{Latest*} MP Award List 2019 In Hindi || मध्य प्रदेश  के प्रमुख सम्मान

मध्य प्रदेश के प्रमुख सम्मान 2019

 इस पोस्ट में हम जानेंगे मध्य प्रदेश  के प्रमुख सम्मान जो वर्ष 2019 (MP Award List 2019 In Hindi)

में दिए गए हैं। साथ ही वर्ष 2017 एवं 2018 में दिए गए प्रमुख सम्मान को भी इसमें संकलित किया है जैसे कि किशोर कुमार सम्मान, महात्मा गांधी सम्मान, राष्ट्रीय कवि सम्मान, तुलसी सम्मान, शरद जोशी सम्मान, इकबाल सम्मान, मैथिलीशरण गुप्त सम्मान। इसके बारे में संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है। मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स के अंतर्गत प्रश्न पूछे जाते हैं।आगामी सभी परीक्षाओं की दृष्टि से यह पुरस्कार सम्मान अत्यंत महत्वपूर्ण है।यदि आप भी मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आप सभी इसका अध्ययन अवश्य करें। 



MP Award List 2019 In Hindi

1. किशोर कुमार सम्मान 

  • वर्ष 2019 का किशोर कुमार सम्मान निर्देशक “प्रियदर्शन” एवं अभिनेत्री “वहीदा रहमान” को दिया गया है। 
  •  इसमें 2 लाख रुपए की राशि इनाम के रूप में दी जाती है। 

2. महात्मा गांधी सम्मान 

  •  वर्ष 2018  के महात्मा गांधी सम्मान से  पुणे की संस्था “लोकायत” को सम्मानित गया है। 
  •  इस सम्मान में 10  लाख रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाती है। 

3.  राष्ट्रीय कबीर  सम्मान 

  •  वर्ष 2017 का राष्ट्रकवि सम्मान हिंदी कवि “नरेश सक्सेना” , ग्वालियर को दिया गया है। 
  • वर्ष 2018  के राष्ट्रीय कवि सम्मान  से तेलुगु कवि “गोरटी वेकन्ना”,  हैदराबाद को दिया गया है। 
  • राष्ट्रीय कबीर सम्मान कविता के क्षेत्र में दिया जाता है इस सम्मान में 3 लाख  रुपए की राशि भेंट की जाती है। 

4.  मैथिलीशरण गुप्त सम्मान 

  •  मैथिलीशरण गुप्त सम्मान हिंदी साहित्य के क्षेत्र में दिया जाता है। 
  •  वर्ष 2017 का मैथिलीशरण गुप्त सम्मान “राजेश जोशी”, भोपालको दिया गया है। 
  •  वर्ष 2018 का मैथिलीशरण गुप्त सम्मान “मंजूर एहतेशाम”, भोपाल को दिया गया है। 

5. राष्ट्रीय कवि प्रदीप सम्मान 

  •  यह सम्मान मंचीय कविता के लिए दिया जाता है। राष्ट्रीय कवि प्रदीप सम्मान में पुरस्कार के रूप में 2  लाख रुपए की राशि दी जाती है। 
  •  वर्ष 2018 का  राष्ट्रीय कवि प्रदीप सम्मान नई दिल्ली के “अशोक चक्रधर” को दिया गया है।  

6. शरद जोशी सम्मान

  •  यह सम्मान डायरी, रिपोतार्ज, व्यंग, ललित निबंध, पत्र आदि के क्षेत्र में दिया जाता है। 
  • वर्ष 2017  के शरद जोशी सम्मान  से व्यंग्यकार “यशवंत व्यास” को सम्मानित किया गया है। 
  •  टीवी पत्रकार और लेखक विचारक “रवीश कुमार” को वर्ष 2018  के शरद जोशी पुरस्कार  से सम्मानित किया गया है। 

MP Current Affairs {2019*} : जाने मध्य प्रदेश मे वर्तमान मे कौन क्या है?



7.इकबाल सम्मान

  •  इकबाल सम्मान उर्दू साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला सम्मान है। 
  •  वर्ष 2017 का –  शम्सुर्र रहमान फारुकी,दिल्ली 
  •  वर्ष 2018 का  – गजनफर अली, 

8.तुलसी सम्मान

  •  यह सम्मान आंचलिक कथाओं के क्षेत्र में दिया जाता है
  •  वर्ष 2017  के तुलसी सम्मान से चित्रकार “कैलाश चंद्र शर्मा” को  सम्मानित किया गया है। 
  • जयपुर निवासी “विक्रम कुमार” को वर्ष 2018 के तुलसी सम्मान से सम्मानित किया गया है। 

9. राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान

  • यह सम्मान आदिवासी लोक कला एवं पारंपरिक कला के क्षेत्र में सिर्फ महिलाओं को दिया जाता है। 
  •  पहला देवी अहिल्या सम्मान तीजनबाई को दिया गया था। 
  • वर्ष 2017 का राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान  “कृष्णा वर्मा”, उज्जैन को दिया गया है।  
  • “शांतिदेवी झा” (बिहार) को वर्ष 2018 के देवी अहिल्या सम्मान से सम्मानित किया गया है। 

Get Madhya Pradesh Monthly Current Affairs 2019 : click here



 10. राष्ट्रीय तानसेन सम्मान

  •  शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में यह सम्मान दिया जाता है इसके अंतर्गत दो  लाख रुपए की राशि सम्मान के रूप में दी जाती है। 
  • सितार वादक “मंजू मेहता” को वर्ष 2018 का तानसेन सम्मान दिया गया। 

ये भी पढे : National Park of Madhya Pradesh (In Hindi) 

 11. राष्ट्रीय राजा राम मानसिंह तोमर सम्मान 

  •   वर्ष 2017 का “श्री संकटमोचन प्रतिष्ठान”, वाराणसी को दिया गया है। 
  •  वर्ष 2018 का “नटरंग प्रतिष्ठान”, दिल्ली को दिया गया है।

12. कालिदास सम्मान

  •  इस सम्मान में 2 लाख रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाती है। 
  •  वर्ष 2017-  राम गोपाल बजाज दरभंगा, बिहार
  •  वर्ष 2018 का –  अंजलि इला मेनन, पश्चिम बंगाल 

13. लता मंगेशकर सम्मान

  •  वर्ष 2016 – अनु मलिक 
  • वर्ष 2015  – उदित नारायण 

14.  कुमार गंधर्व सम्मान

  •  यह सम्मान शास्त्रीय, मुखर और वाद्य संगीत के क्षेत्र में दिया जाता है इसके अंतर्गत 1.25 लाख रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाती है। 
  •  “नीलाद्री कुमार” को वर्ष 2017 का कुमार गंधर्व सम्मान दिया गया। 

For more update please like our Facebook page…

ये भी पढे:

Leave a Comment