(Latest*) Rajasthan Current Affairs September 2019 In Hindi

Spread the love

Rajasthan Current Affairs September 2019 

राजस्थान करंट अफेयर्स सितंबर 2019 (Rajasthan Current Affairs September 2019) के कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तरों को आप इस पोस्ट में जानेंगे। राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में संबंधित राज्य का करंट अफेयर्स विशेष रुप से पूछा जाता है। राजस्थान में आयोजित होने वाली आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से यह करंट अफेयर्स अत्यंत महत्वपूर्ण है। तो आइए जाने Rajasthan Current Affairs September 2019 के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न जो इस प्रकार है।  





Rajasthan Current Affairs September 2019 Important Questions

प्रश्न1  महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत राजस्थान में आयुष्मान भारत की शुरुआत किस जिले  से की गई?

 उत्तर- करौली जिले से (1 सितंबर 2019 को)

प्रश्न2  कलराज मिश्र राजस्थान के कौन से राज्यपाल बने हैं?

 उत्तर- 41वे (4 सितंबर को कलराज मिश्र ने राज्यपाल शपथ ली इन्होंने कल्याण सिंह का स्थान लिया है।  इससे पहले कलराज मिश्र हिमाचल के राज्यपाल थे। 52 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है जब राजस्थान में पहली बार किसी राज्यपाल ने अपना कार्यकाल पूरा किया है।)

 प्रश्न3 राजस्थान के किस व्यक्ति को “पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया है?

 उत्तर-  डॉ अजय डाटा

 प्रश्न4 आभानेरी उत्सव का आयोजन किस जिले में किया गया?

 उत्तर- दौसा मे (30 सितंबर से 1 अक्टूबर 2019 तक)

प्रश्न5 देश के किस हाईकोर्ट सहित सभी न्यायालयों में एकल प्लास्टिक पर रोक लगा दी गई है?

 उत्तर- राजस्थान में जोधपुर हाई कोर्ट सहित प्रदेश के सभी अदालतों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर रोक लगा दी गई है। 

 प्रश्न6 राजस्थान की किस बालिका को संयुक्त राष्ट्र द्वारा  गोलकीपर्स अवार्ड का चेंजमेकर अवार्ड प्राप्त हुआ है?

 उत्तर-  पायल जांगिड़ 

प्रश्न7  राज्य सरकार प्रदेश में पूर्व सैनिकों को कितने प्रतिशत अधिक पारिश्रमिक देने की घोषणा  की गई है?

 उत्तर- 10%

 प्रश्न8  राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश  कौन बने हैं?

 उत्तर- जस्टिस मोहम्मद रफीक

 प्रश्न9 राजस्थान की किस महिला, कोलंबो में बाल विवाह पर होने वाले अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी?

 उत्तर-   डॉ. प्रीति भारती 

 प्रश्न10 राजस्थान के किस बाल साहित्यकार को सलूंबर में आयोजित राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन में सम्मानित किया है?

 उत्तर-  गोविंद शर्मा

 प्रश्11 हर माह जारी की जाने वाली मिसाल स्वास्थ्य रैंकिंग मे राजस्थान के कौनसा जिला ने प्रथम स्थान  प्राप्त किया है?

 उत्तर-  सीकर

 प्रश्न12 राजस्थान में राज्य स्तरीय विकास तथा समन्वय समितियों का पुनर्गठन करके कितनी समितियां बनाने की  घोषणा हुई है?

 उत्तर-

 प्रश्न13 अभी हाल ही में कौन से राज्य के राज्यपाल राजस्थान के दौरे पर आए थे?

 उत्तर-  केरल

 प्रश्न14  राजस्थान के किस जिले में प्रदेश का पहला बेटियों का उद्यान बनाने की घोषणा हुई है?

 उत्तर-  डूंगरपुर 

प्रश्न15  राजस्थान कृषि ऋण माफी योजना  2019 के अंतर्गत कितनी धनराशि का अतिरिक्त बजट आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है?

 उत्तर- 100  करोड़

 प्रश्न16 इंडिया वाटर वीक के तहत राष्ट्रीय जल मिशन अवार्ड से किस राज्य को सम्मानित किया गया है?

 उत्तर-  राजस्थान

 प्रश्न17 अभी हाल ही में राज्य के कितने किसानों को  फसल ऋण जारी किया गया है?

 उत्तर- 15  लाख

 प्रश्न18 प्रदेश में  आयुर्वेदिक निदेशालय के द्वारा आयुर्वेद, यूनानी तथा होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान के कितने जिलों का चयन किया गया है?

 उत्तर-  चार (अजमेर, बीकानेर, भीलवाड़ा एवं चूरु)

 प्रश्न19 पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 103 वी जयंती के अवसर पर जयपुर में मुख्य अतिथि कौन थे?

उत्तर-  राजनाथ सिंह

प्रश्न20  राज्य सरकार के द्वारा प्रतिभावान विकलांग छात्र-छात्राओं को कितने रुपए छात्रवृत्ति देने की बात कही गई है?

 उत्तर- 10 हजार

 प्रश्न21 राज्य सरकार ने राजस्थान के कितने जिलों के विद्यालयों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों पर रख दिए हैं?

 उत्तर-  भरतपुर, चुरू, झुंझुनू

 प्रश्न22 वह कौन सा राज्य है जहां पर सम्मानित शिक्षकों को आवास एवं बसों में मुफ्त यात्रा देने की घोषणा की है?

 उत्तर-  राजस्थान

  प्रश्न23 वर्ष 2019 के अखिल भारतीय साहित्य पुरस्कार में राजस्थान के कौन से व्यक्ति को बाल साहित्य सम्मान दिया जाएगा?

 उत्तर-  गोविंद शर्मा

 प्रश्न24 बीसीसीआई ने अभी हाल ही में किस राज्य के क्रिकेट संघ से प्रतिबंध हटा दिया है?

 उत्तर-  राजस्थान

ये भी पढे : राजस्थान के प्रमुख पर्वत चोटियां एवं पहाड़

 प्रश्न25  राजस्थान में हाल ही में कौन  से राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ हुआ?

उत्तर- 70वां

 प्रश्न26 खेजड़ली  बलिदान दिवस मेले का आयोजन कब किया गया? 

 उत्तर- भाद्रपद शुक्ल दशमी को ( इस दिन विश्व का एकमात्र खेजड़ी वन मेला लगता है।  1730 जोधपुर में खेजड़ली गांव में अमृता देवी के नेतृत्व में वनों के लिए बलिदान दिया गया था।  इस मेले को मारवाड़ का कुंभ भी कहते हैं। )

 प्रश्न27 राजस्थान पर्यटन विभाग ने अभी हाल ही में किस संस्था के साथ  समझौता किया है?

 उत्तर- यूनेस्को  के साथ एमओयू किया है। ( 5 सितंबर 2019 को)

 प्रश्न28 जल शक्ति मंत्रालय ने राजस्थान के किन रेलवे स्टेशनों को स्वक्ष महोत्सव पुरस्कार से सम्मानित किया है?

 उत्तर-  जोधपुर एवं जयपुर को

 प्रश्न30 केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत किस जिले के बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं?

 उत्तर-  जोधपुर

  प्रश्न31  प्रदेश के कौन से खिलाड़ी  के द्वारा इंटरनेशनल वूशु चैंपियनशिप  में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व किया जाएगा?

 उत्तर-  मुकेश चौधरी

  प्रश्न32 राजस्थान फुटबाल संघ के सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

 उत्तर- दिलीप सिंह शेखावत

 प्रश्न33 किस राज्य को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना  में बेहतर प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त हुआ? है?

 उत्तर- राजस्थान

ये भी पढे :  Rajasthan gk online mock test

 प्रश्न34 राजस्थान हाई कोर्ट का अभी हाल ही में कौन सा स्थापना दिवस मनाया गया है?

 उत्तर- 70वां

 प्रश्न35 राज्य में तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कब किया गया?

 उत्तर-  14 सितंबर 2019 को

ये भी जाने : Rajasthan Current Affairs important Questions

 प्रश्न36 हिंदी ग्रंथ अकादमी समारोह में प्रज्ञा पुरस्कार से राजस्थान में  किसे को सम्मानित किया गया है?

 उत्तर-  हरिमोहन सक्सेना, रीता प्रताप, ममता चतुर्वेदी


 प्रश्न37 थाईलैंड में आयोजित होने वाले विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में राजस्थान के किस खिलाड़ी का चयन हुआ है?

 उत्तर-  अजय सिंह शेखावत

 प्रश्न38  राजस्थान का कौनसा जिला हाल ही में शाही ट्रेन डेक्कन ऑडिसी से जुड़  गया है?

 उत्तर-  जैसलमेर 

प्रश्न39 Leads Index – 2019 के द्वारा जारी  की गई रैंकिंग में राजस्थान की कौन सी रैंक है?

 उत्तर- पांचवी

 प्रश्न40  राजस्थान सरकार के द्वारा राज्य के कितने गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया?

 उत्तर- 40 

प्रश्न41  राजस्थान में वर्तमान में औद्योगिक श्रमिक सूचकांक केंद्र कितने हैं?

 उत्तर- 3

 प्रश्न42 अमृता देवी स्मृति पुरस्कार 2018 किसे दिया गया है?

 उत्तर-  वंडर सीमेंट 

 प्रश्न43  राजस्थान के किस जिले में बिना मिट्टी के खेती का सफल प्रयोग किया गया है?

 उत्तर-  झालावाड़ 

 प्रश्न44 राजस्थान में महंगाई दर थोक मूल्य सूचकांक 2018-19  कितना रहा?

 उत्तर- 301.34

 प्रश्न45 दिल्ली में स्थित कौन से हाउस पर राजस्थान को अपना अधिकार मिला है?

 उत्तर-  उदयपुर हाउस

 प्रश्न46 राज्य स्तरीय पशु टीकाकरण की शुरुआत हुई?

 उत्तर-  11 सितंबर 2019

 प्रश्न47 राज्य स्तरीय संस्कृत सेवा भारती सम्मान 2019  से किसे सम्मानित किया गया है?

 उत्तर- महावीर प्रसाद तापड़िया  एवं नेमीचंद तोषनीवाल

 प्रश्न48 राजस्थान के नए राज्यपाल कलराज मिश्र को किसने शपथ दिलाई?

 उत्तर-  रविंद्र भट्ट

 प्रश्न49  राजस्थान की किस महिला को  वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया है?

उत्तर- स्वाति जैन ( राजस्थान स्पर्श संस्था की स्वाति जैन को जयपुर में आयोजित वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवार्ड के पांचवे संस्करण में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी के द्वारा यह अवार्ड दिया गया।)

 प्रश्न50 राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी की शासी परिषद के अध्यक्ष कौन बने हैं?

 उत्तर-  भंवर सिंह भाटी



Related Post

राजस्थान के प्रमुख लोकगीत

Rajasthan GK: राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर pdf

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर pdf

Rajasthan Government Schemes list 2019 In Hindi

Rajasthan Current Affairs important Questions




Spread the love

Leave a Comment