Rajasthan Gk Sichai Pariyojna: राजस्थान, जो अपनी शुष्क और अर्ध-शुष्क जलवायु के लिए प्रसिद्ध है, हमेशा पानी की उपलब्धता से संबंधित चुनौतियों का सामना करता रहा है। इन चुनौतियों से निपटने और कृषि गतिविधियों को समर्थन देने के लिए राज्य ने कई महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं को लागू किया है। ये परियोजनाएं न केवल राजस्थान की कृषि उत्पादकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, बल्कि राज्य के आर्थिक विकास में भी योगदान करती हैं।
इस आर्टिकल में, हम राजस्थान की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे, जिनमें इन परियोजनाओं का ऐतिहासिक महत्व, प्रमुख विशेषताएँ और जिन क्षेत्रों को ये लाभ पहुँचाती हैं, उन सभी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देंगे। परियोजनाएँ जैसे इंदिरा गांधी नहर परियोजना, रावी-बियास लिंक परियोजना, और कृषि सिंचाई योजना राजस्थान की कृषि के विकास में मील का पत्थर साबित हुई हैं।
राजस्थान की सभी सिचाई परियोजनाए- List of Irrigation projects in Rajasthan
परियोजना का नाम | संबंधित नदी | संबंधित राज्य एवं जिला |
नारायण सागर परियोजना | खारी नदी | अजमेर |
बंध बरेठा परियोजना | ककुंद नदी | भरतपुर |
नाकोड़ा बांध | लूनी नदी | बाड़मेर |
नंद समंद बांध | बनास | राजसमंद |
मनोहर थाना परियोजना | परवन | बाराँ |
सुकली सेलवाड़ा परियोजना | सुकली नदी | सेलवाड़ा ( सिरोही) |
भीम सागर परियोजना | उजाड़ नदी | झालावाड़ |
गरदडा परियोजना | मंगली, डूंगरी, गणेशनाला | बूंदी |
अडवान बांध | मान्सी नदी | शाहपुर |
बाँकली बांध | सुकड़ी नदी | जालौर |
गंगनहर परियोजना | सतलज नदी | श्री गंगानगर |
गुड़गांव नहर परियोजना | यमुना नदी | भरतपुर |
ताखली सिंचाई परियोजना | ताखली नदी | कोटा |
चाकण सिंचाई परियोजना | चाकण नदी | बूंदी |
सोम कागदर परियोजना | सोम नदी | उदयपुर |
इंदिरा लिफ्ट परियोजना | चंबल नदी | सवाई माधोपुर |
बिलास सिंचाई परियोजना | बिलास नदी | कोटा |
पार्वती परियोजना | पार्वती नदी | धौलपुर |
मोरेल बांध परियोजना | मोरेल नदी | सवाई माधोपुर |
मेजा बांध परियोजना | कोठारी नदी | भीलवाड़ा |
छापी सिंचाई परियोजना | छापी नदी | झालावाड़ |
सिद्धमुख नोहर परियोजना | रावी व व्यास नदी | हनुमानगढ़ |
चंबल परियोजना | चंबल नदी | राजस्थान, मध्य प्रदेश |
जवाई बांध परियोजना | जवाई नदी | पाली |
भाखड़ा नांगल परियोजना | सतलज नदी | राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश |
बीसलपुर परियोजना | बनास नदी | टोंक |
नर्मदा परियोजना | नर्मदा नदी | राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश |
व्यास परियोजना | सतलज,रावी, व्यास | राजस्थान, पंजाब, हरियाणा |
माही – बजाज सागर परियोजना | माही नदी | राजस्थान, गुजरात |
जाखम परियोजना | जाखम नदी | प्रतापगढ़ |
सोम कमल अंबा परियोजना | सोम कमला नदी | डूंगरपुर |
पीपलदा लिफ्ट सिंचाई परियोजना | चंबल नदी | सवाई माधोपुर |
ये भी पढ़ें: राजस्थान के अतिमहत्वपूर्ण जीके नोट्स यहा देखें