जाने! सभी महत्वपूर्ण तत्सम और तद्भव शब्द की सूची || List of Tatsam Tadbhav

Spread the love

List of Tatsam Tadbhav Words In Hindi PDF: इस  लेख में हम जानेंगे तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा उदाहरण सहित साथ ही तत्सम और तद्भव शब्द को पहचानने के नियम एवं परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले सभी महत्वपूर्ण तत्सम और तद्भव शब्द, तो आइए जाने तत्सम और तद्भव शब्द से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जोकि परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

(1) तत्सम शब्द की परिभाषा उदाहरण सहित

तत्सम शब्द संस्कृत भाषा के दो शब्दों, तत् + सम् से मिलकर बना है।  तत् का अर्थ है – उसके, तथा सम् का अर्थ है – समान। अर्थात – ज्यों का त्यों। “जिन शब्दों को संस्कृत भाषा में से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं।” 

इनमें ध्वनि परिवर्तन नहीं होता है। हिन्दी, बांग्ला, कोंकणी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, तेलुगू, कन्नड, मलयालम, सिंहल आदि में बहुत से शब्द संस्कृत से सीधे ले लिए गये हैं, क्योंकि इनमें से कई भाषाएँ संस्कृत से जन्मी हैं।

उदाहरण:-
आम्र, क्षेत्र, अज्ञान,अग्नि, अन्धकार, अमूल्य, चंद्र आदि

(2) तद्भव शब्द की परिभाषा उदाहरण सहित

“तत्सम शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन करके बनाए गए शब्द को ही, तद्भव कहते हैं।” 

तद्भव का शाब्दिक अर्थ है – उससे बने (तत् + भव = उससे उत्पन्न), अर्थात जो उससे (संस्कृत से) उत्पन्न हुए हैं। यहाँ पर तत् शब्द भी संस्कृत भाषा की ओर इंगित करता है। अर्थात जो संस्कृत से ही बने हैं। इन शब्दों की यात्रा संस्कृत से आरंभ होकर पालि, प्राकृत, अपभ्रंश भाषाओं के पड़ाव से होकर गुजरी है और आज तक चल रही है।

उदाहरण:-

मुख से मुँह
ग्राम से गाँव
दुग्ध से दूध
भ्रातृ से भाई आदि

»तत्सम और तद्भव शब्दों को पहचानने के नियम :-

  • तत्सम शब्दों के पीछे ‘क्ष’ वर्ण का प्रयोग होता है और तद्भव शब्दों के पीछे ‘ख’ या ‘छ’ शब्द का प्रयोग होता है। जैसे – पक्षी = पंछी
  •  तत्सम शब्दों में  ‘श्र’का प्रयोग होता है और तद्भव शब्दों में ‘स’ का प्रयोग हो जाता है। जैसे – धन्नश्रेष्ठी = धन्नासेठी
  •  तद्भव शब्दों में ‘ब’ का प्रयोग होता है और  तत्सम शब्दों में ‘व’ का प्रयोग होता है ।
  • तद्भव शब्दों में ‘स’ का प्रयोग हो जाता है और  तत्सम शब्दों में ‘श’ का प्रयोग होता है ।
  •  तत्सम शब्दों में ‘ष’ वर्ण का प्रयोग होता है।
  •  तत्सम शब्दों में ‘ऋ’ की मात्रा का प्रयोग होता है।
  •  तत्सम शब्दों में ‘र’ की मात्रा का प्रयोग होता है।

Read More: Download Free Hindi Grammar PDF | हिन्दी व्याकरण पूर्ण नोट्स

List of Tatsam Tadbhav Words In Hindi PDF

यहाँ शब्दों की सूचि में हम तत्सम शब्द = तद्भव शब्द दे रहे हैं। जिससे आपको ज्ञात हो की कौन-सा शब्द वैदिक समय में किस तरह उच्चारित किया जाता था और आज वह तद्भव शब्द के रूप में किस तरह प्रचलित हो गया है।

तत्सम       –        तद्भव
अंतःकथा – अंतर्कथा

अँगुली – उँगली

अंतःराष्ट्रीय – अंतर्राष्ट्रीय

अक्षि – आँख

अक्षर – आखर

अग्नि – आग

आश्र्चय – अचरच

उलूक – उल्लू

अंबा – अम्मा

अस्थि – हड्डी

आश्रय – आसरा

आम्र – आम

आशिष – आशीष

ओष्ठ – ओठ

उपर्युक्त – उपरोक्त

कज्जल – काजल

कपाट – किवाड़

कंकण – कंगन

कच्छप – कछुआ

कार्य (कर्म) – काम (काज)

कर्ण – कान

कपोत – कबूतर

कातर – कायर

अज्ञान – अनजान

अष्ट – आठ

पृष्ठ – पीठ

छिद्र – छेद

छत्र – छतरी

जिह्वा – जीभ

जंघा – जाँघ

ज्येष्ठ – जेठ

इक्षु – ईख

गर्दभ – गधा

गृध – गीध

गौर – गोरा

गोधूम – गेहूं

ग्राम – गाँव

गणना – गिनती

गृह – घर

घट – घड़ा

घृत – घी

चंद्र – चाँद

चंद्रिका – चाँदनी

चर्म – चाम

चैर – चोर

चर्मकार – चमार

चूर्ण – चूरण

चैत्र – चैत

चंचु – चोंच

काष्ठ – काठ

कुठार – कुल्हाड़ा

कुंभकार – कुम्हार

आर्द्रक – अदरक

अग्र – आगे

अहिफेन – अफीम

अट्टालिका – अटारी

अमृत – अमी

अद्य – आज

नासिका – नाक

नाथ – नाह

नृत्य – नाच

निद्रा – नींद

पक्ष – पंख

पंच – पाँच

अर्ध – आधा

कुमार – कुँवर / कुँवारा

कुष्ठ – कोढ़

कटु – कड़ुवा

कर्पूर – कपूर

कूप – कुआँ

कृष्ण – किशन

कृपा – किरपा

कोकिल – कोयल

कपर्दिका – कौड़ी

परीक्षा – परीच्छा

पत्र – पता

पानीय – पानी

पाद – पाँव

पुत्र – पूत

पितृ – पिता

काक – कौआ

कर्म – करम

उज्जवल – उजला

उष्ट्र – ऊँट

इष्टिका – ईंट

नग्न – नंगा

प्रतिवासी – पड़ोसी

पौत्र – पोता

प्रस्तर – पत्थर

भक्त – भगत

भ्राता – भाई

भातृज – भतीजा

भगिनी – बहन

भिक्षा – भीख

भ्रमर – भौंरा

मार्ग – मग

मिरच – मिर्च

धैर्य – धीरज

धूम्र – धुआँ

मिष्ट – मीठा

मित्र – मीत

मस्तक – माथा

मूल्य – मोल

मृत – मरा

मुख्य – मुखिया

मातृष्वसा – मौसी

मुष्टि – मुट्ठी

यमुना – जमुना

योगी – जोगी

रत्न – रतन

राष्ट्रिय – राष्ट्रीय

लज्जा – लाज

लवंग – लैंग

त्वरित – तुरंत

तैल – तेल

दश – दस

दुग्ध – दूध

दधि – दही

दीप-दीपक – दिया

द्वि – दो

विवाह – ब्याह

शय्या – सेज

शाक – साग

शुष्क – सूखा

श्वसुर – ससुर

श्वश्रू – सास

स्फूर्ति – फुर्ती (फुरती)

पण – प्रण

पक्षिवर्ग – पक्षीवर्ग

वायु – बयार

वधू – बहू

बिंदु – बूँद

मुख – मुँह

मूषक – मूसा

मेघ – मेह

मृत्तिका – मिट्टी

मंत्रिगण – मंत्रीगण

मनुष्य – मनुज

यशोगान – यशगान

यम – जम

यज्ञ – जज्ञ

राजा – राय

रात्रि – रात

लोक – लोग

वधू – बहू

वर्षा – बरखा

शर्करा – शक्कर

शिर – सिर

श्यामल – साँवला

श्वास – साँस

सत्य – सच

सपत्नी – सौत

सिंचन – सेचन

श्रृग – सींग

स्वामी – साई

स्वप्न – सपना

सौभाग्य – सुहाग

श्रेष्ठी – सेठ

सायम् – शाम

स्तन – थन

सूचिका – सुई

हास – हँसी

हस्ती – हाथी

क्षीर – खीर

क्षमा – छमा

क्षत्रिय – खतरी

सर्प – साँप

श्राप – शाप

सर्षप – सरसों

श्रृंखला – साँकल

सप्त – सात

शीर्ष – सीस

शिक्षा – सीख

स्थल – थल

स्नेह – नेह

ससर्प – सरसों

सपत्नी – सौत

स्वर्णकार – सुनार

शूकर – सूअर

सूर्य – सूरज

हस्त – हाथ

हरिद्रा – हल्दी

क्षेत्र – खेत

क्षण – छिन

त्रिणी  – तीन

त्रयोदष – तेरह

सर्प – साँप

श्रंगार  –  सिंगर

शत – सौ

सप्त – सात

 शर्कर – शक्कर

ये भी जाने : 

[To Get latest Study Notes  Join Us on Telegram- Link Given Below]

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

 


Spread the love

Leave a Comment