस चरण में प्रवेश किया है ?

A. संवेदी – गत्यात्मक

B. पूर्व-संक्रियात्मक

C. मूर्त संक्रियात्मक

D. औपचारिक संक्रियात्मक

Ans- C

Q. जीन पियाजे के सिद्धान्तों में एक बच्ची जो मानती है कि कार सजीव है क्योंकि वह चलती है क्या प्रदर्शित करती है ?

A. जीववादी सोच

B. केन्द्रियता

C. अप्रतिवर्ती सोच

D. क्रमबद्धता

Ans- A

Q. जीन पियाज़े और लारेन्स कोहलबर्ग द्वारा प्रतिपादित सिद्धान्तों के बारे में कौन-सा कथन सही है ?

A. दोनों ने ही वयस्कों में संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्तों का प्रतिपादन किया है।

B. दोनों के ही सिद्धान्तों में विकास के 8 प्रतिरूप हैं ।

C. दोनों के ही सिद्धान्त विकास के मध्य बाल्यावस्था चरण तक सीमित हैं।

D. दोनों सिद्धान्त अवस्थाओं को प्रतिपादित करते हैं ।

Ans- D

Q. प्रतीकों के निर्माण एवं उपयोग करने की क्षमता …….की एक प्रमुख उपलब्धि है ।

A. संवेदी पेशीय अवस्था

B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था

C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था

D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था

Ans- B

Q. पियाजे के अनुसार इनमें से कौन सा कारक संज्ञानात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ? 

A. गतिविधि

B. अनुकूलन

C. भाषा

D. पुनर्बलन

Ans- A

Q. जीन पियाजे के अनुसार जब किसी बच्चे को खिलौना दिखया जाता है और फिर छुपा दिया जाता है। वह उसे भूलने की बजाय खिलौने को खोजने की कोशिश करता है । बालक में यह विशेषता….. अवस्था में पायी जाती है, इस विशेषता को…….. कहते हैं ।

A. पूर्व संक्रियात्मक, आत्मकेंद्रिता

B. पूर्व संक्रियात्मक, वस्तु स्थायित्व

C. संवेदीचालक, वस्तु स्थायित्व

D. मूर्त संक्रियात्मक, प्रतिवर्ती मानसिक संक्रिया

Ans- C

Q. जीन पियाज़े के सिद्धांत के अनुसार, अपने वातावरण से अनुकूलन की प्रक्रिया में क्या शामिल होता है ?

A. केवल समावेशन

B. केवल समायोजन

C. समावेशन और समायोजन दोनों

D. न तो समावेशन और न ही समायोजन

Ans- C

Q. बच्चों में संज्ञानात्मक विकास को सुसाधित करने के लिए जीन पियाजे ….को महत्व देते हैं जबकि लेव व्यागोत्सकी …..को महत्वपूर्ण मानते हैं ।

A. क्रियाएँ करने; भाषा

B. भाषा; क्रियाएँ करने

C. ईनाम; सज़ा

D. सज़ा, ईनाम

Ans- A

Q. जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार, बच्चे किस चरण में संक्रियाओं को एक दिशीय तार्किक क्रम से सोचना शुरू कर देते हैं ?

A. संवेदी- गामक

B. पूर्व-संक्रियात्मक

C. मूर्त संक्रियात्मक

D. औपचारिक संक्रियात्मक

Ans- C

Read More:

झारखंड शिक्षक भर्ती परीक्षा में CTET में सफल अभ्यर्थी शामिल होंगें या नहीं? कोर्ट ने लिए ये फ़ैसला

सीटेट परीक्षा से जुड़े तमाम नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment