MP Teacher Recruitment 2021: माध्यमिक शिक्षक फ़ाइनल चयन सूची जारी

Spread the love

MP Teacher Recruitment 2021 (MPTET final selection list 2021): मध्यप्रदेश लोक शिक्षण संचनालए ने माध्यमिक शिक्षक भर्ती की फ़ाइनल चयन सूची जार कर दी है। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा जारी शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम के आधार पर लोक शिक्षण संचनालए ने माध्यमिक शिक्षक पद पर भर्ती हेतु प्रावधिक चयन / प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियो का दस्तावेज़ सत्यापन के बाद फ़ाइनल चयन सूची जारी की है। ऐसे अभ्यार्थी जिनका नाम अंतिम चयन सूची मे नहीं आया है वे इसके लिए अपना आवेदन 18 अक्टूबर 2021 तक संबन्धित संभाग के सभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण विभाग मे प्रस्तुत कर सकते है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षक पदो पर भर्ती के लिए दस्तावेज़ सत्यापन प्रदेश के विभिन्न सयापन केन्द्रो मे 15 जून 2021 तथा अन्य छूटे 594 अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन 23 जून तक किए गए थे। जिसके बाद मध्यप्रदेश लोक शिक्षक संचनालए ने 5 अक्टूबर 2021 को फ़ाइनल चयन सूची जारी की है।

वर्ष 2018 मे आयोजित मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा मे उच्च माध्यमिक शिक्षक तथा माध्यमिक शिक्षको के कुल 12043 पदो पर अंतिम चयन सूची जारी की गई है इनमे से 8342 उच्च माध्यमिक शिक्षक और 3701 माध्यमिक शिक्षक के पद शामिल है

MP TET Teacher Vacancy Final list Download PDF

Read More: CTET 2021 News Update सीटीईटी परीक्षा से जुड़े सभी नए अपडेट, देखे यहाँ


Spread the love

Leave a Comment