शिक्षक पात्रता परीक्षा: हर बार पूछे जाते है पर्यावरण अध्ययन (EVS) के ये सवाल, अभी पढ़ें

Spread the love

Environment Study Model Paper for TET Exam 2024: शिक्षक की नौकरी हासिल करने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना बेहद ज़रूरी होता है। यदि आप केन्द्र सरकार द्वारा संचालित स्कूलों (KVS, NVS, Army Public School) में शिक्षक की नौकरी पाना चाहते है तो आपको CTET परीक्षा पास करनी होती है तो वही विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा राज्य में संचालित सरकारी स्कूलों में योग्य शिक्षकों की भर्ती के लिए स्टेट टीईटी परीक्षाएँ आयोजित की जाती है। इन सभी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं का एग्ज़ाम पैटर्न लगभग समान ही होता है. यदि आप भी शिक्षक बनने के लिए टीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो इस आर्टिकल में आपके लिये बेहद महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

इस आर्टिकल में हम शिक्षक पात्रता परीक्षाओं (CTET, UPTET, REET, MPTET and All TET) पर्यावरण अध्ययन से पूछे जाने वाले कुछ चुनिंदा प्रश्नों को आपके लिए लेकर आए हैं। सभी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में ये सवाल बार बार पूछे जाते है लिहाज़ा इन सवालो को आपको एक बार ज़रूर पढ़ लेना चाहिए।

पर्यावरण अध्ययन से सीटेट परीक्षा में हमेशा पूछे जाने वाले इन सवालों पर, एक नजर जरूर डालें—CTET 2024 Environment Study Model Paper

1. नई शिक्षा नीति, 2020 के अनुसार प्राथमिक कक्षाओं (कक्षा । से V) के लिए निम्न में से क्या स्तर होगा ?

A. आरंभिक स्तर

B. मध्य स्तर

C. बुनियादी स्तर

1. केवल A

2. केवल B

3. A और C 

4. B और C

Ans- 3 

2. निम्न में से कौनसी विधि प्राथमिक कक्षाओं में ई.वी.एस की समझ के लिए सबसे उपयुक्त है—

1. व्याख्यान विधि

2. चॉक एवं टॉक विधि

3. जाँच-आधारित शिक्षण

4. जग एवं मग पद्धति

Ans- 3 

3. निम्नलिखित में से कौन अन्य से भिन्न है ? 

नदी, पहाड़, झील, तालाब, झरना । 

1. नदी

2. पर्वत

3. झील

4. झरना

Ans- 2 

4. निम्नलिखित में से कौन प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन की बाल केंद्रित प्रवृत्ति को इंगित करता है ?

A. स्कूल में विद्यार्थियों के जीवन को स्कूल के बाहर उनके जीवन से जोड़ा जाना चाहिए।

B. रटने को हतोत्साहित करना ।

C. सीखने के लिए किताबी शिक्षा से प्रस्थान ।

D. स्कूल, घर और समुदाय के बीच स्पष्ट सीमाएं।

1. A और B केवल

2. A और C केवल

3. A, B और C

4. B और D केवल

Ans- 3 

5. ईवीएस में आत्म आकलन

A. सीखने के लिए आकलन है। 

B. सीखने के बारे में सीखना है।

C. उपलब्धियों और सीखने के परिणाम के निर्णय के बारे में सीखना है।

D. सीखने का आकलन ।

1. A, B और C

2. C केवल

3. A और C केवल

4. A, C और D

Ans- 1 

6. निम्नलिखित में से कौन-सा सामाजिक कीट नहीं है?

1. चीटियाँ

2. दीमक

3. भृंग

4. मधुमक्खी

Ans- 3 

7. अपनी गर्दन को झटके से आगे पीछे कर सकने वाला पक्षी है.

1. कबूतर (कपोत)

2. तोता

3. उल्लू

4. मैना

Ans- 3 

8. जिम कॉरबेट नेशनल पार्क किस राज्य में स्थित है?

1. राजस्थान

2. उत्तर प्रदेश

3. गुजरात

4. उत्तराखण्ड

Ans- 4

9. हाथियों के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए-

A) एक झुण्ड में 20-25 हथिनियाँ और बच्चे होते हैं। 

B) हाथी 4-5 वर्ष की आयु तक ही इस झुण्ड में रहते हैं।

C) एक बड़ा हाथी एक दिन में 100 किलोग्राम से अधिक पत्ते और झाड़ियाँ खा लेता है।

D) किसी हथिनियों के झुण्ड में सबसे बुजुर्ग हथिनी ही सभी फैसले लेती है।

इनमे सही कथन है / हैं

1. केवल A

2. केवल C

3. C और D

4. A, B और D

Ans- 3 

10. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रुपरेखा 2005 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन से कथन ई.वी.एस. सीखने का वर्णन करते हैं?

(A) पर्यावरण से ज्ञान और कौशल की प्राप्ति।

(B) अधिगमकर्ता के बीच विचार और कौशलों को साझा करना ।

(C) प्रेषित की जा रही जानकारी प्राप्त करना

(D) अधिगमकर्ता द्वारा ज्ञान का सक्रिय निर्माण

1. A, B और C

2. B, C और D

3. C, D और A

4. D, A और B

Ans- 4

11. पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण में कला एवं कौशल का समावेश करना चाहिए, क्योंकि वह प्रोत्साहित करता है

A. सूजनात्मकता को

B. सहपाठी सीखने को 

C. कक्षा में अनुशासन को

D. समावेशन को

(a) A और D

(b) A और B

(c) A, B और C

(d) A, B और D

Ans- d 

12. निम्नलिखित में से कौन सी एक परिवहन की अन्य चार विधाओं से भिन्न है?

ट्रेन, बस, जहाज, तांगा, साइकिल रिक्शा

1. जहाज

2. बस

3. तांगा

4. साइकिल रिक्शा

Ans- 1

13. निम्न में से कौन सा ई.वी.एस. के पाठ्य चर्चा के उप-थीम है?

1. खाद्य पदार्थ

2. जल

3. आश्रय

4. संबंध

Ans- 4 

14.  घटपर्णी (शिकारी पौधा या पिचर प्लान्ट) जो कीट और मैढक तक को फंसाकर खा सकता है। हमारे देश के एक पूर्वी राज्य में भी पाया जाता है। इस राज्य का नाम है?

1. नागालैण्ड

2. मेघालय

3. असम

4. मिज़ोरम

Ans- 2 

15. निम्नलिखित में से क्या पर्यावरण अध्ययन के पाठ्यचर्या के सुझाबित थीम का उपथीम है?

1. परिवार एवं मित्र

2. हम चीजें कैसे बनाते हैं?

3. आवास

4. जानवर और पौधे

Ans- 4

Read More:

सीटेट परीक्षा से जुड़े तमाम नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment