Lakes and Rivers of Jammu and Kashmir GK Questions

Spread the love

इस आर्टिकल मे हम जम्मू & कश्मीर मे स्थित नदियो और झीलों पर आधारित प्रश्न उत्तर शेअर कर रहे है जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ मे कई बार पूछे जा चुके है तो यदि आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो आपको भी ये प्रश्न एक बार जरूर पढ़ लेना चाहिए-

GK Questions on Lakes and Rivers of Jammu and Kashmir

प्रश्न- किस नदी को सूर्य पुत्री के नाम से जाना जाता है
उत्तर- तावी नदी
तवी नदी का उद्गम स्थल काली कुंडली है जो कि किश्तवाड़ के डोडा डिस्ट्रिक्ट में स्थित है

प्रश्न- किस नदी को स्थानीय भाषा में व्यथ के नाम से भी जाना जाता है
उत्तर- झेलम नदी
झेलम उत्तरी भारत में बहनेवाली एक नदी है। वितस्ता झेलम नदी का वास्तविक नाम है। कश्मीरी भाषा में इसे व्यथ कहते हैं। इसका उद्भव वेरीनाग नामी नगर में है।

प्रश्न- लद्दाख में इंडस नदी की सहायक नदी को किस नाम से जाना जाता है
उत्तर- ज़ंस्कार नदी
ज़ंस्कार नदी भारत के लद्दाख़ केन्द्रशासित प्रदेश के ज़ंस्कार क्षेत्र में बहने वाली सिन्धु नदी की एक उपनदी है।

सिन्धु नदी (Indus River) एशिया की सबसे लंबी नदियों में से एक है। यह पाकिस्तान, भारत (जम्मू और कश्मीर) और चीन (पश्चिमी तिब्बत) के माध्यम से बहती है। सिन्धु नदी का उद्गम स्थल, तिब्बत के मानसरोवर के निकट सिन-का-बाब नामक जलधारा माना जाता है। यहां से यह नदी तिब्बत और कश्मीर के बीच बहती है। इस नदी की लंबाई प्रायः 3610 किलोमीटर है।

प्रश्न- किस झील को ” The jewel in the Crown of Kashmir” कहा जाता है
उत्तर- डल झील
डल झील, श्रीनगर में ‘श्रीनगर का गहना’ या कश्मीर के मुकुट के नाम से लोकप्रिय है। डल झील, कश्‍मीर में दूसरी सबसे बड़ी झील है। यह सुरम्‍य झील 26 वर्ग किमी. के बड़े क्षेत्र में फैली हुई है जो श्रीनगर आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का मुख्‍य केंद्र है।

प्रश्न मानसबल झील किस लिए प्रसिद्ध है
उत्तर- मानसबल झील जम्मू व कश्मीर राज्य में श्रीनगर से उत्तर में स्थित एक पर्वती झील है इस झील के किनारों पर कमल के फूल उगे हुए हैं जो इसकी प्रसिद्धि का प्रमुख कारण है इस नदी के किनारे 3 बस्तियां हैं – जरोकबल, कोंडाबल और गान्दरबल। माना जाता है कि मानसबल झील का नाम तिब्बत में स्थित पवित्र मानसरोवर झील पर पड़ा है।मानसबल झील को भारत का सबसे गहरा झील भी कहा जाता है।

प्रश्न- किस झील को हरमुख गंगा के नाम से जाना जाता है
उत्तर- गंगाबल झील

जम्मू और कश्मीर राज्य के गांदेरबल जिले में हरमुख पहाड़ की तलहटी में स्थित गंगाबल झील हिंदुओं की प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में जानी जाती है यह झील लगभग 2:30 किलोमीटर लंबी एवं लगभग 1 किलोमीटर चौड़ी है गंगाबल झील की प्राकृतिक सुंदरता यहां पर्यटन का केंद्र है इस झील के आगे गड़सर झील है जोकि बर्फ से ढकी हुई है

प्रश्न – जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप के निकट कौन सी झील स्थित है
उत्तर- सनासर झील
पटनीटॉप या पटनी टॉप, जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित एक सुंदर हिल रिसॉर्ट है। सनासर झील पटनीटॉप से 20 किमी की दूरी पर स्थित है, लेकिन आज भी यह जगह पिछड़ी हुई है। राज्य के सुदूर भाग में स्थित 2050 मीटर की ऊंचाई पर सना और सार नाम के दो गांव हैं। इन दो गांवों के नाम से मिलकर ही सनासर का नाम पड़ा। यह जगह पहाड़ों और आसपास के सुंदर परिदृश्य को दर्शाता है। यहां पर्यटक रॉक क्लाइबिंग, पैरासेलिंग, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून राइड्स आदि जैसे एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।

जम्मू & कश्मीर मे स्थित नदियो और झीलों पर आधारित ये कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न है (Lakes and Rivers of Jammu and Kashmir GK Questions), फिलहाल अभी कुछ ही प्रश्न यहा दिये है परंतु हम जल्द ही अधिक प्रश्न उत्तर शामिल करेंगे। आप भी जम्मू कश्मीर के झीलों और नदियो पर आधारित प्रश्न उत्तर नीचे कमेंट सेक्शन मे भेज सकते है जिन्हे हम जल्द ही यहा अपडेट करे देंगे। इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका शुक्रिया!!

Read More | Jammu and Kashmir Important questions MCQ

For Latest Update Please join Our Social media Handle
Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment